जापान और स्वीडन ने 1-1 से ड्रॉ खेला, दोनों विश्व कप के नॉकआउट में
जापान और स्वीडन ने 1-1 से ड्रॉ खेला, दोनों विश्व कप के नॉकआउट में'ट्रॉमा पूरी तरह से खत्म नहीं होता', सुशांत सिंह राजपूत केस में झेले दर्द को आज तक नहीं भूल पाई रिया चक्रवर्ती, लेती हैं थेरेपी
Rhea Chakraborty Interview: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आए मुश्किल दौर के बारे में बात की है. अभी हाल ही में एक्ट्रेस अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी का शो 'डबल डेट' में पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने अपने बिजनेस और 2020 के बाद आई मुश्किलों पर खुलकर बात की. रिया ने बताया कि वो आज कर इस ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल पाई हैं.
2020 के बाद नहीं मिला
रिया ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी से बात करते हुए अपने डार्क समय के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि साल 2020 के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया, लोग उन्हें फिल्में नहीं दे रहे थे. वहीं, रिया ने ये भी बताया कि उनके भाई को भी काम नहीं मिला. एक्ट्रेस ने कहा- 'शोविक को एमबीए में एडमिशन मिला था, तब वो अरेस्ट हो गए थे. उस समय उन्हें 97% मार्क्स मिले थे. हालांकि अब जिंदगी पहले से बदल गई है.'
भाई-बहन ने साथ शुरू किया बिजनेस
फिर रिया और उनके भाई शोविक ने बताया कि काम ना मिलने की वजह से दोनों ने बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचा. बता दें, रिया और उनके भाई की क्लोदिंग ब्रांड है जिसका नाम चैप्टर 2 है. इस बारे में बात करते हुए रिया ने कहा कि 'ये बहुत मुश्किल होता है क्योंकि काम और पर्सनल लाइफ कहीं न कहीं आपस में टकराने लगते हैं. अगर घर पर किसी बात से बहस होती है, तो काम पर भी बर्ताव वैसा ही हो जाता है.' एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों भाई-बहन अलग रहते हैं, इसलिए काम भी सही चलता है.
ट्रॉमा से पूरी तरह से बाहर निकला मुश्किल
रिया चक्रवर्ती ने आगे सुशांत सिंह मामले, ड्रेस केस और गिरफ्तारी को लेकर झेली मुश्किलों का भी जिक्र किया. एक्ट्रेस ने कहा- 'ट्रॉमा पूरी तरह से खत्म नहीं होता और इंसान के इमोशनल सिस्टम का हिस्सा बन जाता है. ये ऐसी चीज नहीं है जिससे आप पूरी तरह उबर सकें. यह ट्रॉमा है.अगर दिमाग में नहीं, तो शरीर में तो ये रहता ही है. ठीक होने के लिए लगातार कोशिश और सपोर्ट की जरूरत होती है.आप अपनी थेरेपी करवाते हैं और इसका सामना करते हैं. रिकवरी लगातार चलती रहती है.'
ये भी पढे़ं- Box Office Collection: 'कॉकटेल 2' एक हफ्ते में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई, 'मां इंति बंगारम' का ऐसा रहा हाल
PTSD से गुजर रहे शोविक
वहीं, रिया के भाई शोविक ने भी बताया कि उन्हें इमोशनली और मेंटली स्थिर होने में कई साल लग गए. उन्होंने कहा- 'मुझे अभी भी PTSD है. कभी-कभी अचानक डोरबेल बजती है और मैं पुरानी यादों में खो जाता हूं. उस समय इतनी अफरातफरी थी कि हर डोरबेल पर ऐसा लगता था जैसे कोई हमारे पीछे आ रहा हो।.आज भी कुछ पल उस दौर की यादें ताजा कर देते हैं. वहीं, रिया ने कहा कि भले ही बीता हुआ समय उनकी जिंदगी का हिस्सा बना हुआ है, फिर भी वो इमोशनल जख्मों के बावजूद आगे बढ़ रही हैं.
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, साल 2020 में सुशांत की मौत के बाद रिया को सबसे बड़ी कानूनी और सार्वजनिक विवाद का सामना करना पड़ा था. सुशांत के परिवार की शिकायत के बाद मामले की जांच CBI, ED और NCB ने की. ड्रग्स एंगल की जांच में सितंबर 2020 में NCB ने रिया को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्होंने करीब 28 दिन मुंबई की भायखला जेल में बिताए. बाद में उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई. इस पूरे मामले के दौरान रिया को लंबी पूछताछ, मीडिया ट्रायल, सोशल मीडिया ट्रोलिंग झेलनी पड़ीं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रोमो रिलीज, पिता के निधन पर छलका तन्मय वेकारिया का दर्द
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation