Kiara Advani As Meena Kumari: निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म 'कमाल और मीना' का ऐलान साल 2024 में किया गया था। यह फिल्म मशहूर फिल्मकार कमाल अमरोही और दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी की जिंदगी पर आधारित है।
फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थी कि कियारा आडवाणी इसमें मीना कुमारी का किरदार निभा सकती हैं। अब निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है।
कियारा की कास्टिंग पर क्या बोले निर्देशक? एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने कहा कि अभी तक फिल्म की कास्टिंग फाइनल नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "जब तक कुछ लॉक नहीं होता, तब तक कुछ भी तय नहीं माना जा सकता। यह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है। फैसला सिर्फ कलाकार पर नहीं, बल्कि पूरे प्रोजेक्ट की लागत और अन्य बातों पर भी निर्भर करता है।"
उनके इस बयान से साफ है कि कियारा आडवाणी का नाम चर्चा में जरूर है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ तय नहीं हुआ है।
2000 लव लेटर पर आधारित होगी फिल्म
फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि उनके पास कमाल अमरोही और मीना कुमारी के हाथ से लिखे प्रेम पत्र और निजी डायरी मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी दोनों के करीब 2000 प्रेम पत्रों और डायरी नोट्स पर आधारित होगी। निर्देशक के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और अब कास्टिंग पर काम चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है।
फैंस को है कास्टिंग का इंतजार फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि कमाल अमरोही और मीना कुमारी के किरदार में कौन से कलाकार नजर आएंगे। अब सभी को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म
Kiara Advani
कियारा आडवाणी की बात करें तो फिलहाल उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कई बार टलने के बाद यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सर क्लाइव लॉयड के लिए 25 जून 1983 आज भी एक भावुक कर देने वाली स्मृति है, जिसे वह कई बार जी चुके हैं. समय के साथ घाव जरूर भर गया है, लेकिन उसका निशान अब भी बाकी है पहली बार मैंने 2019 में वर्ल्ड कप के दौरान उनसे 1983 विश्व कप के बारे में विस्तार से चर्चा की थी Thu, 25 Jun 2026 13:37:43 +0530