Responsive Scrollable Menu

अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, रूबियो बोले- ट्रेड डील भी होने वाली है फाइनल

डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की जानकारी अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दी. उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति के दौरे को अंतिम रूप देने के लिए भारत जा रहा हूं. रूबियो ने कहा, ट्रंप और मोदी के संबंध अच्छे हैं. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द ही फाइनल होने वाली है.

Continue reading on the app

आयरलैंड से मिली हार के साथ ही टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए ये शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में हुए शामिल

भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 रन से जीत दर्ज की। दरअसल 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। वहीं इस नतीजे ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया, क्योंकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत पहली बार आयरलैंड से हार गया। इस मुकाबले के बाद टीम इंडिया के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हुए, जिनकी चर्चा अब लगातार हो रही है।

दरअसल इस हार ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। खासकर डेथ ओवरों में गेंदबाजों का प्रदर्शन टीम के लिए सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह शुरुआत निराशाजनक रही है।

भारत की हार के साथ बने ये बड़े शर्मनाक रिकॉर्ड

जानकारी दे दें कि आयरलैंड के खिलाफ यह हार भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी टी20 उलटफेरों में गिनी जाएगी। दोनों टीमों के बीच इससे पहले खेले गए सभी मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की थी लेकिन इस बार आयरलैंड ने पहली बार टीम इंडिया को हराकर नया इतिहास बना दिया। इसके साथ ही आयरलैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को हराने वाली 11वीं टीम बन गई।

ये शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ

वहीं एक और रिकॉर्ड यह बना कि भारत लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपना पहला टी20 मुकाबला हार गया। इससे पहले 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी थी। अब 2026 में भी वही कहानी दोहराई गई।

प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए भी यह मुकाबला बेहद खराब रहा। उन्होंने अपने चार ओवर में 57 रन खर्च किए। इससे पहले पिछले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भी वह 68 रन लुटा चुके थे। लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 125 रन देने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज बन गए। इसके अलावा उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर भी फेंका, जिसमें एक ओवर में 27 रन बने।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत रही खराब

दरअसल इस मुकाबले के साथ श्रेयस अय्यर ने पहली बार भारत की टी20 टीम की कप्तानी संभाली, लेकिन उनकी शुरुआत जीत के बजाय हार से हुई। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी का पहला मुकाबला हारने वाले भारत के चौथे कप्तान बन गए। इससे पहले विराट कोहली, ऋषभ पंत और शुभमन गिल के साथ भी ऐसा हो चुका है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs IRE: भारत को बचानी है सीरीज, तो हर हाल में कराना होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, क्या है वजह?

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 28 जून को खेला जाएगा. इस मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो वो भारतीय टीम की नैया पार लगा सकते हैं. Sat, 27 Jun 2026 12:34:30 +0530

  Videos
See all

Assam Spa Raid: सिलचर के दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 28 महिलाएं गिरफ्तार | Human Trafficking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:16:46+00:00

Ram Mandir Donation Controversy Case में बड़े चेहरे पर होगी FIR? | Champat Rai | Akhilesh vs Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:11:41+00:00

Chhattisgarh Fire Safety Rules: बहुमंजिला भवनों के लिए सख्त सुरक्षा निर्देश | Fire Safety #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:09:34+00:00

1 July Rules Change : 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम, हर आम आदमी को जानना जरूरी! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers