Responsive Scrollable Menu

Delhi के डॉक्टर गरीब मरीजों को देंगे निशुल्क परामर्श, शुरू हुआ '2 घंटे देश के नाम' अभियान

दिल्ली के डॉक्टरों ने मिलकर दो घंटे देश के नाम नाम से एक स्वास्थ्य सेवा अभियान शुरू किया है, जिसमें अलग-अलग विशेषज्ञता वाले चिकित्सक हर सप्ताह दो घंटे गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त परामर्श देने का संकल्प लिया है। इस सप्ताह शुरू हुआ यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें नेत्र रोग, हड्डी रोग, कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य, बाल रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा के चिकित्सक शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली आई सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. इकेदा लाल ने कहा, पूरे भारत के मरीज बिल्कुल मुफ्त परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा वीडियो परामर्श या आमने-सामने मिल सकेगी। इसका खास उद्देश्य ग्रामीण और कम सुविधाओं वाले क्षेत्रों के मरीजों को लाभ पहुंचाना है।

टॉमर फाउंडेशन के संस्थापक और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एल. टॉमर ने कहा, अच्छी हड्डी रोग चिकित्सा सुविधा किसी व्यक्ति की भुगतान क्षमता पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। 2 घंटे देश के नाम के माध्यम से हम उन लोगों तक समय पर परामर्श और सलाह पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।” इस अभियान में दिल्ली की होप केयर इंडिया की मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम भी शामिल हो गई है। होप केयर इंडिया के निदेशक और वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. दीपक रहेजा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य अच्छे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन आर्थिक और सामाजिक बाधाओं के कारण कई लोग समय पर मदद नहीं ले पाते।

उन्होंने कहा, दो घंटे देश के नाम’ के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति केवल इसलिए सुनने वाले और विशेषज्ञ सलाह से वंचित न रहे क्योंकि वह इसका खर्च नहीं उठा सकता। हृदय रोग, एंडोक्राइनोलॉजी, बाल रोग, स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा जैसे अन्य क्षेत्रों के डॉक्टर भी लगातार इस अभियान से जुड़ रहे हैं। वे अपने अस्पतालों और क्लीनिकों में मुफ्त ओपीडी शुरू कर रहे हैं और दूर-दराज के मरीजों के लिए ऑनलाइन परामर्श की सुविधा भी दे रहे हैं।

Continue reading on the app

Sukhbir Badal पर हमला सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र है, बोलीं Harsimrat Kaur

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अपने पति और पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को शनिवार को सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि इसके पीछे जो भी है, उसे सिख नहीं कहा जा सकता। महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर बृहस्पतिवार को निहंग समुदाय के एक सदस्य द्वारा किए गए ‘कृपाण’ हमले में बादल के दाहिने हाथ में चोटें आई थीं। हमलावर को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

पंजाब के खन्ना स्थित इसरू गांव में गोवा मुक्ति आंदोलन के नेता करनैल सिंह इसरू की याद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल अपने पति पर हुए हमले को याद करते हुए भावुक हो गईं। कौर ने कहा, “मुझे माफ करें, मैं आज बहुत भावुक हूं। क्योंकि पिछले 48 घंटे मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल रहे हैं।

मुझे आज यहां नहीं होना था, सुखबीर जी को यहां होना था। लेकिन देखिए उनके साथ क्या हुआ।” उन्होंने कहा, “सुखबीर जी पर उस समय हमला किया गया, जब वह सिखों के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक में पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे थे। जिसने भी उन पर हमला किया, वह सिख नहीं हो सकता और वह ‘गुरु दोषी’ (गुरु का विरोधी) है।” उन्होंने दावा किया, सुखबीर जी पर दो साल में यह दूसरा हमला है और यह पंजाब की शांति भंग करने के लिए 2015 से रची जा रही एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

दिसंबर 2024 में बादल पर स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर जानलेवा हमला करने की कोशिश हुई थी, जिसमें वह बच गए थे।

Continue reading on the app

  Sports

WTC: बांग्लादेश की जीत से भारतीय टीम को झटका, WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर खिकसी

WTC Points Table: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर इतिहास रच दिया. टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के घर में ये पहली जीत है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है. वहीं, बांग्लादेश की इस जीत से टीम इंडिया अब टेबल में 5वें स्थान पर आ गई है. Sun, 16 Aug 2026 11:31:14 +0530

  Videos
See all

Deepika Padukone Baby Bump: एयरपोर्ट पर Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण को किया ड्रॉप, दिखा बेबी बंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:12:51+00:00

Big Breaking News : 5 बार के MLA Ashish Banerjee की मौत, सुसाइड नोट ने बढ़ाए सवाल | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:14:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers