Viral Video: ‘Mashallah’ गाने पर बेली डांस के साथ लड़की ने दिखाया गजब का कॉन्फिडेंस, परफॉर्मेंस और शानदार एनर्जी ने जीता लोगों का दिल
भीड़ में भी क्यों अकेले हैं लोग? टीवी स्टार शुभांगी अत्रे ने बताई वजह, सोशल मीडिया के 'दिखावे' की खोली पोल
टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों और अकेलेपन पर अपने जज्बात बयां किए हैं. शुभांगी अत्रे की मानें, तो अकेलापन लोगों की कमी से नहीं, बल्कि गहरे इमोशनल कनेक्शन और सतही बातचीत की वजह से होता है. लोगों को सोशल मीडिया ने एक-दूसरे की जिंदगी में दिखा तो दिया है, लेकिन वे एहसासों को महसूस करने की गहराई खो चुके हैं. उन्होंने बताया कि उनकी 19 साल की बेटी आशी और कुछ करीबी दोस्तों के रवैये की वजह से खुद को भाग्यशाली मानती हैं.





















