108 KMPH की रफ्तार से एक नहीं दो-दो मौतें बढ़ रहीं आगे, 10,00,000 लोगों की अटकीं सांसें, तबाही का अलर्ट!
108 KMPH Cyclone Alert: ताइवान और जापान में दो तूफानों की तबाही झेल रहे हैं. मेक्खला और हिगोस नाम के इन जुड़वां उष्णकटिबंधीय तूफानों के कारण ताइवान में बाढ़ और भूस्खलन से दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि एक बुजुर्ग लापता हैं. वहीं, तूफान के जापान की ओर 108 किमी/घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है. जापान में हाई अलर्ट है. जापानी सरकार ने एहतियातन 10 लाख से अधिक नागरिकों को तुरंत घर छोड़ने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की विधिक सलाह दी है.
ट्रंप के एक बयान से भड़का इटली: मेलोनी बोलीं- ‘मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते’, विदेश मंत्री ने रद्द किया US दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने कथित तौर पर दावा किया कि G7 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेहद उत्सुक थीं और उन्होंने इसके लिए उनसे अनुरोध किया था।
ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए ट्रंप के दावों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने कहा कि इटली की गरिमा और सम्मान सर्वोपरि है और उनका देश किसी के सामने “भीख नहीं मांगता।”
क्या कहा था ट्रंप ने?
एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि G7 बैठक में मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्सुक थीं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने सहानुभूति के कारण ऐसा किया।
ट्रंप की इस टिप्पणी को कई राजनीतिक विश्लेषकों ने असामान्य बताया, क्योंकि दोनों नेताओं को अब तक वैचारिक रूप से करीब माना जाता रहा है।
मेलोनी का पलटवार
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
ट्रंप के बयान के जवाब में मेलोनी ने कहा कि यह कहानी पूरी तरह काल्पनिक है। उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के नेताओं के बारे में इस तरह की बातें क्यों कर रहे हैं।
मेलोनी ने अपने बयान में कहा कि पश्चिमी देशों की एकता को कमजोर करने वाली टिप्पणियां किसी के हित में नहीं हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।”
ट्रंप विवाद के बाद विदेश मंत्री ने रद्द किया US दौरा
Le gravi e offensive parole del Presidente Trump nei confronti del Presidente del Consiglio Giorgia Meloni offendono tutta l’Italia. Per questo motivo ho deciso di annullare la mia visita negli Stati Uniti prevista per i prossimi 21 e 22 giugno.
— Antonio Tajani (@Antonio_Tajani) June 19, 2026
विवाद बढ़ने के बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने अमेरिका की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी। ताजानी ने X पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के "गंभीर और अपमानजनक शब्द" केवल प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ही नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं। इसी कारण उन्होंने 21 और 22 जून को होने वाला अपना अमेरिका दौरा रद्द करने का फैसला लिया।
इटली में बढ़ा राजनीतिक विरोध
विवाद के बाद इटली के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी ट्रंप की आलोचना की। सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों ने इसे इटली के सम्मान पर हमला बताया। कुछ नेताओं ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां अमेरिका और यूरोप के पारंपरिक संबंधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
अमेरिका-इटली संबंधों पर असर?
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि सार्वजनिक मंचों पर इस तरह के बयान दोनों देशों के रिश्तों में असहजता पैदा कर सकते हैं। इटली NATO और G7 का महत्वपूर्ण सदस्य है, इसलिए यह विवाद केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि व्यापक कूटनीतिक महत्व भी रखता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi