मेयर ऋतु तावड़े के सामने खुली पोल! मैनहोल में गिरा BMC स्टाफ, अधिकारियों की लगी तगड़ी क्लास
Mumbai News: मुंबई में आज शहर की मेयर ऋतु तावड़े के सामने ही बीएमसी का एक स्टाफ खुले मैनहोल में गिर गया. यह घटना उस दौरान हुई जब मेयर और नगर निगम के अधिकारी इलाके में चल रहे ड्रेनेज और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों का निरीक्षण कर रहे थे. सामने आए वीडियो के अनुसार, बीएमसी स्टाफ ने अनजाने में खुले पड़े मैनहोल पर कदम बढ़ा दिए और सीधे उसके भीतर जा गिरा. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अन्य बीएमसी स्टाफ ने उसे समय रहते पकड़ लिया. स्टाफ को तुरंत बाहर निकाला गया. इस घटना ने शहर में खुले और असुरक्षित मैनहोलों की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है. मेयर ऋतु तावड़े ने मौके पर ही अधिकारियों से जवाब मांगा और सुरक्षा इंतजामों में हुई लापरवाही पर नाराजगी जताई है.
घर खरीदने वालों के लिए काम की बात, लोन महंगा होगा या नहीं, आरबीआई गवर्नर ने खुद खत्म कर दिया संशय
RBI Repo Rate : रिजर्व बैंक के रेपो रेट पर हर किसी की निगाह रहती है. जबसे ईरान संकट शुरू हुआ है, हर किसी को यही लग रहा था कि आरबीआई ब्याज दरें बढ़ा देगा. फिलहाल गवर्नर संजय मल्होत्रा ने खुद इसका जवाब दिया है और अगर आप मकान खरीदने की सोच रहे तो यह खबर आपकी प्लानिंग पर भी असर डालेगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















