1500 एकड़ में 24 घंटे चलेगा डेटा, नहीं रुकेगा इंटरनेट…यहां तैयार हो रहा है भारत का पहला डेटा सेंटर शहर
Swami Ramdev Health Tips: झाड़ू-पोछा भी है बेहतरीन वर्कआउट! घर की सफाई के साथ करें पूरे शरीर रहेगा हेल्दी, स्वामी रामदेव से जानें तरीका
Swami Ramdev Health Tips: आजकल लोग घर की साफ-सफाई के लिए भी अलग-अलग मशीनों का इस्तेमाल करने लगे हैं. पहले लोग खुद ही अपने घर में बैठ-बैठकर पोछा लगाते थे. झुक-झुक कर झाड़ू लगाते थे. इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता था. स्वामी रामदेव ने आज अपने फेसबुक लाइव सेशन में बताया कि एक जमाने में लोग अपने घर में साफ-सफाई का काम, गली-आंगन से लेकर पूरे गांव-गांव में झाड़ू खुद लगा देते थे. मगर अब तो कोई करता नहीं, अब लोग या तो सफाई के लोगों को रखते हैं या फिर मशीनें यूज करते हैं. पहले घर की औरते चुल्हा-चौका लिपती थी. सिर्फ इतना करने से उनके शरीर का पूरा व्यायाम हो जाता था.
यहां देखें फेसबुक लाइव
घर में झाड़ू-पोछा लगाने के फायदे
फेसबुक लाइव वीडियो में पतंजलि के योग गुरु स्वामी रामदेव बताते हैं कि झाड़ू चाहे तुम बैठ कर लगाओ या झुक कर लगाओं, दोनों का ही फायदा है. बैठकर झाड़ू लगाने से घुटनों की एक्सरसाइज हो जाती है. अगर हम थोड़ा झुक कर झाड़ू लगाते हैं तो उससे कमर की एक्सरसाइज हो जाती है. इतने व्यायाम से शरीर की सारी नसें खुल जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन एकदम बढ़िया रहता है.
ये भी पढ़ें- Patanjali Red Chilli Powder: अब चाहे बनाओं कश्मीरी दम आलू या फिर पंजाबी राजमा मसाला, पतंजलि रेड चिली पाउडर बढ़ाएगा स्वाद के साथ रंगत
- पोछा लगाते समय बार-बार ऊपर-नीचे बैठते हैं. इससे पेट की चर्बी कम हो जाती है. महिलाओं का जो आज पेट निकल रहा है, पहले जमाने में नहीं हुआ करता था क्योंकि वो रोजाना घर में झुककर पोछा मारती थी. स्वामी रामदेव बोले पहले घर में लिपाई करते थे, इससे घर की दीवारें भी सुरक्षित रहती थी. मगर अब काम भी पहले जैसा नहीं है और घर की दीवारों पर भी सिंथेटिक पेंट है. इन पेंटों की खुशबू इतनी जानलेवा की फेफड़ों को भी बीमार कर देती है. फर्श पर भी टाइल्स लगने लगी है, जिससे वो भी सिंथेटिक हो गई है.
- घर में झाड़ू-पोछा लगाने से घर की धूल-मिट्टी दूर होने के साथ-साथ मनुष्य को मानसिक और शारीरिक लाभ प्रदान करता है. इससे तनाव कम होता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
- बैठकर झाड़ू-पोछा करने से कैलोरी बर्न होती है. पेट, जांघों और कमर के पास जमा हुआ फैट कम होने लगता है. इससे वजन भी नियंत्रित रहता है.
- तनाव से मुक्ति- साफ-सफाई करने से मानसिक शांति मिलती है और स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) का स्तर कम होता है.
- मांसपेशियों की ऐंठन दूर होगी- रोजाना घर में झाड़ू-पोछा करने से पीठ, हाथों और पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है. इससे उनमें मजबूती भी आती है.
घर का पोछा लगाने के लिए क्या इस्तेमाल करें?
स्वामी रामदेव बताते हैं कि पोछा लगाने के लिए पानी में फिनाइल नहीं मिलाना चाहिए. ये खतरनाक केमिकल होता है, जो फर्श पर रह जाता है. इसकी जगह आप पतंजलि का गोनाइल यूज कर सकते हैं. गोनाइल में गौमूत्र होता है. यह पवित्र होने के साथ-साथ कीटाणुओं को नष्ट कर देता है. इससे घर की सफाई करने से बीमारियां नहीं आती है. इस गोनाइल अर्क में गौमूत्र के साथ नीम आदि जैसे कई नैचुरल तत्व भी है. इससे घर में कीड़े-मकौड़े और मक्खियां नहीं आती हैं. गोनाइल का पोछा लगाने के बाद घर में खुशबू भी आती है. हाथों से घर पर पोछा लगाने से कंधों की मसल्स भी मजबूत हो जाती है.
घुसलखाने की सफाई कैसे करें?
पतंजलि के टॉयलेट क्लीनर्स की मदद से आप अपने टॉयलेट और बाथरूम की सफाई कर सकते हैं. सिंथेटिक क्लीनर्स में जहरीली गैसे होती हैं, जो घर में फैल जाती है. ये हमारे फेफड़ों के अंदर जमा हो जाती है. इसलिए, पतंजलि के टॉयलेट क्लीनर यूज करना चाहिए क्योंकि इसमें प्राकृतिक तत्व और खुशबू है. इसके अलावा, किचन की सफाई करने के लिए पतंजलि का जरमैक्स यूज कर सकते हैं. ये रसोई घर के हार्ड सरफेस से लेकर टाइलों को साफ करता है. बर्तन धोने के लिए पतंजलि आयुर्वेद का डिशवॉश क्लीनिंग लिक्विड यूज कर सकते हैं. घर के शीशे और खिड़कियों को साफ करने के लिए पतंजलि का ग्लास क्लीनर यूज कर सकते हैं.
आप अपने कपड़ों को धोने के लिए पतंजलि के अलग-अलग रेंज के डिटर्जेंट्स यूज कर सकते हैं. इनमें पतंजलि हर्बोवॉश पाउडर भी है, जो दो अलग-अलग वैरिएंट में मिलते हैं. इसके अलावा, एक क्वालिटी कपड़ों की सफाई करने के लिए एडवांस हर्बोवॉश और लिक्विड हर्बोवॉश भी बनाया गया है. ऊनी कपड़ों की सफाई के लिए पतंजलि का स्पेशल वुलन लिक्विड भी उपलब्ध है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















