Responsive Scrollable Menu

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी, करेंगे सीएम आवास का घेराव

JPSC JSSC scam: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है. अपनी मांगों को लेकर पिछले 22 दिनों से सड़क पर उतरे इन अभ्यर्थियों ने अब राज्य सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी रांची में विशाल 'तिरंगा यात्रा' निकालने के बाद, 'जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच' ने अपने आंदोलन को और अधिक आक्रामक रूप देने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री आवास का घेराव और पुतला दहन की चेतावनी

छात्रों ने एलान किया है कि वे 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करेंगे. इसके अलावा, रविवार को राज्य के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के पुतले फूंके जाएंगे. प्रदर्शनकारी छात्रों का सीधा आरोप है कि राज्य की सत्ता में बैठी जेएमएम (JMM) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है.रिफॉर्म्स मंच के नेता रवींद्र पासवान ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार केवल राजनीति कर रही है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि मुख्यमंत्री छात्रों की बात नहीं सुन रहे हैं, तो कांग्रेस को जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन तुरंत वापस ले लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया पर हम पिछड़ रहे, जनता तक पहुंचाए सरकार का काम', BJP के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष की दो टूक

अस्पताल में छात्र नेता को पुलिस ने रोका, हुई धक्का-मुक्की

इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रमुख छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो इस वक्त सदर अस्पताल में भर्ती हैं. शनिवार को जब उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकलने वाली छात्रों की 'तिरंगा यात्रा' में शामिल होने के लिए अस्पताल से बाहर जाने की कोशिश की, तो प्रशासन ने उन्हें रोक दिया. प्रशासन ने इसके पीछे महतो के खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया. अस्पताल के बाहर एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. इस दौरान पुलिसकर्मियों और देवेंद्र महतो के समर्थकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली. समर्थकों का आरोप है कि पुलिस ने जबरन उनके नेता को बाहर जाने से रोका है.

सरकार के साथ वार्ता विफल, जारी है गतिरोध

भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यह आंदोलन पिछले 22 दिनों से अनवरत जारी है. इस दौरान सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस हल नहीं निकल सका है. स्वतंत्रता दिवस के दिन निकाली गई रैली में हजारों छात्रों का हुजूम सड़कों पर उतरा था. इस रैली की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भूख हड़ताल पर बैठे दो प्रदर्शनकारी व्हीलचेयर के सहारे इस यात्रा में शामिल हुए. छात्र नेता देवेंद्र महतो के न पहुंच पाने के बावजूद छात्रों के हौसले पस्त नहीं हुए और उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अल्बर्ट एक्का चौक तक अपनी तिरंगा यात्रा पूरी की.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के मुख्य बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

Continue reading on the app

होर्मुज पर टकराव के बीच ट्रंप ने पेट्रोल की कीमतों को लेकर उठाया ये बड़ा कदम, ईरान पर बढ़ा आर्थिक दबाव

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार के साथ-साथ अमेरिकी उपभोक्ताओं पर भी दिखाई देने लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने की कीमत अगर पेट्रोल के रूप में कुछ अधिक चुकानी पड़े, तो यह स्वीकार्य है.

ट्रंप ने ईरान को बेहद खतरनाक देश बताते हुए कहा कि उसका परमाणु हथियार हासिल न करना अमेरिका के लिए प्राथमिकता है. इसी दौरान उन्होंने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया और संकेत दिया कि ईरान को परास्त करने के बाद अमेरिका इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपना नियंत्रण स्थापित कर सकता है.

होर्मुज़ को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव

युद्धविराम और बातचीत की संभावनाओं के बीच हालात फिलहाल सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं. ईरान लगातार इस बात से इनकार कर रहा है कि उसने अमेरिका के साथ बातचीत दोबारा शुरू की है. इसी गतिरोध के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने सोशल मीडिया मंच X पर अमेरिका से वास्तविक स्थिति स्वीकार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका अपनी हार को स्वीकार नहीं करता और वास्तविकता से दूर दावों को छोड़ता नहीं है, तब तक ईरान नाकेबंदी जारी रखेगा.

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी कहा कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का कोई फैसला नहीं लिया है. उनके मुताबिक, जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बहाल करने के लिए अमेरिका को ईरान की तय शर्तों को मानना होगा.

अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों पर दबाव

तनाव का सीधा असर ऊर्जा कीमतों पर पड़ा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के आंकड़ों में शुक्रवार को अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 4.08 डॉलर प्रति गैलन रही. यह एक साल पहले की तुलना में करीब 29 प्रतिशत अधिक है.

कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखी गई. शुक्रवार को तेल वायदा भाव में लगभग एक डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई. सप्ताह के आधार पर ब्रेंट क्रूड करीब 6 प्रतिशत और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट लगभग 5.4 प्रतिशत ऊपर रहा.

बढ़ती ऊर्जा कीमतें अमेरिकी महंगाई पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं. इसका राजनीतिक असर भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि महंगे ईंधन से आम मतदाताओं पर सीधे असर पड़ता है.

ईरान भी आर्थिक दबाव में

दूसरी ओर, ईरान खुद भी इस टकराव की आर्थिक कीमत चुका रहा है. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों और ईरानी बंदरगाहों पर दबाव के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है.

अमेरिका की ओर से भी आर्थिक दबाव बढ़ाने के संकेत दिए गए हैं. ट्रंप और अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने ईरान के खिलाफ नए कदम उठाने की बात कही है. बेसेंट के अनुसार, तेहरान पर अतिरिक्त आर्थिक उपायों की घोषणा अगले सप्ताह की जा सकती है.

इस तरह होर्मुज़ जलडमरूमध्य अब केवल अमेरिका और ईरान के बीच रणनीतिक टकराव का मुद्दा नहीं रह गया है. वहां तेल और गैस की आवाजाही प्रभावित होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार, महंगाई और दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

Continue reading on the app

  Sports

FIH World Cup 2026: मां के खेलने के 28 साल बाद, अब उसी जगह पर बेटे ने भारत के लिए खेला हॉकी वर्ल्ड कप

Hockey World Cup 2026: जैसी मां, वैसा बेटा... भले ही दोनों के खेलने का अंदाज जुदा हो. मगर दोनों ने भारत के लिए हॉकी वर्ल्ड कप में डेब्यू एक ही जगह पर किया है. Sun, 16 Aug 2026 08:40:21 +0530

  Videos
See all

UP News: मिलावटखोरों पर CM योगी का बड़ा एक्शन! | Analogue Paneer | Ghee | Food #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:15:21+00:00

CM Yogi Viral Speech : मैं बुलडोजर चलवा सकता हूं... सीएम योगी ने दिया मजेदार जवाब | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:09:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers