काम की खबर: 3 दिन के लिए बंद रहेगा EPFO पोर्टल, ये है कारण, जानिए किन सर्विसेस पर पडे़गा असर
ईपीएफओ (EPFO) पोर्टल पर 26 से 28 जून (शुक्रवार से रविवार) तक तीन दिनों के लिए ऑनलाइन क्लेम और प्रोसेसिंग से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। हालांकि माइग्रेशन के समय से पहले जमा किए गए क्लेम पर सर्विस शुरू होने के बाद प्रोसेसिंग की जाएगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है।
ईपीएफओ ने बताया है कि पोर्टल पर सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन और डेटाबेस कंसोलिडेशन के चलते यह अस्थायी शटडाउन 26 जून 2026 की रात 12:00 बजे (आधी रात) से शुरू होकर 28 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि तकनीकी अपग्रेड का काम पूरा होने के बाद 29 जून 2026 को रात 00:00 बजे से सभी सेवाएं दोबारा से शुरू हो जाएंगी।
इस तीन दिनों में पीएफ खाताधारक पोर्टल पर किसी भी प्रकार के नए क्लेम (जैसे एडवांस पीएफ निकासी, पूरा पीएफ निकालना या ट्रांसफर) के लिए रिक्वेस्ट सबमिट नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही, विभाग की ओर से क्लेम प्रोसेसिंग का काम भी इस दौरान पूरी तरह ठप रहेगा। जिन सद्सयों ने माइग्रेशन अवधि से पहले अपने क्लेम आवेदन जमा कर दिए हैं, उनके आवेदनों पर काम सेवाएं दोबारा बहाल होने के बाद ही शुरू किया जाएगा।
पोर्टल बंद रहने के दौरान सदस्य अपने अकाउंट की जानकारी पाने के लिए UMANG ऐप, SMS, व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल सर्विसेस का यूज कर सकते हैं। UMANG ऐप के जरिए सदस्य अपना पीएफ बैलेंस, पासबुक और क्लेम स्टेटस जैसी जानकारी देख सकते हैं। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO की मिस्ड कॉल सर्विसेस का यूज कर खाते से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। SMS सर्विसेस भी सदस्यों को खाते की बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराएगी।
पीएफ बैलेंस या पासबुक चेक करने के लिए ईपीएफओ के पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस कॉल सुविधा (9966044425), एसएमएस या हेल्पलाइन नंबर 14470 का उपयोग कर सकते हैं। ईपीएफओ ने उपभोक्ताओं को होने वाली इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताया है।
जल्द UPI और ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे
गौरतलब है कि EPFO कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए जून अंत तक UPI और ATM के जरिए पीएफ अकाउंट से फंड निकालने की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इस नई सुविधा के लागू होने के बाद सभी सदस्य लंबी कागजी कार्रवाई के बिना सीधे UPI ऐप्स के जरिए अपने आधार-लिंक्ड बैंक खाते में क्लेम की राशि ट्रांसफर कर सकेंगे।
ईपीएफओ-सक्षम एटीएम या यूपीआई-सक्षम कियोस्क पर UAN और OTP प्रमाणीकरण के जरिए सीधे नकद निकासी भी की जा सकेगी। इससे पीएफ से अकाउंट में सुधार, शिकायतों के निपटारे पैसा निकालना, डाटा अपडेट करना और क्लेम सेटलमेंट और आसान हो जाएगा। अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस, स्टेटस और योगदान की जानकारी रीयल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे।
IAS Transfer: एक साथ 17 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट
दिल्ली में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 17 आईएएस और 26 DANICS अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम, सचिव, विशेष सचिव और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश उपराज्यपाल के नाम से डिप्टी सेक्रेटरी (सर्विसेस) जितेंद्र कुमार अरोड़ा ने बुधवार को जारी किया है।
आईएएस अधिकारी बिपुल पाठक को अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक कल्याण) पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव (एससी/एसटी/ओबीसी) और अतिरिक्त मुख्य सचिव (WCD) सौंपा गया है। नवीन कुमार चौधरी को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (आई एंड एफसी) पद के साथ-साथ सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी थी संभालेंगे।
पांडुरंग के. पॉल को (लैंड एंड बिल्डिंग) सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सचिव-सह-आयुक्त (श्रम) और सेक्रेटरी (कॉर्पोरेशन) पद का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा गया है। जितेंद्र यादव को एमडी (डीटीसी) बनाया गया है। इसके अलावा आईटी (सेक्रेट्री) पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। किसी के साथ उन्हें विशेष आयुक्त (ट्रांसपोर्ट) पद के प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
इन जिलों के DM बदले
साउथ वेस्ट दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर या DM पद की जिम्मेदारी अब किशोर क्षीरसागर को सौंपी गई है। इसके अलावा वह पंचायत निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। पहले वह पुरानी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर पद पर कार्यरत है। मेकाला चैतन्या प्रसाद को विशेष सचिव (हेल्थ) पद पर नियुक्त किया गया है, जो पहले साउथ वेस्ट के डीएम पद पर कार्यरत थे। पुरानी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर या डीएम पद की जिम्मेदारी DANICS अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
इन आईएएस अफसरों को भई मिली नई जिम्मेदारी
- पाटिल प्रांजल लाहेनसिंह को विशेष निदेशक (डब्ल्यूसीडी) प्रभार दिया गया है।
- अमोल श्रीवास्तव को विशेष आयुक्त ट्रांसपोर्ट पद की जिम्मेदारी मिली है।
- आईएएस अधिकारी संदीप कुमार सिंह को विशेष सचिव सीएमओ पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें विशेष सचिव (वित्त) और एमडी (एसआरडीसी) पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- डी.वर्मा को विशेष सचिव (प्लानिंग) ईडी (डीएफसी) पद से मुक्त करते हुए DUSIB के सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- पंकज कुमार कंट्रोलर (W एंड M) पर बने रहेंगे। इसके अलावा उन्हें विशेष सचिव एनसीआर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- डब्ल्यूसीडी के निदेशक पद पर जी. सुधाकर बने रहेंगे। इसके अलावा वह एमडी (एसयूएलएम) और सदस्य सचिव डीसीडब्ल्यू पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
- सुनीलअंचिपका को डीटी एंड डीटीसी के एमडी और सीईओ पद की जिम्मेदारी के साथ-साथ स्पेशल सेक्रेटरी (पीडब्ल्यूडी) और स्पेशल सचिव (पर्यटन) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- संतोष कुमार राय डीडीएमए के विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा उन्हें विशेष सचिव (गृह) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- स्पेशल कमिश्नर ट्रेड एंड टैक्स की जिम्मेदारी संजीव कुमार को दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






















