Hair Tips: चावल का पानी या प्याज का रस, बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट नेचुरल रेमिडी क्या है? जानें फायदे
Hair Growth Tips: बालों को लंबा घना बनाने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू उपायों को सदियों से अपनाते रहे हैं. इसमें से दो सबसे कॉमन और असरदार माने जाने वाले उपायों में चावल का पानी और प्याज का रस भी शामिल है. लेकिन दोनो में से किस एक को चुनना आपके लिए फायदेमंद होगा, चलिए इस लेख की मदद से समझते हैं.
Ketan Murder Case: हत्या से एक दिन पहले का मिला CCTV फुटेज, कैफे में साजिश रचते दिखे चेतन और सिया!
Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जारी है. इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कैफे की टेबल दोनों एक साथ दिखाई दिए. पुलिस के हाथ एक एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज लगा है. इसने जांच को नई दिशा दी है. पुलिस के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पुणे के एक कैफे में मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि यहां पर बैठे उन्होंने साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग की.
काफी देर तक बातचीत करते दिखाई दिए
जांच एजेंसियों का दावा है कि यही से हत्या करने की साजिश रची गई थी. पुलिस को मिले पूरी डिजिटल सबूत में दिखाई दिया कि केतन और सिया कैफे के बाहर बातचीत करते हुए दिखाई दिए. बाद में वे कैफे के अंदर घुसे और काफी देर तक एक दूसरे से बातचीत करते हुए दिखाई दिए. यहीं से आगे की प्लानिंग की गई.
Pune Police have detained Neeraj, a friend of accused Chetan, in the Ketan murder case and are probing his possible role. Investigators allege Siya and Chetan planned the murder during meetings at a cafe, making multiple attempts before allegedly killing Ketan during a trek at… pic.twitter.com/kTm1nHIxAl
— IANS (@ians_india) June 24, 2026
लोकेशन को सर्च करने की कोशिश
इस कहानी में एक और भी पहलु सामने आया है कि सिया गोयल ने घटना से पहले यूट्यूब पर लोहागढ़ किले के वीडियो सर्च किए थे. इसमें लोकेशन को सर्च करने की कोशिश की गई थी. पुलिस का दावा है कि उसने इस लोकेशन से जुड़ी जानकारी चेतन चौधरी के संग शेयर की गई. जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि इस तरह से यह वीडियो साजिश का हिस्सा बने.
केतन ने एक रिजॉर्ट को बुक किया था
अब जांच सिर्फ CCTV फुटेज तक नहीं रह गई है. पुलिस मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, इंटरनेट सर्च, के साथ दोनों आरोपियों के बीच हुई बातचीत को खंगालने में लगी है. अधिकारियों का कहना है कि मानना है कि सबूत को एकत्र किया जा रहा है. डिजिटल ट्रेल इस केस में अहम कड़ी साबित हो सकती है. सिया के बर्थडे के लिए केतन ने एक रिजॉर्ट को बुक किया था. यहां पर 20 साल की सिया गोयल ने 26 साल के केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची. केतन जन्मदिन को खास बनाने को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहा था. जांच में सामने आया कि 19 जून को सिया के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उसने महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिजॉर्ट में 40 से 50 कमरे तक बुक कराए थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















