IND VS SL: रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे केएल राहुल क्या दूसरे दिन करने आएंगे बल्लेबाजी? सामने आया अपडेट
IND VS SL: भारत बनाम श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन 73 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 2 विकेट गंवाकर 288 रन बोर्ड पर लगा दिए. पहले दिन भारत की ओर से ओपनिंग करने आए केएल राहुल को मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हुआ और वह दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर चले गए और रिटायर्ड हर्ट हो गए. अब सवाल उठता है कि उनकी स्थिति कैसी है? क्या वह दूसरे दिन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आएंगे या नहीं.
तीसरे सेशन में केएल राहुल ने छोड़ा था मैदान
गॉल टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल को तीसरे सेशन में तकलीफ हुई. इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनका उपचार किया, लेकिन फिर उन्हें ड्रेसिंग रूम में वापस जाना पड़ गया. केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से वापस लौट गए. लाइव मैच में चाय के बाद राहुल को बीच पिच में दौड़ते वक्त दिक्कत हुई. उनके दाहिने हाथ में तकलीफ है. चाय काल के दौरान ड्रेसिंग रूम में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन मैदान पर आने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई. नतीजन, वह रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए.
77 रन बनाकर खेल रहे थे राहुल
केएल राहुल ने गॉल टेस्ट मैच के पहले और दूसरे सेशन में शानदार बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पहले दिन 162 बॉल का सामना किया और 9 चौके और 1 छक्के के साथ 77 रनों की पारी खेली. इसके बाद तीसरे सेशन की शुरुआत में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव हुआ और और उनको मैदान के बाहर रिटायर्ड हर्ट होकर जाना पड़ा.
गॉल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद केएल राहुल की फिटनेस पर अपडेट देते हुए टीम इंडिया के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने कहा कि, 'केएल राहुल को सिर्फ ऐंठन है और वो कल खेल सकते हैं. अगर वो ठीक रहे तो टचवुड हो सकते हैं. उप-कप्तान 77 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए, वो कल वहां से अपनी पारी आगे बढ़ा सकते हैं'.
ये भी पढ़ें: IND vs SL : क्या दूसरे दिन भी बारिश डालेगी मैच में खलल? वेदर रिपोर्ट के साथ जानिए आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, मचा हड़कंप
Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव रविवार सुबह बीरभूम स्थित टीएमसी कार्यालय में फंदे से लटका मिला. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि रविवार को बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में मृत पाए गए. पुलिस ने बताया कि रामपुरहाट में उनके घर के पास मौजूद पार्टी ऑफिस से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है.
फिलहाल पुलिस ने आशीष बनर्जी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी तक उनकी मौत की सही वजह का पता नहीं चला है. बता दें कि TMC नेता ने इस साल जून में पार्टी की बीरभूम जिला कोर कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. यह इस्तीफा विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी को मिली करारी हार मिलने के कुछ हफ्तों बाद दिया गया था. TMC के पिछले कार्यकाल के दौरान बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे आशीष बनर्जी इस साल हुए विधानसभा चुनाव में अपनी सीट भी हार गए थे. वह पांच बार बंगाल विधानसभा चुनाव में जीतकर विधायक चुने गए थे.
Birbhum, West Bengal: Former TMC MLA Ashish Banerjee's dead body was found in his office at his residence in Rampurhat. His body has been sent for postmortem. Further details are awaited pic.twitter.com/XoQPTgxR3l
— IANS (@ians_india) August 16, 2026
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








