Share Market New Rule: सिर्फ 3 दिनों के लिए शेयर दें किराए पर, बिना बेचे कमाई, खास स्टॉक्स के लिए आए रहा नया सिस्टम
Share Market New Rule: अगर आपके पास ऐसे स्टॉक्स हैं, जिन्हें आपको होल्ड करना है तो इससे किराए के रूप में कमाई कर सकते हैं। अब तो इसके लिए एनएसई क्लियरिंग ने नया प्लान पेश किया है जिससे महज तीन दिनों के लिए भी स्टॉक्स किराए पर दे सकते हैं। जानिए यह नया सिस्टम कब आएगा और इसके तहत कौन-कौन से स्टॉक्स किराए पर दे सकते हैं और यह पूरा सिस्टम है क्या
वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत पर क्या बोले कप्तान हरमनप्रीत सिंह? जानें कब और किसके खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी अगला मैच
Hockey World Cup 2026 : हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से नीदरलैंड्स में हो चुकी है. भारतीय हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में जीत के साथ विजयी शुरुआत की है. भारत ने धमाकेदार अंदाज में वेल्स को बीती रात 3-1 से हराया. इस जीत में भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए. वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत के बाद अब हरमनप्रीत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
हरमनप्रीत सिंह ने पहली जीत पर दिया बड़ा बयान
हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि, 'कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छा खेला. हमारा मुख्य मकसद स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़ना था. मैच दर मैच, हमें मौके बनाने और मनचाहा नतीजा हासिल करने की जरूरत है. यह इस बारे में नहीं है कि मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड कौन जीतता है, और न ही यह मायने रखता है कि कौन गोल करता है. हमारे लिए सबसे जरूरी चीज बस गोल करना है, और इसी सोच के साथ हम खेले. चूंकि यह हमारा पहला मैच था इसलिए हमारा लक्ष्य अच्छे अंतर से जीतना था. तीन गोल और तीन पॉइंट के साथ हम बहुत खुश हैं'.
VIDEO | Amstelveen, Netherlands: Indian hockey captain Harmanpreet Singh, who scored a brace, shared his thoughts on the team's performance after defeating Wales 3-1 in their opening match of the Men's Hockey World Cup on Saturday.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2026
He said, "Overall, I think we played very well.… pic.twitter.com/gXWL0CT0KR
टीम इंडिया कब और किससे खेलेगी अपना अगला मैच
भारतीय हॉकी टीम का अगला मैच 17 अगस्त यानी सोमावार को खेलने वाली है. इस बार टीम इंड़िया की टक्कर मजबूत टीम इंग्लैंडे से होने वाली है. भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 6:30 बजे से शुरू होगा. पूल डी के इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजर जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने पर होगी.
THE SKIPPER STEPS UP! ????????
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 15, 2026
Two goals. One commanding performance. Harmanpreet Singh leads the way as India’s 'Player of the Match' in their 3–1 win over Wales in the opening Pool D match at the FIH World Cup 2026 in Amstelveen! ????????????#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2026 #INDvsWAL pic.twitter.com/Ht1iwvvdce
भारत ने वेल्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और 3-1 से उसे मात दी. ऐसा ही खेल उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दिखाना होगा. भारत को इंग्लैंड से पार पाना है तो टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को एक बार फिर जादू दिखाना होगा और गोल करने होंगे. वेल्स के खिलाफ अपना 2 शानदार गोल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. उनके अलावा भारत के लिए इस मुकाबले में एक अन्य गोल संजय ने टीम के लिए 1 गोल किया, जो कि पेनल्टी-कॉर्नर के जरिए आया था. अब अगले मैच में इन खिलाड़ियों से फिर से जलवा बिखेरने की उम्मीद होगी.
India beat Wales 3-1 in their opening Pool D game of the FIH World Cup 2026 in Amstelveen
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 15, 2026
Swipe through the match-day moments from India’s winning start. ????????#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2026 #INDvsWAL pic.twitter.com/AwBdOHHogL
भारतीय टीम का स्क्वाड
गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक.
ये भी पढ़ें : भारतीय हॉकी टीम ने 15 अगस्त के दिन रचा इतिहास, वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर हासिल किया खास मुकाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation








.jpg)

