Responsive Scrollable Menu

Sukhbir Badal पर हमला सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र है, बोलीं Harsimrat Kaur

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अपने पति और पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को शनिवार को सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि इसके पीछे जो भी है, उसे सिख नहीं कहा जा सकता। महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर बृहस्पतिवार को निहंग समुदाय के एक सदस्य द्वारा किए गए ‘कृपाण’ हमले में बादल के दाहिने हाथ में चोटें आई थीं। हमलावर को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

पंजाब के खन्ना स्थित इसरू गांव में गोवा मुक्ति आंदोलन के नेता करनैल सिंह इसरू की याद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल अपने पति पर हुए हमले को याद करते हुए भावुक हो गईं। कौर ने कहा, “मुझे माफ करें, मैं आज बहुत भावुक हूं। क्योंकि पिछले 48 घंटे मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल रहे हैं।

मुझे आज यहां नहीं होना था, सुखबीर जी को यहां होना था। लेकिन देखिए उनके साथ क्या हुआ।” उन्होंने कहा, “सुखबीर जी पर उस समय हमला किया गया, जब वह सिखों के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक में पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे थे। जिसने भी उन पर हमला किया, वह सिख नहीं हो सकता और वह ‘गुरु दोषी’ (गुरु का विरोधी) है।” उन्होंने दावा किया, सुखबीर जी पर दो साल में यह दूसरा हमला है और यह पंजाब की शांति भंग करने के लिए 2015 से रची जा रही एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

दिसंबर 2024 में बादल पर स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर जानलेवा हमला करने की कोशिश हुई थी, जिसमें वह बच गए थे।

Continue reading on the app

‘दुनिया से जुड़ेंगे, लेकिन निर्भर नहीं रहेंगे’: PM Modi के I-Day भाषण में Strategic Autonomy का नया मॉडल

पाकिस्तान का नाम कम, AI और एनर्जी की बात ज्यादा- क्या मोदी के भाषण में भारत की Global Strategy बदलती दिखी? इस बार फोकस सिर्फ दुनिया में भारत की भूमिका पर नहीं, बल्कि उन क्षमताओं पर रहा जो भारत को दुनिया में ज्यादा प्रभावशाली बना सकती हैं.

The post ‘दुनिया से जुड़ेंगे, लेकिन निर्भर नहीं रहेंगे’: PM Modi के I-Day भाषण में Strategic Autonomy का नया मॉडल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

WTC Points Table में कहां पहुंच गया बांग्लादेश? ऑस्ट्रेलिया को हराने का मिला ये बंपर फायदा

ICC WTC Points Table update: ऑस्ट्रेलिया को हार से नुकसान हुआ तो बांग्लादेश को एक बड़ा फायदा मिला है. उसने पॉइंट्स टेबल में अपनी पकड़ को अब पहले से ज्यादा मजबूत कर लिया है. Sun, 16 Aug 2026 11:44:18 +0530

  Videos
See all

Asif Ali Zardari on Hindu : हिंदुओं पर विवादित बयान | Pakistan Minorites Condition | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:45:15+00:00

मोर को खिलाया दाना, देखें PM Modi की ये वीडियो | Viral Video | PM Modi Reel #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:44:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers