Responsive Scrollable Menu

1 लाख किराया, फिर भी 30 मंज़िल सीढ़ियों से चढ़ा एक्टर, वीडियो बनाकर बयां किया दर्द

मुंबई के एक एक्टर ने भारी किराए वाली 'लग्जरी' बिल्डिंग की हकीकत दिखाई। बारिश में 5 लिफ्ट खराब होने पर उन्हें 30 मंजिलें सीढ़ियों से चढ़नी पड़ीं। घर पहुंचने पर पानी भी नहीं था, जिससे मुंबई की समस्याओं पर बहस छिड़ गई है।

Continue reading on the app

Ketan Agarwal Case: लाल EV कार में छिपा है हत्या का सच, रोमांस से कैसे बनी मौत वाली ड्राइव

Ketan Agarwal Murder Case :पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस अब उस लाल इलेक्ट्रिक कार की जांच कर रही है, जिसमें केतन ने अपनी मंगेतर के साथ आख़िरी सफ़र किया था।

Continue reading on the app

  Sports

Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

मध्यक्रम के बल्लेबाजों के नहीं चल पाने और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली भारतीय टीम को अगर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। इस ग्रुप के अंतिम दो मैच से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का निर्धारण होगा। इन मैच में दक्षिण अफ्रीका (छह अंक) लॉर्ड्स में बांग्लादेश (चार) से भिड़ेगा, जिसके बाद भारत (छह) का सामना अपराजित ऑस्ट्रेलिया (आठ) से होगा। दक्षिण अफ्रीका के बांग्लादेश के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड (12 मैचों में 9-2) को देखते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा होने की उम्मीद है। अगर पिछली बार फाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम उम्मीद के मुताबिक जीत जाती है, तो भारत को क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। 
 

इसे भी पढ़ें: Ireland से शर्मनाक T20I हार के बाद Shreyas Iyer का कड़ा संदेश: किसी को हल्के में नहीं ले सकते


ऐसी स्थिति में इस मैच में हार से मौजूदा वनडे विश्व चैंपियन की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया आठ अंकों और 4.724 के बेहतर नेट रन रेट की बदौलत हार के बावजूद भी आगे बढ़ सकता है। बांग्लादेश अगर दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो भारत पर से दबाव कम हो जाएगा क्योंकि हार के बावजूद भी हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम अंतिम चार में जगह बना सकती है अगर उसका नेट रन रेट 2.268 दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा 0.734 से बेहतर बना रहता है। इस मैच में भारतीय टीम के जज्बे की परीक्षा भी होगी जो अभी तक प्रत्येक विभाग में कुछ ना कुछ समस्याओं से जूझ रही है। भारत टूर्नामेंट के शुरू में सलामी बल्लेबाजों की खराब फॉर्म को लेकर चिंता में था। स्मृति मंधाना (167 रन) और शेफाली वर्मा (145) की सलामी जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन भारतीय मध्यक्रम नहीं चल पाया जिसमें कप्तान हरमनप्रीत (85) और जेमिमा रोड्रिग्स (58) जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। 

भारत के लिए एक और बड़ी चिंता खराब क्षेत्ररक्षण है। पिछले दो मैच में उसके खिलाड़ियों ने छह कैच छोड़े हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैच छोड़ना उसे महंगा पड़ा क्योंकि टीम इस मैच में हार गई थी। मुख्य कोच अमोल मजूमदार और कप्तान हरमनप्रीत इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस तरह की गलती उसे भारी पड़ सकती है। राधा यादव को बेहतरीन क्षेत्ररक्षक माना जाता है लेकिन उन्होंने तीन कैच छोड़े हैं। इनमें से दो कैच उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टपकाए थे। भारत को वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत से निश्चित रूप से प्रेरणा मिलेगी, जिसमें जेमिमा की शानदार पारी ने उसे अंतिम बाधा को पार करने और अपने पहले वैश्विक खिताब की जीत की राह पर अग्रसर करने में मदद की। गेंदबाजी विभाग में श्री चरणी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक चार मैचों में 12 विकेट लिए हैं। लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। 
 

इसे भी पढ़ें: England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास


ऑस्ट्रेलिया को अपने कौशल पर पूरा भरोसा होगा और भारत के खिलाफ मैदान में उतरते समय उनकी नजर सेमीफाइनल पर होगी। इस मुकाबले में फीबी लिचफील्ड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया को मजबूती मिली है जिन्हें विशेष रूप से भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करने में आनंद आता है। वह पिंडली की चोट के कारण इस विश्व कप में तीन मैच नहीं खेल पाई थीं। 

टीम इस प्रकार हैं: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव। 

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनी (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्रा (उप-कप्तान), एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, मेगन शट, जॉर्जिया वेयरहैम। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Sat, 27 Jun 2026 14:58:01 +0530

  Videos
See all

Ayodhya: 'ना जाने किस भेष में नारायण मिल जाए'... Hanuman Garhi में दिखा अद्भुत नज़ारा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T09:41:32+00:00

Maharashtra TET Paper Leak : महाराष्ट्र TET पेपर लीक से मचा हड़कंप! | #shortvideo #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T09:36:10+00:00

RCP Singh Meets Nitish Kumar: नीतीश का RCP सिंह से मुलाकात | JDU | Bihar Politics | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T09:47:37+00:00

Muharram Violence: मुहर्रम जुलूस पर हथियारों की नुमाइश | Jihad | Viral Videos | Muslim | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T09:37:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers