PM Modi ने किसानों से Chemical Free Farming अपनाने की अपील की, 'सप्त धारा' का दिया खाका
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को किसानों से बड़े पैमाने पर रसायन-मुक्त खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में ऐसे कृषि उत्पादों की मांग बढ़ रही है और इससे किसानों के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंचने के अवसर बढ़ेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा को तेज करने के लिए सात सूत्रीय सुधार रूपरेखा ‘सप्त धारा’ पेश की।
इसमें विनिर्माण, कृषि एवं खाद्य उत्पादन तथा प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, लॉजिस्टिक, रक्षा, हरित एवं नीली अर्थव्यवस्था (समुद्री अर्थव्यवस्था) तथा सॉफ्ट पावर पर जोर दिया गया है। ‘सप्त धारा’ में से एक धारा कृषि और खाद्य उत्पादन से संबंधित है। मोदी ने कहा, ‘‘हमें खाद्य प्रसंस्करण की दिशा में भी आगे बढ़ना होगा।
इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi बोले- Aviation Sector में तेजी से बढ़ रहे रोजगार के नए अवसर
हमारे किसानों के लिए अब वैश्विक बाजार उपलब्ध हैं। मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के कारण हमें बहुत बड़े बाजार तक पहुंच मिल रही है और हमें उन बाजारों तक पहुंचना होगा। हमें इस अवसर का लाभ उठाना होगा।
इसे भी पढ़ें: Narendra Modi ने Atal Bihari Vajpayee को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बताया असाधारण राजनेता
हमें खेत से निर्यात बाजार तक पहुंचना है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पारंपरिक व्यंजनों, मोटे अनाज, मसालों, फलों और फूलों से समृद्ध है और इन्हें दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बनाया जाना चाहिए। मोदी ने कहा, ‘‘हमारे किसानों को रसायन-मुक्त खेती को और बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि दुनियाभर में ऐसे उत्पादों की मांग बढ़ने वाली है।
यदि हमारे कृषि उत्पाद हर लिहाज से वैश्विक मानकों पर खरे उतरते हैं, तो हम आसानी से दुनिया के बाजारों तक पहुंच सकेंगे।
‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन ₹33.75 करोड़ कमाए:कुल कमाई ₹72.90 करोड़ हुई, ‘बंटवारा 1947’ के कलेक्शन में भी उछाल, दूसरे दिन ₹13.50 करोड़ कमाए
सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को बॉक्स ऑफिस पर 14 अगस्त को रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन ₹33.75 करोड़ नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई ₹55.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹72.90 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, ‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन ₹13.50 करोड़ नेट कमाए। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹19.25 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹26.41 करोड़ हो गया है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 8,071 शोज के दौरान ₹13.50 करोड़ नेट कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹22.91 करोड़ और ओवरसीज ग्रॉस ₹3.50 करोड़ है। मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग इसी बीच शनिवार, 15 अगस्त को मुंबई में ‘बंटवारा 1947’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग में शरद शुक्ला, अभिमन्यु सिंह, मकरंद देशपांडे और परितोष त्रिपाठी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। ‘आवारापन 2’ में इमरान का पुराना किरदार नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष भट्ट के प्रोडक्शन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ‘शिवम पंडित’ के अपने मशहूर किरदार में लौटे हैं। फिल्म में शबाना आजमी, दिशा पाटनी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘आवारापन 3’ को लेकर इमरान हाशमी ने हिंट दिया वहीं, फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बीच इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 3’ के तीसरे पार्ट को लेकर हिंट दिया। शुक्रवार को इमरान एक थिएटर में पहुंचे और उन्होंने लोगों से कहा कि ये फिल्म आप लोगों की वजह से संभव हुई है। 19 साल में शिवम और ‘आवारापन’ को जो प्यार मिला है, यह फिल्म मेकर्स से ज्यादा फैन्स की है। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए हम वापस आए भी और इस जर्नी को हमने और रोमांचक बनाया है। इसमें और एक्शन और इमोशंस जोड़े हैं। उम्मीद यही है कि आपको पूरी फिल्म पसंद आएगी और हां, उम्मीद है कि ‘आवारापन 3’ भी बहुत जल्द आएगी। धन्यवाद। ………….. यह खबर भी पढ़ें… मूवी रिव्यू; आवारापन 2:इमरान हाशमी की दमदार वापसी, दर्द और अधूरे इश्क की कहानी जो पुराने जख्म फिर ताजा कर दे 2007 की आवारापन अपने दर्द, मोहब्बत और संगीत की वजह से आज भी याद की जाती है। आवारापन 2 उसी भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाती है। इस बार शिवम की लड़ाई सिर्फ उसके अतीत से नहीं, बल्कि बच्चों की तस्करी के एक बड़े गिरोह से भी है। फिल्म में एक्शन और रोमांस है, लेकिन इसकी असली ताकत दर्द, रिश्तों और संगीत में है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










