Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026: आज भारत-बांग्लादेश की टक्कर, सेमीफाइनल की दौड़ में अहम मुकाबला, जानिए कब और कहां देखें लाइव मैच

इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला मैनचेस्टर के ऐतिहासिक एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया के लिए यह मैच सिर्फ जीत हासिल करने भर का नहीं, बल्कि नेट रन रेट में सुधार के साथ बड़ी जीत दर्ज करने का भी सुनहरा अवसर लेकर आया है। ऐसे में आज मैनचेस्टर के मैदान पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, जहां दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी।

अंक तालिका पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया अपने चारों मैच जीतकर आठ अंकों के साथ शीर्ष पर है और सेमीफाइनल के काफी करीब पहुंच चुकी है। वहीं भारतीय महिला टीम ने अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। अंक तालिका में एक दिलचस्प स्थिति बनी हुई है, जहां भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश तीनों ही टीमों के चार-चार अंक हैं। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के कारण भारत दूसरे स्थान पर काबिज है, जबकि साउथ अफ्रीका तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम का आखिरी लीग मुकाबला मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है, जो सेमीफाइनल की दौड़ को और भी कठिन बना सकता है। इसी वजह से आज का यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

पाकिस्तान पर बड़ी जीत के साथ भारत ने किया था टूर्नामेंट का आगाज

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। पहले मैच में उसने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रन के बड़े अंतर से मात दी। इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ भी 95 रन की शानदार जीत दर्ज कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। हालांकि, तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है और अब हर मुकाबला निर्णायक बनता जा रहा है।

सेमीफाइनल के लिए मैच जीतना जरूरी नहीं, रन रेट पर रहेंगी नजरें

आज के मैच में जीत से भारत के कुल छह अंक हो जाएंगे, लेकिन सिर्फ जीत ही सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए काफी नहीं होगी। ऐसे में नेट रन रेट निर्णायक भूमिका निभाएगा। अगर भारतीय टीम अपने दोनों बचे हुए मुकाबले जीतने में कामयाब रहती है, तो सेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, एक भी हार की स्थिति में नेट रन रेट का महत्व काफी बढ़ जाएगा और टीम को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है।

जानें कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक भिड़ंत का लुत्फ जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी उठा सकेंगे।

मैनचेस्टर की पिच रिपोर्ट का हाल

मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच को लेकर रिपोर्ट बताती है कि शुरुआती ओवरों में यह तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी। ठंडा मौसम और स्विंग कंडीशंस के कारण नई गेंद से गेंदबाजों को अच्छा मूवमेंट मिलने की उम्मीद है, जिससे बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा। हालांकि, जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ेगी, पिच बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल होती जाएगी। तेज उछाल और अच्छा कैरी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान कर सकता है, जिससे एक बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारतीय टीम का पलड़ा भारी

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा बांग्लादेश के खिलाफ हमेशा भारी रहा है। आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए हैं और इन सभी में भारत ने ही जीत दर्ज की है। वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 20 और बांग्लादेश ने सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं। ये आंकड़े भारतीय टीम के स्पष्ट दबदबे को साफ तौर पर दर्शाते हैं और आज भी भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी।

भारत और बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11 

भारतीय टीम में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, कप्तान हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया या भारती फुलमाली में से कोई एक, विकेटकीपर ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़ या अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा और एन. श्री चरणी शामिल हो सकती हैं।

वहीं, बांग्लादेश की संभावित टीम में दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शर्मीन अख्तर, कप्तान निगार सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शूर्णा अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और संजीदा अख्तर मेघला को मौका मिल सकता है।

Continue reading on the app

रिलीव होने वाले के कुछ देर पहले ही लोकायुक्त पुलिस ने आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक को रिश्वत लेते दबोचा, छात्रावास अधीक्षक भी गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने नीमच में  भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की है, टीम ने आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक और अधीक्षक को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, खास बात ये है जिला संयोजक राकेश राठौर का हाल ही में ट्रांसफर हुआ है और आज वो रिलीव हो रहे थे इस दौरान रिलीव होने से कुछ देर पहले उन्हें रिश्वत लेते पकड़े गए

नीमच जिला कलेक्टर कार्यालय में आज उस समय हडकंप मच गया जब आदिम जाति कल्याण विभाग के दो अधिकारियों को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया, लोकायुक्त की मौजूदगी की खबर आग की तरह कलेक्ट्रेट में फैसल गई और लोग कानाफूसी करने लगे।

आदिम जाति कल्याण विभाग के दो अधिकारी लोकायुक्त ने दबोचे

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जूनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर की अधीक्षिका कुरदुल्ला इक्का को पूर्व में कलेक्टर द्वारा निलंबित किया गया था फिर निलंबन के बाद बहल करते हुए विभागीय जाँच बैठा दी थी, जांच आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राकेश राठौर कर रहे थे और उनका सहयोग उत्कृष्ट बालक छात्रावास नीमच के अधीक्षक हरीश चौहान कर रहे थे।

पक्ष में जांच करने और रुका हुआ वेतन निकालने मांगी रिश्वत  

आवेदन में  इक्का ने आरोप लगाये कि दोनों अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट शिकायतकर्ता के पक्ष में करने और रुका हुआ वेतन दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। अधीक्षिका इक्का ने इसकी शिकायत उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में की। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की योजना बनाई और महज 24 घंटे के भीतर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया।

आज गुरुवार को हो रहे थे रिलीव, थोड़ी देर पहले रिश्वत लेते पकड़े  गए 

आपको बता दें पिछले दिनों जारी आदिम जाति कल्याण विभाग की तबादला सूची में जिला संयोजक राकेश राठौर का नाम भी शामिल है उन्हें नीमच से ट्रांसफर कर सहायक परियोजना प्रशासक एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना झाबुआ पदस्थ किया गया है। उन्हें  आज गुरुवार को ही झाबुआ के लिए रवाना होना था। लेकिन रवाना होने से कुछ देर पहले ही लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।  टीम ने आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

Continue reading on the app

  Sports

हार के गुनहगार: कैच छोड़े, रन लुटाए और टॉप ऑर्डर फेल, 3 वजहें, जिसके कारण भारत को मिली शर्मनाक हार

3 big reasons team india lose vs Ireland t20: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मजबूत स्थिति में होने के बावजूद भारत को 34 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस शर्मनाक हार के पीछे तीन मुख्य बड़ी वजहें रहीं.डेथ ओवर्स में लचर गेंदबाजी के कारण सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा ने महज दो ओवरों में 46 रन लुटाए.फील्डर्स ने तीन बेहद अहम कैच टपकाकर मैच विपक्षी टीम की झोली में डाल दिया. 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा, जिसके कारण पूरी टीम महज 148 रनों पर सिमट गई. Fri, 26 Jun 2026 23:39:38 +0530

  Videos
See all

Desh Jhukne Nahi Denge | भगवान श्री राम के घर में ही ढाका #rammandir #viralnews #shorts #ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T18:04:04+00:00

Bhojpur Bharat Tiwari Encounter News LIVE: भरत तिवारी एनकाउंटर में ताबड़तोड़ एक्शन! | Hindi News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T18:10:48+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: भारत को घेरने का एक और प्लान..मोंगला पोर्ट के लिए चीन की डील! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T18:15:08+00:00

Desh Jhukne Nahi Denge | चढ़ावा कांड में किसको बचाया जा रहा है? #rammandir #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T18:04:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers