Responsive Scrollable Menu

बिहार के समस्तीपुर में ताजिया जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस टीम पर हमला; कई जवान घायल

समस्तीपुर जिले में ताजिया जुलूस के दौरान हिंसक झड़प में उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया. इस हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Continue reading on the app

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा अपडेट, CM फडणवीस ने विशाल अग्रवाल से की मुलाकात, कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्जवल निकम करेंगे पैरवी

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीड़ित के पिता विशाल अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें निष्पक्ष व तेज न्याय का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को प्राथमिकता से आगे बढ़ाएगी और कोशिश होगी कि सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

दरअसल मुख्यमंत्री ने इस घटना को केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि समाज के लिए गंभीर चेतावनी बताया। उन्होंने कहा कि यह समझना जरूरी है कि पढ़े-लिखे और अच्छे परिवारों के कुछ युवा आखिर ऐसी हिंसक मानसिकता तक कैसे पहुंच जाते हैं। उनके मुताबिक समाज, परिवार और व्यवस्था सभी को इस दिशा में गंभीरता से सोचने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

केतन अग्रवाल मर्डर केस में उज्जवल निकम की एंट्री

महाराष्ट्र सरकार ने इस हाई प्रोफाइल केस में वरिष्ठ अधिवक्ता उज्जवल निकम को विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) नियुक्त करने का फैसला किया है। उज्जवल निकम देश के चर्चित आपराधिक मामलों में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए जाने जाते हैं। वे मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के मुकदमे में भी सरकार की ओर से पैरवी कर चुके हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार मामले की सुनवाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। सरकार का मानना है कि इस तरह के मामलों में तेज जांच और मजबूत कानूनी पैरवी जरूरी होती है, ताकि न्याय प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो।

कई लोगों से पूछताछ की जा रही

वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस लगातार नए पहलुओं की पड़ताल कर रही है। लोनावाला ग्रामीण पुलिस के अनुसार, जांच टीम ने अब तक 8 से 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसी क्रम में सिया के भाई साहिल से भी कई घंटों तक पूछताछ की गई। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के बाद सिया का व्यवहार कैसा था और क्या उसने घर पर किसी सदस्य को घटना से जुड़ी कोई जानकारी दी थी। इसके साथ ही फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल का बार-बार निरीक्षण कर रहे हैं। जांच का एक अहम हिस्सा यह समझना है कि घटना के दौरान पीड़ित किन स्थानों से टकराया और घटनाक्रम किस क्रम में हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs IRE Unwanted Records: आयरलैंड से हारकर टीम इंडिया ने लगाई शर्मनाक रिकॉर्ड की 'हैट्रिक', इंटरनेशनल में भारत के साथ पहली बार हुआ ऐसा

नई दिल्ली. आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में हुए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन से हरा दिया. आयरलैंड की यह जीत ऐतिहासिक है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में कोई मुकाबले खेलने उतरी टीम इंडिया 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 148 रन पर ही सिमट गई. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए. आइए इन अनचाहे रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं... Sat, 27 Jun 2026 00:14:13 +0530

  Videos
See all

Anti-Drug Marathon में दिखा CM Vijay का जोश | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T20:05:12+00:00

Siya Goyal Arrested Viral Video: पुलिस कस्टडी में सिया...कैमरों से बचती दिखी | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T20:15:03+00:00

Shivraj Singh Chauhan | धान की रोपाई करते नजर आए शिवराज सिंह | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T20:10:17+00:00

Delhi जींद रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन का टेस्ट #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T20:04:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers