A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Mirzapur The Movie: फिर मचेगा भौकाल! 'मिर्जापुर' फिल्म का पोस्टर रिलीज, टीजर को लेकर भी आया अपडेट

By shristi jha 

Mirzapur The Movie: भौकाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर कटेगा... मिर्जापुर के फैंस के लिए इंतजार अब और भी दिलचस्प होने वाला है. तीन सफल सीजन के बाद अब ‘Mirzapur: The Movie’ थिएटर में दस्तक देने जा रही है. फिल्म को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब मेकर्स ने संकेत दे दिए हैं कि जल्द ही फिल्म का पहला टीजर सामने आने वाला है. हाल ही में रिलीज किए गए रिकैप वीडियो और पोस्टर ने दर्शकों के बीच एक्ससिटेमेंट को और बढ़ा दिया है.

'मिर्जापुर' फिल्म का पोस्टर रिलीज

मेकर्स ने हाल ही में मिर्जापुर के पहले सीजन का खास रिकैप वीडियो जारी किया, जिसने एक बार फिर दर्शकों को (Kaleen Bhaiya)'कालीन भैया', (Guddu Pandit)'गुड्डू पंडित' और (Munna Bhaiya)'मुन्ना भैया' की दुनिया में पहुंचा दिया. इस वीडियो के साथ यह भी संकेत मिला कि फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट और पहली झलक जल्द सामने आने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीजर रिलीज को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और फैंस को जल्द ही फिल्म की पहली ऑफिसियल झलक देखने को मिल सकती है. वही बात करे; मिर्जापुर के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि फिल्म की रिलीज डेट ऑफिसियल तौर पर अनाउंसमेंट की जा चुकी है. ‘Mirzapur: The Movie’ 4 सितंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. यह पहली बार होगा जब मिर्जापुर की दुनिया बड़े पर्दे पर दिखाई देगी. शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है.

गद्दी के लिए फिर मचेगा घमासान?

मिर्जापुर की कहानी हमेशा से सत्ता की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती रही है. कालीन भैया की गद्दी पर कब्जे को लेकर शुरू हुई जंग ने कई रोल्स की किस्मत बदल दी. अब फिल्म में एक बार फिर यही सवाल सबसे बड़ा है कि आखिर मिर्जापुर की गद्दी पर राज कौन करेगा? गुड्डू पंडित पहले से ज्यादा ताकतवर दिखाई देंगे, जबकि सत्ता की इस लड़ाई में पुराने और नए दुश्मनों का टकराव भी देखने को मिल सकता है. पोस्टर और शुरुआती जानकारी से इतना साफ है कि इस बार स्ट्रगल और भी खतरनाक होने वाला है.

मुन्ना भैया की वापसी ने बढ़ाया सस्पेंस

फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चर्चा 'दिव्येंदु शर्मा'(Divyendu Sharma) के किरदार 'मुन्ना त्रिपाठी' की वापसी को लेकर हो रही है. सीरीज में उनकी मौत के बाद फैंस को लगा था कि मुन्ना भैया की कहानी खत्म हो गई, लेकिन फिल्म में उनकी वापसी की कन्फर्मेशन ने सोशल मीडिया पर एक्ससिटेमेंट बढ़ा दिया है. हालांकि मेकर्स ने अभी यह साफ नहीं किया है कि मुन्ना भैया फ्लैशबैक में नजर आएंगे या कहानी में कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. लेकिन इतना तय है कि मुन्ना भैया के बिना मिर्जापुर का भौकाल अधूरा माना जाता है और यही वजह है कि उनकी वापसी सबसे बड़ा आकर्षण बन गई है.

कौन-कौन आएगा नजर?

फिल्म में 'पंकज त्रिपाठी'(pankaj tripathi) एक बार फिर कालीन भैया के रूप में नजर आएंगे. वहीं 'अली फजल' (गुड्डू पंडित) की रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा 'श्वेता त्रिपाठी'(Shweta Tripathi),'रसिका दुग्गल'(Rasika Dugal),'अभिषेक बनर्जी'(Abhishek Banerjee),'हर्षिता गौर'(Harshita Gaur),'श्रिया पिलगांवकर'(Shriya Pilgaonkar) और कई अन्य पॉपुलर चेहरे भी फिल्म का हिस्सा हैं. इस बार कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी कहानी में नया मोड़ ला सकती है.

क्या ओटीटी की तरह बड़े पर्दे पर भी चलेगा मिर्जापुर का जादू?

