आम खाकर हो गए बोर? तो 10 मिनट में बनाएं देसी आम की चटनी, रोटी से ब्रेड तक हर चीज के साथ लगेगी शानदार
Aam Ki Chutney : गर्मी का मौसम आते ही बाजार आमों से भर जाते हैं और लोग जूस, शेक या कटे हुए आम का स्वाद लेते-लेते कई बार ऊब भी जाते हैं. ऐसे में आम से बनने वाली एक पारंपरिक और स्वादिष्ट रेसिपी आपके खाने का स्वाद दोगुना कर सकती है. हम बात कर रहे हैं देसी आम की चटनी की, जो बिना तेल और भारी मसालों के कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. पके हुए आम, गुड़, हरी मिर्च और नींबू के रस से बनने वाली यह चटनी स्वाद में मीठी, हल्की तीखी और खट्टी होती है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.इस चटनी की खास बात यह है कि इसे रोटी, पराठे, ब्रेड, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ भी खाया जा सकता है. गर्मी में जब भूख कम लगती है, तब यह चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ताजगी भी देती है. जानिए घर की रसोई में मौजूद कुछ आसान सामग्री से कैसे तैयार की जा सकती है यह देसी आम की चटनी, जो लंबे समय तक सुरक्षित भी रखी जा सकती है और हर निवाले को बना सकती है और भी मजेदार.
Best Recipe : राजस्थानी तड़के वाला सरसों का साग, ऐसे बनाएंगे तो घर पर मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Best Recipe And Trick: सर्दियों की पसंद माने जाने वाला सरसों का साग अब हर मौसम में लोगों की थाली की शान बनता जा रहा है. खासकर राजस्थानी देसी तड़के के साथ तैयार किया गया सरसों का साग स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल माना जाता है. कम सामग्री और आसान विधि से बनने वाली यह पारंपरिक डिश घर पर भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दे सकती है. सरसों के पत्तों, पालक, लहसुन, अदरक और टमाटर से तैयार होने वाला यह साग विटामिन, आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है. अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन बनाना चाहते हैं तो यह आसान रेसिपी आपके काम आ सकती है. जानिए कैसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है राजस्थानी अंदाज का सरसों का साग, जिसमें देसी घी और मक्खन का तड़का इसके स्वाद को और भी खास बना देता है. मक्के की रोटी के साथ परोसा गया यह साग परिवार के हर सदस्य को पसंद आएगा.
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






