Restaurant Style Chicken Tikka Recipe: घर पर कैसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन मसाला टिक्का? जानिए झटपट बनाने की रेसिपी
Restaurant Style Chicken Tikka Recipe: चिकन टिक्का एक ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद आती है। अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसा चटपटा और जूसी चिकन मसाला टिक्का घर पर खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद लाजवाब होता है। आइए आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं इसे बनाने के तरीके के बारे में।
JLR Recall: जगुआर लैंड रोवर ने 2.5 लाख से ज्यादा SUV वापस बुलाईं, जानें वजह?
JLR Recall: लग्जरी वाहन निर्माता जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अमेरिका में बेची गई 2.5 लाख से अधिक SUVs को रिकॉल करने का फैसला किया है। कंपनी ने यह कदम वाहनों में सामने आई एक महत्वपूर्ण सुरक्षा खामी के कारण उठाया है, जो दुर्घटना के समय यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है। अमेरिका की सड़क सुरक्षा एजेंसी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने रिकॉल की डिटेल शेयर की है।
रिकॉल की वजह क्या है?
NHTSA के मुताबिक, प्रभावित वाहनों में ड्राइवर एयरबैग सिस्टम से जुड़ी तकनीकी खराबी पाई गई है। जांच में सामने आया कि दुर्घटना की स्थिति में एयरबैग समय पर खुलने में विफल हो सकता है, जिससे यात्रियों को गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसी संभावित सुरक्षा जोखिम को देखते हुए कंपनी ने रिकॉल का फैसला लिया है।
किन-किन मॉडल्स पर पड़ा असर?
जगुआर लैंड रोवर कुल 2,50,857 वाहनों को वापस बुला रही है। इस रिकॉल में कंपनी के कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं, जिनमें:
Land Rover Defender
Land Rover Discovery
Range Rover के विभिन्न मॉडल
गौरतलब है कि Jaguar Land Rover, Tata Motors की स्वामित्व वाली कंपनी है।
एयरबैग में क्या तकनीकी खामी मिली?
कंपनी के अनुसार, समस्या ड्राइवर एयरबैग के कॉकस्प्रिंग (Clockspring) कनेक्टर में पाई गई है।
समय के साथ इस कनेक्टर में जंग लग सकती है, जिससे एयरबैग सिस्टम का इलेक्ट्रिकल कनेक्शन प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना के दौरान एयरबैग सही तरीके से नहीं खुल पाएगा, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
ग्राहकों के लिए क्या समाधान है?
NHTSA के अनुसार, जगुआर लैंड रोवर के अधिकृत डीलर प्रभावित वाहनों में कनेक्टर टर्मिनलों पर विशेष प्रोटेक्टिव लुब्रिकेंट जेल लगाएंगे।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य:
कनेक्टर को जंग से बचाना।
एयरबैग सिस्टम की विश्वसनीयता बनाए रखना।
भविष्य में इस समस्या की संभावना को कम करना।
कंपनी यह पूरा सुधार कार्य ग्राहकों के लिए बिल्कुल मुफ्त करेगी।
प्रभावित वाहनों की बिक्री पर भी लगी रोक
रिपोर्ट के मुताबिक, जगुआर लैंड रोवर ने उन प्रभावित वाहनों की बिक्री भी अस्थायी रूप से रोक दी है, जो अभी तक ग्राहकों को डिलीवर नहीं किए गए हैं। आवश्यक सुधार पूरा होने के बाद ही इन वाहनों की बिक्री दोबारा शुरू की जाएगी।
यह रिकॉल सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में कंपनी का बड़ा कदम माना जा रहा है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
(मंजू कुमारी)




Republic Bharat
Haribhoomi















