Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा भारतीय सितारों में शामिल हैं जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, प्रियंका का मानना है कि हॉलीवुड में उनका सफर अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचा है, जहां उनका बॉलीवुड करियर पहुंच चुका था।
हॉलीवुड करियर पर खुलकर बोलीं प्रियंका एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका ने अपने हॉलीवुड करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्मों में उन्होंने कई बड़े निर्देशकों और कलाकारों के साथ काम किया है। साथ ही वो अलग-अलग तरह की कहानियों का हिस्सा रही हैं, लेकिन हॉलीवुड में अभी वैसा अनुभव नहीं मिला है।
प्रियंका ने कहा, "हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मैंने बेहतरीन निर्देशकों और कलाकारों के साथ काम किया है। मैंने कई शानदार कहानियां और अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। लेकिन हॉलीवुड में अभी मैंने इतना कुछ नहीं किया है।"
नए किरदारों की तलाश में हैं अभिनेत्री प्रियंका का कहना है कि अब वह अपने ग्लोबल करियर को अगले स्तर पर ले जाना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि अंग्रेजी भाषा की फिल्मों और सीरीज में भी उन्हें उतने ही अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिले, जितना भारत में मिला। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य हॉलीवुड में भी अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए अपनी पहचान मजबूत करना है।
मां बनने के बाद बदली जिंदगी बातचीत के दौरान प्रियंका ने शादी और मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकताएं पहले जैसी नहीं रहीं।
प्रियंका ने कहा, "अब मैं पहले की तरह बैग पैक करके किसी फिल्म के लिए तुरंत नहीं निकल जाती। मैं साल में पांच फिल्में भी नहीं करती। मैं बहुत सोच-समझकर फैसला करती हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि वर्किंग मां की भूमिका निभाते हुए अब उन्हें अपनी मां के लिए पहले से कहीं ज्यादा सम्मान महसूस होता है।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर भारत में प्रियंका चोपड़ा 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई', 'ऐतराज', 'कृष', 'डॉन', 'फैशन', 'कमीने', '7 खून माफ', 'बर्फी!', 'मैरी कॉम', 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
2015 में उन्होंने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'बेवॉच', 'द मैट्रिक्स', 'सिटाडेल', 'लव अगेन' और 'इज़ंट इट रोमांटिक' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया।
जल्द करेंगी भारतीय सिनेमा में वापसी प्रियंका इन दिनों अमेरिका में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ रहती हैं। हाल ही में वह 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन और फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आई।
अब प्रियंका कई साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह एस.एस. राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 2027 की संक्रांति पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sai Sudharsan Hundred: भारत के युवा स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन ने श्रीलंका ए टीम के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच की शुरुआत शानदार शतक के साथ की. दोनों टीमों के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. Thu, 25 Jun 2026 14:28:48 +0530