तानों से तंग आकर ब्रांड का नाम 'चुड़ैल का बदला' रखने वाली थीं रिया चक्रवर्ती, पॉडकास्ट में छलका दर्द, हुई इमोशनल
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगे तानों और मीडिया ट्रायल पर रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने नेहा धूपिया के शो में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. रिया ने बताया कि वे अपने कपड़ों के ब्रांड का नाम 'चुड़ैल का बदला' रखने वाली थीं. वहीं शौविक ने जेल से बाहर आने के बाद नौकरी न मिलने का दर्द और PTSD की बीमारी से जुड़े अपने संघर्ष को बयां किया है. नीचे पढ़ें पूरी खबर-
मोहम्मद रफी के जिस गाने से नाखुश थे राजेश खन्ना, बना सुपरहिट एवरग्रीन सॉन्ग, मूवी ने रचा इतिहास
बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार का नाम लेते ही आंखों के सामने राजेश खन्ना का नाम तैरने लगता है. राजेश खन्ना ने 1966 में 'आखिरी खत' से डेब्यू किया था. उसकी मूल नाम जतिन खन्ना था. जब राजेश खन्ना फिल्मों में आए तब राजेंद्र कुमार-शम्मी कपूर-देवानंद की तिकड़ी राज कर रही थी. मनोज कुमार-धर्मेंद्र भी छाए हुए थे. राजेश खन्ना के सितारे 1969 में बुलंद हुए. इसी साल उनकी दो ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं. दोनों में कालजयी गाने थे. एक गाना मोहम्मद रफी ने गाया था. राजेश खन्ना इस बात से नाखुश थे. फिल्म जब रिलीज हुई तो इतिहास रच दिया. वो फिल्म कौन सी थी, वो कालजयी गाना कौन सा था, आइये जानते हैं........
























