Responsive Scrollable Menu

पुणे केतन मर्डर केस पर भड़कीं हिना खान:कहा- सच कहना मुश्किल, जान लेना आसान हो गया, एक्ट्रेस आंचल ने कहा था- सिया को भी खाई से फेंको

पुणे में हुए केतन अग्रवाल के मर्डर केस में उनकी मंगेतर सिया ने हत्या की बात कबूल ली है। देश भर में चर्चा में बने हुए केस पर एक्ट्रेस हिना खान ने भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सिया चाहतीं तो हत्या करने की बजाय सच कहकर रिश्ता खत्म कर सकती थीं। हिना के अलावा एक्ट्रेस आंचल खुराना ने भड़कते हुए कहा है कि सिया को भी उसी तरह खाई से फेंकना चाहिए, जैसे उन्होंने केतन को गिराया। हिना खान ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘आज के टाइम में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं। तुम (सिया) बस एक सच बोलकर उसे छोड़ सकती थीं और किसी भी XYZ के साथ रह सकती थीं। क्यों? अफसोस।’ एक्ट्रेस आंचल खुराना बोलीं- उसे भी धक्का दे दो आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि यह मामला महिला या पुरुष का नहीं, बल्कि इंसानियत और नैतिकता का है। उन्होंने सवाल उठाया कि रिश्तों में मतभेद होने पर लोग बातचीत के बजाय हिंसा का रास्ता क्यों चुन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के खिलाफ अत्याचार न पुरुषों पर होना चाहिए और न ही महिलाओं पर। उन्होंने आगे कहा, "सिया ने उसका मर्डर करना फेवर किया, लेकिन उसमें इतना दम नहीं था कि वो अपने मां-बाप को बोल दे।" आंचल ने अंत में कहा कि इसको भी यही सजा मिलनी चाहिए कि उसी खाई से धक्का देकर वहीं खत्म कर देना चाहिए। कोई कोर्ट केस नहीं होना चाहिए। क्या है पूरा मामला? पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोहगढ़ किले पर घूमने के दौरान केतन अग्रवाल करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच की दिशा बदली। जांच में सिया और उनके बॉयफ्रेंड के खिलाफ सबूत मिले। दोनों की गिरफ्तारी हुई और पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल ली। सिया बॉयफ्रेंड चेतन से शादी करना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवार वालों ने उनकी शादी केतन से तय कर दी। सिया ने विरोध भी किया, लेकिन हल नहीं निकला। ऐसे में सिया ने मई में ही केतन की हत्या की साजिश रची। वो प्लान के तहत उन्हें घूमने लेकर गईं और फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें धक्का दे दिया। पुणे मर्डर केस से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पुणे मर्डर- मंगेतर के साथ सिया की रोमांटिक पोस्ट:दोनों लोहगढ़ गए तो प्रेमी भी पहुंचा; गर्मी में हुडी पहना था, इसी से सुराग मिला पुणे में मंगेतर की हत्या करने वाली 20 साल की सिया गोयल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल (26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे। कभी प्रपोजल की तस्वीरें, कभी फूल देकर प्यार जताने वाले पल, तो कभी डांस और गले मिलने के वीडियो। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट:ई-कॉमर्स कंपनी जेडी.कॉम के संस्थापक रिचर्ड लियू का चाइना सीईओ फोरम में बयान

चीन में एक ही कंपनी के करीब 7 लाख डिलीवरी कर्मचारियों की जगह रोबोट ले सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी जेडी.कॉम के संस्थापक रिचर्ड लियू ने एपीईसी चाइना सीईओ फोरम में कहा कि भविष्य में डिलीवरी कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं होगी। सारी डिलीवरी रोबोट द्वारा की जाएगी। कंपनी के करीब 7 लाख डिलीवरी और फ्रंटलाइन कर्मचारी इस बदलाव से प्रभावित हो सकते हैं। जेडी.कॉम पहले से ही अपने वेयरहाउस, सॉर्टिंग सेंटर और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में बड़े पैमाने पर ऑटोमेशन का उपयोग कर रही है। रिचर्ड लियू ने बताया कि उनकी कंपनी ने एआई और रोबोटिक्स से प्रभावित होने वाले कर्मचारियों के लिए एक निर्वाण योजना शुरू की है। इसके तहत चीन के लगभग 120 शिक्षण संस्थानों की मदद से कर्मचारियों को रोबोट मरम्मत, रखरखाव, मॉनिटरिंग और तकनीकी संचालन जैसे कौशल सिखाए जाएंगे। 100 से ज्यादा काम रोबोट से करवाने की कोशिश चीन की कोशिश है कि इस साल के आखिर तक ह्यूमनॉइड रोबोट 100 से ज्यादा तरह के असल जिंदगी के कामों में सक्रिय हो जाएं। चीन के उद्योग मंत्रालय ने सरकारी उद्यमों को निर्देश दिए हैं कि वे रोबोट्स को ‘वर्क मोड’ में लाएं। भारत में क्या स्थिति है? भारत में अभी लास्ट-माइल डिलीवरी काफी हद तक मानव श्रमिकों पर निर्भर है। हालांकि बड़े वेयरहाउस, ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और ग्राहक सेवा क्षेत्रों में एआई व ऑटोमेशन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। नौकरियों की प्रकृति बदल सकते हैं रोबोट विशेषज्ञों के अनुसार रोबोट जॉब खत्म नहीं करेंगे, बल्कि नौकरियों की प्रकृति बदलेंगे। इंसान रोबोट की मरम्मत, मेंटेनेंस, मॉनिटरिंग और तकनीकी संचालन जैसे काम करेंगे। रोबोट ऑपरेटर और रोबोट मेंटेनेंस इंजीनियर जैसी नई नौकरियां उभर सकती हैं। चीन की 44% वर्कफोर्स अस्थायी रोजगार में लगी थिंक चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की गिग इकोनॉमी दुनिया में सबसे बड़ी है। डिलीवरी और राइड-हेलिंग जैसे प्लेटफॉर्म पर 8.4 करोड़ लोग काम करते हैं। अस्थायी रोजगार पर निर्भर आबादी 32 करोड़ (करीब 44%) तक पहुंच गई है।

Continue reading on the app

  Sports

सचिन तेंदुलकर से भी कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाला खिलाड़ी, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी नहीं तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड

Vaibhav suryavanshi debut: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज को लेकर अगर सबसे ज्यादा किसी की है तो वो नाम वैभव सूर्यवंशी का है. महज 15 साल की उम्र में यह लड़का इंटरनेशनल डेब्यू की दहलीज पर खड़ा है, जिससे सचिन तेंदुलकर का भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर है. वैभव सचिन का रिकॉर्ड तो तोड़ सकते हैं, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना उनके लिए असंभव है. इस खिलाड़ी ने सचिन से भी कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड बनाया. Fri, 26 Jun 2026 15:58:50 +0530

  Videos
See all

Iran War: Hormuz बनेगा Iran का ATM? Khamenei के Plan का बड़ा खुलासा | Major Gaurav Arya | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T11:32:44+00:00

Muharram Violence: मुहर्रम जुलूस बम ब्लास्ट की प्रैक्टिस.. हथियारों की नुमाइश | Jihad | Bindas Bol #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T11:37:16+00:00

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी मामले में अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा? | Arvind Kejriwal | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T11:40:56+00:00

Ram Mandir Donation Scam: पुलिस आरोपियों की मांग सकती है कस्टडी- सूत्र #shorts #champatrai #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T11:33:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers