Share Market: अगर आप म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आप जानते होंगे कि म्युचुअल फंड में निवेश करने के कई तरीके होते हैं. बात करें पहल SIP (Systematic Investment Plan) की तो इसके जरिए नियमित निवेश किया जाता है जो लंबे समय के लिए काफी अच्छा माना जाता है. STP (Systematic Transfer Plan) की बात करें तो इसके जरिए एक फंड से दूसरे फंड में पैसा ट्रांसफर किया जाता है.
इसके साथ ही म्युचुअल फंड में SWP (Systematic Withdrawal Plan) इन्वेस्टर को अपने निवेश से नियमित अंतराल पर पैसा निकालने की अच्छी सुविधा देता है. यह उन लोगों के लिए काफी बढ़िया विकल्प माना जाता है जिन्हें अपने निवेश से हर महीने या कुछ तय समय पर नियमित आई की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आप SWP के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी आपके काफी काम की साबित हो सकती है.
SWP क्या होता है?
SWP (Systematic Withdrawal Plan) म्युचुअल फंड की एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए इन्वेस्टर अपने निवेश से हर महीने, तिमाही या तय अंतराल पर एक निश्चित राशि निकाल सकते हैं. इसका मतलब है कि आपका बाकी बचा हुआ पैसा म्युचुअल फंड में ही बना रहता है और आपको समय-समय पर तय की गई राशि मिलती रहती है.
मान लीजिए अगर आपने म्युचुअल फंड में 5 लाख निवेश किए हैं और अपने हर महीने 5000 निकालने के लिए SWP शुरू किया है तो ऐसे में फंड हर महीने आपके निवेश में से 5000 खाते में ट्रांसफर कर देगा और बाकी बची हुई राशि म्युचुअल फंड में सुरक्षित रहती है. साथ ही बची हुई राशि पर बाजार के हिसाब से रिटर्न मिलने की भी संभावना बनी रहती है.
SWP के प्रमुख फायदे क्या है?
SWP के प्रमुख फायदे में आपको हर महीने एक तय की गई अमाउंट प्राप्त हो जाती है और बाकी निवेश आपका बना रहता है. आपका बचा हुआ पैसा सुरक्षित रहता है और उस पर संभावित रिटर्न मिलने की भी संभावना रहती है. रिटायरमेंट या मासिक खर्चों के लिए SWP एक उपयोगी विकल्प माना जाता है. इसमें इन्वेस्टर अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा और समय तय कर सकता है.
नई दिल्ली. आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में हुए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन से हरा दिया. आयरलैंड की यह जीत ऐतिहासिक है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में कोई मुकाबले खेलने उतरी टीम इंडिया 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 148 रन पर ही सिमट गई. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए. आइए इन अनचाहे रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं... Sat, 27 Jun 2026 00:14:13 +0530