Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत पर क्या बोले कप्तान हरमनप्रीत सिंह? जानें कब और किसके खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी अगला मैच

Hockey World Cup 2026 : हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से नीदरलैंड्स में हो चुकी है. भारतीय हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में जीत के साथ विजयी शुरुआत की है. भारत ने धमाकेदार अंदाज में वेल्स को बीती रात 3-1 से हराया. इस जीत में भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए. वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत के बाद अब हरमनप्रीत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.

हरमनप्रीत सिंह ने पहली जीत पर दिया बड़ा बयान

हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि, 'कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छा खेला. हमारा मुख्य मकसद स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़ना था. मैच दर मैच, हमें मौके बनाने और मनचाहा नतीजा हासिल करने की जरूरत है. यह इस बारे में नहीं है कि मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड कौन जीतता है, और न ही यह मायने रखता है कि कौन गोल करता है. हमारे लिए सबसे जरूरी चीज बस गोल करना है, और इसी सोच के साथ हम खेले. चूंकि यह हमारा पहला मैच था इसलिए हमारा लक्ष्य अच्छे अंतर से जीतना था. तीन गोल और तीन पॉइंट के साथ हम बहुत खुश हैं'.

टीम इंडिया कब और किससे खेलेगी अपना अगला मैच

भारतीय हॉकी टीम का अगला मैच 17 अगस्त यानी सोमावार को खेलने वाली है. इस बार टीम इंड़िया की टक्कर मजबूत टीम इंग्लैंडे से होने वाली है. भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 6:30 बजे से शुरू होगा. पूल डी के इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजर जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने पर होगी. 

भारत ने वेल्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और 3-1 से उसे मात दी. ऐसा ही खेल उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दिखाना होगा. भारत को इंग्लैंड से पार पाना है तो टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को एक बार फिर जादू दिखाना होगा और गोल करने होंगे. वेल्स के खिलाफ अपना 2 शानदार गोल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. उनके अलावा भारत के लिए इस मुकाबले में एक अन्य गोल संजय ने टीम के लिए 1 गोल किया, जो कि पेनल्टी-कॉर्नर के जरिए आया था. अब अगले मैच में इन खिलाड़ियों से फिर से जलवा बिखेरने की उम्मीद होगी.

भारतीय टीम का स्क्वाड

गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक.

ये भी पढ़ें : भारतीय हॉकी टीम ने 15 अगस्त के दिन रचा इतिहास, वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर हासिल किया खास मुकाम

Continue reading on the app

Iran-US War Update: ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ी डील, अब पूरी तरह खुलने के लिए अमेरिका की क्या होगी भूमिका?

Iran-US War News Update: ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले खास शिपिंग रूट तय करने के लिए एक अहम समझौता किया है। यह दुनिया के सबसे ज़रूरी समुद्री तेल मार्ग में व्यवस्था बहाल करने की दिशा में पहली बड़ी कामयाबी है

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान का वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज, 7 गेंदें रहते बना दिया रिकॉर्ड

Afghanistan odi run chase record: अफगानिस्तान ने वनडे में अपने सबसे बड़े सफल रन चेज का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. आयरलैंड को पांचवें वनडे में 6 विकेट से रौंदकर अफगान टीम ने यह कीर्तिमान बनाया. आयरलैंड ने 299 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे रहमत शाह की सेंचुरी से अफगानिस्तान ने 49वें ओवर में हासिल कर लिया. Sun, 16 Aug 2026 11:12:50 +0530

  Videos
See all

Big Breaking News : 5 बार के MLA Ashish Banerjee की मौत, सुसाइड नोट ने बढ़ाए सवाल | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:14:50+00:00

Sanjay Raut: वंदे मातरम् विवाद पर संजय राउत का पलटवार #sanjayraut #vandemataram #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:13:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers