Responsive Scrollable Menu

ट्रेंडी ट्यूनिक रेनकोट: स्कूल से लेकर आउटिंग तक, बच्चों को मिलेगा फुल रेन प्रोटेक्शन

Tunic Raincoat For Kids: बारिश का मौसम शुरू होते ही बच्चों के लिए अच्छे रेनकोट की तलाश भी शुरू हो जाती है। ऐसे में ट्यूनिक स्टाइल रेनकोट आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये न केवल बच्चों को बारिश से पूरी सुरक्षा देते हैं।

Continue reading on the app

Ajay Devgn Father: 'उसे हीरो बनाऊंगा' अजय देवगन के लिए पिता ने देखा था बड़ा सपना, वीरू देवनग का अनदेखा Video Viral

Ajay Devgn Father: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने दिवंगत पिता और दिग्गज एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया है। 25 जून को पिता को याद करते हुए अजय ने सोशल मीडिया पर एक अनदेखा वीडियो साझा किया, जिसमें वीरू देवगन अपने बेटे के फिल्मी सफर और उससे जुड़ी उम्मीदों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

बेटे को हीरो बनाने का सपना देखते थे वीरू देवगन
शेयर किए गए वीडियो में वीरू देवगन अपने पुराने इंटरव्यू की कुछ यादें साझा करते दिखाई देते हैं। इनमें कुछ अनदेखे बिहाइंड द सीन्स झलकियां भी शामिल हैं। इनमें वीरू देवगन फिल्म सेट पर यंग अजय देवगन को एक्शन सीक्वेंस की बारीकियां समझाते और ट्रेनिंग देते दिखाई देते हैं।

वीडियो में वीरू कहते हैं- "जिस दिन से (अजय) वह पैदा हुआ, मुझे यह आभास था कि वह जरूर एक अभिनेता बनेगा। मुझे भी अभिनेता बनने में रुचि थी। जब मैंने देखा कि मैं इसके लायक नहीं हूं, तो मैंने सोचा कि चलो देखते हैं आगे क्या होता है। तभी से मुझे यह आभास हुआ कि मुझे उसे हीरो बनाना चाहिए।"

बॉलीवुड के दिग्गज एक्शन डायरेक्टर थे वीरू देवगन
वीरू देवगन, जिनका असली नाम वीरेंद्र देवगन था, हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित एक्शन डायरेक्टर्स और स्टंट कोरियोग्राफर्स में गिने जाते थे। उन्होंने कई दशकों तक बॉलीवुड में काम किया और अनेक सुपरहिट फिल्मों के एक्शन सीन्स को डिजाइन किया।

उनके करियर में 'रोटी कपड़ा और मकान', 'मिस्टर नटवरलाल', 'क्रांति', 'प्रेम रोग', 'राम तेरी गंगा मैली', 'आज का अर्जुन', 'फूल और कांटे' और 'जिगर' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। उनकी एक्शन कोरियोग्राफी ने बॉलीवुड के एक्शन सिनेमा को नई पहचान दिलाई।

निर्देशन के क्षेत्र में भी आजमाया हाथ
एक्शन निर्देशन के अलावा वीरू देवगन ने फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी कदम रखा। साल 1999 में उन्होंने फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, मनीषा कोइराला और सुष्मिता सेन जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे।

2019 में हुआ था निधन
वीरू देवगन का निधन 27 मई 2019 को मुंबई में हुआ था। उस समय उनकी उम्र 84 वर्ष थी। उनके जाने के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान और विरासत आज भी याद की जाती है।

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने पोस्ट की अपने दूसरे जन्म की तारीख, आखिर क्या है वजह?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी डेथ ऑफ बर्थ पोस्ट की है, जानिए क्या है इसकी वजह Thu, 25 Jun 2026 16:44:39 +0530

  Videos
See all

Ketan Agrawal Murder Case: Police Inspector ने Siya Goyal को लेकर किया बड़ा खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:47:05+00:00

UP BBJP New Team: UP BJP की नई टीम में पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी | Pooja Pal | CM Yogi | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:45:16+00:00

लद्दाख में बड़ा सड़क हादसा, वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, तीन लापता; रेस्क्यू जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:46:35+00:00

Uttrakhand News: Dehradun में सरकारी ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस वाहनों की चेकिंग करती #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T11:44:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers