Kitchen lighter cleaning hack : गैस लाइटर पर जमी जिद्दी मैल और ग्रीस को बिना धोए कैसे साफ करें? जानिए सोशल मीडिया का यह सुपरहिट नुस्खा, जिसमें बिना पानी की एक भी बूंद बहाए, महज 1 मिनट में पुराने काले लाइटर को बिल्कुल नया जैसा चमकाने का तरीका बताया गया है.
5 South Indian Mangoes: अगर आपने अब तक सिर्फ़ अल्फोंसो (हापुस) आम ही चखा है, तो आपको दक्षिण भारत की इन शानदार किस्मों को ज़रूर आज़माना चाहिए. बंगनपल्ली, इमाम पसंद, मालगोवा, नीलम और रुमानी जैसी किस्में अपने रसीले गूदे से आम के शौकीनों का दिल जीत लेती हैं.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनकी बेखौफ बल्लेबाजी और गजब का आत्मविश्वास सुर्खियां बटोर रहा। आयरलैंड दौरे के पहले टी20 में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। लेकिन उम्मीद है कि इस दौरे या फिर इंग्लैंड दौरे पर उन्हें भारत की कैप मिल सकती है।
इस बीच राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक और हेड कोच कुमार संगकारा ने वैभव को लेकर एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसने उनके आत्मविश्वास की नई तस्वीर सामने रख दी।
वैभव बेखौफ बैटिंग करते: संगाकारा संगकारा ने बताया कि आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स को 221 रन का बड़ा लक्ष्य मिला था। मैच शुरू होने से पहले वैभव उनके पास आए और आंख मारते हुए बोले, 'कोच, चिंता मत करो... मैच हो गया।' इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और टीम के साथी डोनोवन फरेरा और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस से कहा, 'सुनो, मैं आज 13 छक्के मारूंगा। उसके बाद बाकी काम तुम लोग कर देना।'
वैभव ने 13 छक्के मारने की बात कही थी संगाकारा ने बताया कि शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों को लगा कि वैभव मजाक कर रहे। लेकिन जब उन्होंने पांच छक्के लगा दिए तो दोनों ने सचमुच गिनती शुरू कर दी। आखिरकार वैभव ने उस पारी में 10 छक्के जड़ दिए। संगकारा के मुताबिक यही वैभव का सबसे बड़ा गुण है कि वह मैदान पर बिना किसी डर के खेलते हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 2024 के मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 101 रन बनाकर सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।
इस साल भी उनका बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह मिली। साथ ही वह एशियन गेम्स की टीम का भी हिस्सा हैं।
संगाकारा ने वैभव से अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी में अभ्यास के दौरान एक मुश्किल नेट पर जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और दूसरे तेज गेंदबाज नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे थे। वहां बल्लेबाजी करने से ज्यादातर खिलाड़ी बच रहे थे, लेकिन 14 साल के वैभव खुद आगे आए और बल्लेबाजी की जिद की।
संगाकारा के मुताबिक वैभव के बल्ले से निकलने वाली हर आवाज बंदूक की गोली जैसी लग रही थी। उन्होंने आर्चर और संदीप शर्मा जैसे अनुभवी गेंदबाजों की गेंदों पर बेखौफ शॉट लगाए। यहां तक कि जोफ्रा आर्चर भी उनकी बल्लेबाजी देखकर हंस पड़े। यही बेखौफ अंदाज आज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का सबसे रोमांचक युवा सितारा बना रहा।