Indonesia में 7.7 तीव्रता के Earthquake से 47 लोगों की मौत, 157 मकान ढहे
इंडोनेशिया के तट पर शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कई इमारतें एवं मकान ढह गए और कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से कई लोग घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी करके तटीय इलाकों के लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा था लेकिन बाद में चेतावनी को वापस ले लिया गया।
इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि समुद्र के जलस्तर की निगरानी के दौरान ऐसा कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं पाया गया जिससे तटीय इलाकों के लिए खतरा पैदा हो। अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 58 मिनट पर इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। उसने बताया कि इसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था।
मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप के बाद 235 झटके महसूस किये गए, जिनमें सबसे तेज झटके की तीव्रता 6.2 थी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुहारयांतो ने बताया कि बचावकर्मियों ने कम से कम 47 शव बरामद किए हैं, जिनमें से ज्यादातर सिका, मंगराई और पूर्वी मंगराई में मिले हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 50 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
सुहारयांतो ने बताया कि भूकंप से कम से कम 157 मकान पूरी तरह ढह गए और लगभग 200 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि इसके कारण लगभग 2,000 ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर अस्थायी आश्रय स्थलों पर जाना पड़ा। सिका की राजधानी मौमेरे स्थित खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख रहमान ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि भूकंप के कारण भूस्खलन की घटनाओं के कारण फ्लोरेस द्वीप के छह जिलों के कई दूरदराज के गांवों में मलबा भर गया है और इनका संपर्क कट गया है।
पूर्वी नुसा तेंगारा के पुलिस प्रमुख रूडी दारमोको ने बताया कि भूकंप से भारी नुकसान हुआ है और कई इमारतें ढह गई हैं। दारमोको ने कहा, ‘‘हम नुकसान और हताहतों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, लेकिन संचार सेवाएं बाधित हैं।’’ उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण एंडे रीजेंसी में हुए भूस्खलन से ‘ट्रांस-फ्लोरेस’ राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में भूकंप के बाद कई अस्पतालों से मरीजों को एहतियातन बाहर निकालते देखा गया।
अस्पताल कर्मचारियों ने बिस्तर, ‘ड्रिप स्टैंड’ और ऑक्सीजन सिलेंडर समेत उपकरणों को बाहर निकाला तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्थायी उपचार स्थल बनाए। फ्लोरेस द्वीप के अधिकतर हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और शुरुआती खबरों में भारी नुकसान की बात सामने आई है। पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत की सिक्का रीजेंसी की निवासी योहाना एम्बु ने बताया कि तेज झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।
उन्होंने कहा, ‘‘यहां कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है... मैंने देखा कि मौमेरे के बंदरगाह टर्मिनल का प्रतीक्षालय ढह गया।’’ मुख्य रूप से कैथोलिक आबादी वाले फ्लोरेस द्वीप में स्थित ‘सेंट पीटर मेजर सेमिनरी’ के प्रमुख पादरी गिडेलबर्टस टांगा ने बताया कि सुबह की प्रार्थना में शामिल छात्र उस समय घबराकर बाहर भागे, जब एक सभागार की छत ढह गई। टांगा ने कहा, ‘‘हमारे छात्र और नन छत गिरने पर घबराकर बाहर भागे। भूकंप के दौरान एक इमारत की दूसरी मंजिल से कूदने के कारण कम से कम एक पादरी का पैर टूट गया।’’ करीब 17,000 द्वीपों वाला विशाल द्वीपसमूह इंडोनेशिया प्रशांत महासागर क्षेत्र में ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होने के कारण भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील है।
‘रिंग ऑफ फायर’ प्रशांत महासागर के चारों ओर फैला हुआ एक ऐसा क्षेत्र है जहां दुनिया के सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी और भूकंप आते हैं। दिसंबर 1992 में शक्तिशाली भूकंप के कारण आई सुनामी में फ्लोरेस द्वीप पर करीब 2,500 लोगों की मौत हो गई थी।
Liquor ban in Bihar Live: बिहार में खुले ठेके? आई बड़ी खबर! | NCAER Report | CM Samrat |Sharab Bandi
Liquor ban in Bihar Live: बिहार में खुले ठेके? आई बड़ी खबर! | NCAER Report | CM Samrat |Sharab Bandi #liquorbaninbihar #nitishkumar #biharjharkhandnews #biharnews #ncaerreport #SharabBandi #BiharLiquorBan #LiquorBan #BiharPolitics #NitishKumar #BiharElection #BiharElection2025 #BiharNewsToday #LiquorShop #BreakingNews #LatestNews #News18 Bihar liquor ban news: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में शराबबंदी के कारण बढ़े महिला अपराध, राजस्व नुकसान और सूखे नशे के जाल का हवाला देकर नीति पर सवाल उठाए गए हैं. एनसीएईआर (NCAER) की रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध में इजाफा हुआ है. शराब की जगह ड्रग्स और नशीले पदार्थों का इस्तेमाल बढ़ा है. राजस्व पर भी इसका असर हो रहा है. आर्थिक मोर्चे पर चुनौती रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा होने पर राज्य के अपने राजस्व में करीब 14 से 15 फीसदी तक इजाफा हो सकता है. इससे शराबबंदी को लेकर सरकार के सामने आर्थिक और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर नई चुनौती खड़ी हो गई है. अप्रैल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांग और सामाजिक सुधार को आधार बनाकर बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की थी. इसके बाद यह नीति उनके राजनीतिक मॉडल और विरासत की प्रमुख पहचान बन गई. एनसीएईआर ने यह भी रेखांकित किया कि शराबबंदी के बाद अवैध शराब की तस्करी और दूसरे नशीले पदार्थों के इस्तेमाल जैसी चुनौतियां सामने आईं. तस्करी रोकने और कानून लागू कराने में सरकार को अतिरिक्त संसाधन खर्च करने पड़ रहे हैं. एनसीएईआर की नई रिपोर्ट ने शराबबंदी खत्म कर नियंत्रित शराब बिक्री और आबकारी टैक्स व्यवस्था दोबारा लागू करने की सिफारिश की है. शराबबंदी का सबसे बड़ा सामाजिक तर्क महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू हिंसा में कमी रहा है. लेकिन एनसीएईआर की रिपोर्ट में महिला हिंसा में व्यापक गिरावट के प्रमाण नहीं मिलने की बात कही गई है. जदयू शराबबंदी जारी रखने के पक्ष में है, लेकिन पार्टी के सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने इसकी समीक्षा की मांग की है. JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने NCAER की रिसर्च रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस उद्देश्य से बिहार में शराबबंदी लागू की थी, वह उद्देश्य पूरी तरह सफल हुआ है. नीरज कुमार ने घरेलू हिंसा में कमी का दावा करते हुए कहा कि रिपोर्ट में इस पहलू को सामने नहीं रखा गया. उन्होंने शराबबंदी को बिहार की जनता का संकल्प बताते हुए कहा कि इसे खत्म करने की कोशिश का विरोध किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शराबबंदी खत्म करने के पक्ष में नहीं हैं. जीतन राम मांझी गुजरात की तर्ज पर इसे लागू करने की बात कह चुके हैं. ============================================================================================ news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, uttarpradesh weather news, yashwant verma cash case news, pakistan unrest august 14, imran khan death rumour, delhi red fort security alert, sonia gandhi voter list case, supreme court lifetime ban plea, parliament government opposition faceoff, amit shah parliament protest, aap tiranga yatra delhi university, jnu lift incident press conference, jantar mantar season 2 news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18









