Responsive Scrollable Menu

Jharkhand exam row: रांची में भर्ती धांधली के खिलाफ छात्रों की Tiranga Yatra, 20 को घेराव

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली और 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रविवार को राज्य के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाए जाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है। छात्रों के आंदोलन का शनिवार को 22वां दिन है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हजारों छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी शामिल हुए।

इनमें दो ऐसे प्रदर्शनकारी भी शामिल थे जो व्हीलचेयर पर हैं और अनशन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी भर्ती परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और रिफॉर्म की मांग कर रहे हैं। जेएसएससी-जेपीएससी रिफॉर्म मंच के नेता रविंद्र पासवान ने कहा, ‘‘हम 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

हम मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं, क्योंकि झामुमो और कांग्रेस दोनों हमारे साथ राजनीति कर रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं सुन रहे हैं तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झामुमो नीत गठबंधन से समर्थन वापस लेना चाहिए।’’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। उनकी प्रमुख मांगों में जिन परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी मिली है, उन्हें रद्द करना और भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराना शामिल है।

छात्रों ने अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या झारखंड से बाहर के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से कराने की मांग की है। जेएसएससी-जेपीएससी रिफॉर्म मंच ने संदिग्ध मानी जा रही जेएसएससी-सीजीएल और कुछ जेपीएससी परीक्षाओं को रद्द करने की भी मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड के छात्रों से 20 अगस्त को प्रस्तावित घेराव में शामिल होने के लिए रांची पहुंचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्र नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों का समर्थन किया था, लेकिन उसके बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने मांग की कि यदि झामुमो सरकार उनकी चिंताओं पर कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस को अपना समर्थन वापस लेना चाहिए।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से हुई, जहां छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए।

जेएलकेएम नेता देवेंद्र मांझी, जो पिछले 14 दिनों से अनशन पर हैं, ने आरोप लगाया कि वह मार्च में शामिल नहीं हों इसके लिए पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल से बाहर निकलने से रोका। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी प्रसारित हुए, जिनमें कथित तौर पर मांझी और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प देखी गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता और हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।

जेएसएससी-जेपीएससी रिफॉर्म मंच ने कहा, “स्वतंत्रता का अर्थ केवल अंग्रेजों से आजादी नहीं है, बल्कि अवसरों की असमानता, भ्रष्टाचार और अन्याय से मुक्ति भी है।” मंच ने युवाओं से अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने की अपील की। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए उसे “तानाशाह सरकार” बताया और पूछा कि वह कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश करने से क्यों बच रही है। जमशेदपुर के भुइयांडीह में पत्रकारों से बातचीत में चंपई सोरेन ने कहा कि सैकड़ों छात्र अपने घरों से दूर स्वतंत्रता दिवस पर भी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में रहने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा, “अगर आप नौकरी बेचने वाले गिरोह का हिस्सा नहीं हैं तो सीबीआई जांच की सिफारिश करने में क्या परेशानी है?” वहीं, राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाने की बात कही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर उठे सवालों ने नौकरी के इच्छुक युवाओं की पूरी पीढ़ी के भरोसे को प्रभावित किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ प्रभाव और पद की परवाह किए बिना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बिना प्रमाण किसी को दोषी घोषित करने के प्रति भी सतर्क किया और कहा कि न्याय तथ्यों पर आधारित होना चाहिए।

Continue reading on the app

Bandi Sanjay ने Telangana के स्मार्ट राशन कार्ड पर CM रेवंत की तस्वीर का विरोध किया

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने शनिवार को तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर स्मार्ट पीडीएस राशन कार्ड पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और नागरिक आपूर्ति मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी की तस्वीरें छापने को लेकर सवाल उठाया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने यह भी पूछा कि केंद्र सरकार राज्य को चावल उपलब्ध कराती है, इसके बावजूद कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर क्यों नहीं छापी गई है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘न तो मुख्यमंत्री और न ही संबंधित मंत्री स्थायी होते हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट कार्ड पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

संजय कुमार ने कहा कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा वितरित किए गए कार्ड पर तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की तस्वीर थी, लेकिन उनके पद से हटने के बाद वे कार्ड बेकार हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार तेलंगाना में 57 लाख राशन कार्ड धारकों को चावल उपलब्ध करा रही है। चावल और धन मोदी जी दे रहे हैं लेकिन आप अपनी तस्वीरें छाप रहे हैं।

आपको इसका क्या अधिकार है?’’ वंदे मातरम् के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने वाले कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सदस्य अतीत में विधानसभा में राष्ट्रगीत बजाए जाने के दौरान सदन से बाहर चले गए थे। उन्होंने कहा कि वह यहां चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में एक लाख लोगों के साथ वंदे मातरम् का गायन आयोजित करेंगे। उन्होंने एआईएमआईएम नेताओं को कार्यक्रम को रोकने की चुनौती भी दी।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शनिवार को यहां के निकट संगारेड्डी शहर में ‘स्मार्ट पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली)’ कार्ड के वितरण की शुरुआत की।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन का जुझारू शतक, बांग्लादेशी गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया

Cameron Green Century: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन कैमरून ग्रीन ने 192 गेंद खेलकर अपना शतक पूरा किया. टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की नाकामी के बीच ग्रीन का ये शतक ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ी राहत है. क्योंकि ग्रीन की इस दमदार शतकीय पारी के कारण ही ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश पर बढ़त बनाई है. Sun, 16 Aug 2026 09:24:24 +0530

  Videos
See all

Aaj ki 100 Badi khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi Speech | Ranchi Protest | | Lal Qila #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:43:05+00:00

US Shooting: America के Virginia और Michigan में गोलीबारी की घटनाओं से हड़कंप।कब थमेगा सिलसिला ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:37:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers