Dileep Ahirwar का काफिला छतरपुर में छात्रों ने रोका, पक्की सड़क और बिजली आपूर्ति की मांग की
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में विद्यार्थियों के एक समूह ने शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला रोककर अपने स्कूल तक पक्की सड़क और बिजली समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। यह घटना चंदला विधानसभा क्षेत्र में हुई, जो जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर है। बस्राही स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्षेत्र से गुजर रहे मंत्री के काफिले को रोक लिया।
विद्यार्थियों ने मंत्री को बताया कि स्कूल तक समतल सड़क नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्कूल में बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं। विद्यार्थियों द्वारा मंत्री का काफिला रोके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है।
अहिरवार ने विद्यार्थियों की बातें सुनीं और उन्हें जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। मंत्री ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि प्रस्तावित सड़क के रास्ते में निजी भूमि आने के कारण सड़क निर्माण का काम लंबित था। उन्होंने कहा कि भूमि मालिक से चर्चा हो चुकी है और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
अहिरवार ने कहा कि सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल में पहले से ही चारदीवारी है और विद्यार्थियों की मुख्य मांग स्कूल तक पहुंच मार्ग के निर्माण को लेकर है। विद्यार्थियों ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई थी और मांगें पूरी नहीं होने के कारण उन्हें मंत्री का काफिला रोककर अपनी बात रखनी पड़ी।
यह घटना ऐसे समय हुई है जब देश के विभिन्न हिस्सों में स्कूली विद्यार्थी के अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने के मामले सामने आ रहे हैं।
होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान की हो गई डील, मिल कर लेंगे टैक्स? अब US पर निगाहें
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और ओमान के बीच में एक डील फाइनल हुई है। इस डील के मुताबिक ईरान, बाहर से होर्मुज में आने वाले जहाजों का मामला संभालेगा। वहीं, ओमान खाड़ी से होर्मुज के रास्ते बाहर जा रहे जहाजों के नेविगेशन का जिम्मा संभालेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Hindustan