मिर्जापुर सिर्फ एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि एक पॉप-कल्चर फेनोमेनन बन चुकी है. इसके डायलॉग्स, किरदार और कहानी आज भी दर्शकों के बीच उतने ही पॉपुलर हैं. ऐसे में सवाल यही है कि क्या गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया बड़े पर्दे पर भी वही जादू दोहरा पाएंगे? इसका जवाब तो रिलीज के बाद मिलेगा, लेकिन फिलहाल टीजर का इंतजार ही फैंस के लिए सबसे बड़ा भौकाल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: संगीता बिजलानी नहीं थी सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड, राधे भैया 19 की उम्र में इस लड़की को दे बैठे थे दिल

Continue reading on the app

पंजाब के सरपंचों को बड़ा सम्मान, मान सरकार देगी मासिक मानदेय

पंजाब सरकार ने ग्रामीण प्रशासन को मजबूत बनाने और सरपंचों की भूमिका को सम्मान देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के सरपंचों को हर महीने मानदेय देने का ऐलान किया है. बठिंडा में आयोजित ‘सरपंच मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान की गई इस घोषणा को ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन को मजबूती देने वाला बड़ा फैसला माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सरपंचों की भूमिका बेहद अहम होती है. इसलिए उनके सम्मान और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है.

लोकतंत्र की पहली कड़ी हैं सरपंच

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र की असली शुरुआत गांवों से होती है और सरपंच इसकी सबसे पहली कड़ी हैं. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखी गई थी, लेकिन समय के साथ सबसे ज्यादा आलोचना और दबाव भी सरपंचों को ही झेलना पड़ा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के प्रतिनिधि होने के बावजूद कई सरपंच सीमित संसाधनों में काम करते हैं. ऐसे में उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग देना जरूरी है ताकि वे बिना किसी दबाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें.

15 अगस्त से मिलेगा मासिक मानदेय

सरकार की घोषणा के अनुसार आगामी 15 अगस्त से राज्य के सभी सरपंचों के खातों में हर महीने मानदेय की राशि सीधे भेजी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सहायता राशि को चाहे मानदेय कहा जाए, वेतन कहा जाए या सम्मान राशि, इसका उद्देश्य सरपंचों को आर्थिक मजबूती प्रदान करना है.

उन्होंने कहा कि यह कदम पंचायत प्रतिनिधियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें विकास कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा.

हजारों गांवों को मिलेगा लाभ

पंजाब में लगभग 13 हजार से अधिक गांव हैं. ऐसे में इस योजना का लाभ बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों तक पहुंचेगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना पर सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये खर्च करने होंगे, लेकिन ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह खर्च पूरी तरह उचित है.

उन्होंने कहा कि कई पंचायतों के पास अपनी आय के पर्याप्त स्रोत हैं, लेकिन अनेक गांव ऐसे भी हैं जहां पंचायतों के पास कोई विशेष संसाधन नहीं हैं. ऐसे क्षेत्रों के सरपंचों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ सकती है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को भी गति मिलेगी.

सरपंचों को मिलने वाला यह आर्थिक सहयोग केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि स्थानीय लोकतंत्र में उनकी भूमिका के सम्मान का प्रतीक भी माना जा रहा है. पंजाब सरकार का यह कदम आने वाले समय में अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है.

यह भी पढ़ें - पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सालाना बढ़ोतरी की सीमा 5% तय

Continue reading on the app

  Sports

दूल्हा बने क्रिकेटर आकाश दीप... बारात लेकर हुए रवाना, कुछ ही घंटों में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे

Akash deep Singh set to tie knot Akshita Raj: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप जीवन की नई पारी की शुरुआत करने के लिए बारात लेकर वाराणसी रवाना हो चुके हैं. कुछ ही घंटों में वह अक्षिता राज के साथ सात फेरे लेंगे. इससे पहले उनके पैतृक गांव बड्डी (बिहार) में जोरदार 'तिलक उत्सव' मनाया गया, जहां आकाश दीप भोजपुरी गानों पर जमकर थिरके. चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे इस पेसर की शादी को लेकर फैंस और परिवार में भारी उत्साह है. Wed, 24 Jun 2026 21:22:56 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज को लेकर ट्रंप-ईरान आमने-सामने! | N18S | #shorts #trump #hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T16:34:54+00:00

Desh Ki Pathshala : Bharat Tiwari Case में FIR दर्ज! Action के बाद Mahapanchayat में क्या फैसला हुआ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T16:35:39+00:00

Tamil Nadu: जब विधानसभा में दिखा विजय का सुपरस्टार स्वैग! shorts | Tamil Nadu Politics | Thalapathy #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T16:46:37+00:00

Iran America War Update: US संसद में ट्रंप की बड़ी हार! | N18S | #shorts #trump #hormuz #america #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T16:36:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once