चीन के पड़ोस में भारत की मदद से 1.7 अरब डॉलर की एक ऐसी मेगा परियोजना तैयार हो रही है जो सिर्फ तेल नहीं बल्कि यूरेनियम सोना, तांबा और भविष्य की ताकत की कहानी लिख सकती है। एक ऐसा देश जो चीन और रूस के बीच स्थित है। एक ऐसा देश जिसकी जमीन के नीचे यूरेनियम, सोना, तांबा इतना ही नहीं लिथियम और रेयर अर्थ मिनरल्स का भी विशाल खजाना छिपा है। एक ऐसा देश जहां भारत सिर्फ दोस्ती नहीं निभा रहा बल्कि भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण संसाधनों तक पहुंच का रास्ता भी अपना बना रहा है। इसी देश मंगोलिया पहुंचे हैं भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर। ऐसे में सवाल है कि आखिर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगोलिया में भारत की 1.7 अरब डॉलर की रिफाइनरी परियोजना का निरीक्षण क्यों किया?
बता दें कि रूस और चीन के बीच स्थित एक लैंड लॉक्ड देश है। इसकी आबादी करीब 35 लाख है और यह दुनिया के प्रमुख बौद्ध देशों में गिना जाता है। भारत और मंगोलिया के रिश्ते सिर्फ कूटनीतिक नहीं है बल्कि सांस्कृतिक भी है। भारत मंगोलिया को अपना स्पिरिचुअल नेबर यानी कि आध्यात्मिक पड़ोसी भी मानता है। अब बात करते हैं भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के दौरे की। दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगोलिया की विदेश मंत्री के साथ और उनके कई शीर्ष नेताओं के साथ यहां पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत मंगोलिया के साथ अपने करीबी और दोस्ताना रिश्तों को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए तैयार है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस समय तेज हुई जब उन्होंने भारत की मदद से बन रही 1.7 अरब डॉलर की मेगा ऑयल रिफाइनरी परियोजना का निरीक्षण किया। डॉ. एस जयशंकर ने। यही कारण है कि जयशंकर ने सिर्फ यहां पर नेताओं से मुलाकात नहीं की बल्कि खुद जाकर इस परियोजना की प्रगति का जायजा भी लिया। यह रिफाइनरी भारत द्वारा दिए गए लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत बनाई जा रही है और इसे भारत मंगोलिया सहयोग की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में भी गिना जाता है। लेकिन असल कहानी उस खजाने की है जो मंगोलिया की जमीन के नीचे दबा हुआ है।
मंगोलिया दुनिया के सबसे खनिज समृद्ध देशों में गिना जाता है। देश की जीडीपी का करीब 1/4 हिस्सा माइनिंग सेक्टर से आता है। जबकि उसके कुल निर्यात का लगभग 90% हिस्सा खनिजों से जुड़ा हुआ है। यहां 80 से ज्यादा प्रकार के खनिजों के 1000 से अधिक भंडार मौजूद है। मंगोलिया के पास करीब 1,90 हजार टन तक के अनुमानित यूरेनियम संसाधन हैं। जिन्हें दुनिया के सबसे बड़े अविकसित यूरेनियम भंडारों में गिना जाता है। यही नहीं आपको बता दें कि इस देश में 56 मिलियन टन से ज्यादा तांबा भी मौजूद है और ओयू तोलगोई खदान दुनिया के सबसे बड़े कॉपर गोल्ड डिपॉजिट में शामिल है। इसके अलावा सोना और 36 बिलियन टन कोयला लिथियम और रेयर अर्थ मिनरल्स के बड़े भंडार भी मंगोलिया को रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बनाते हैं। और यही वजह है कि भारत अब मंगोलिया को सिर्फ एक मित्र देश के रूप में नहीं बल्कि भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के बड़े स्रोत के रूप में इस वक्त देख रहा है। भारत पहले से ही मंगोलिया के साथ यूरेनियम सहयोग पर बातचीत कर रहा है। वहीं आपको बता दें कि भारत अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए यूरेनियम आयात के स्रोतों में विविधता लाना चाहता है और मंगोलिया इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Continue reading on the app
एयरलाइन ने बताया कि 22 जून को दिल्ली से पंजाब के अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट, अमृतसर एयरपोर्ट पर 'गो-अराउंड' प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चली गई थी। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि फ़्लाइट AI479 के क्रू ने उड़ान के दौरान पाकिस्तान के एयरस्पेस में थोड़ी-सी घुसपैठ की थी। एयरलाइन ने कहा 22 जून को दिल्ली से अमृतसर जा रही फ़्लाइट AI479 के क्रू ने अमृतसर एयरपोर्ट पर 'गो-अराउंड' (लैंडिंग रद्द करके दोबारा चक्कर लगाने) की प्रक्रिया के दौरान पाकिस्तान के एयरस्पेस में थोड़ी-सी घुसपैठ की थी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल (ATC) ने विमान को शुरू में 13 DME (डिस्टेंस मेज़रिंग इक्विपमेंट) पर होल्ड करने का निर्देश दिया था। हालाँकि, विमान AAR की ओर बढ़ता रहा, उसने बाएँ मुड़कर इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पार कर लिया, जिससे वह कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में चला गया। इस प्रक्रिया के दौरान विमान ATC के निर्देशों का पालन नहीं कर पाया और बॉर्डर पार कर गया। एयर इंडिया ने कहा कि इस घटना की जानकारी संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है और इसकी आंतरिक जांच की जा रही है।
एयरलाइन ने कहा कि घटना की जानकारी रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है और इसकी आंतरिक जांच की जा रही है। एयर इंडिया में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे अहम है। एयर इंडिया ने उन हालात के बारे में और जानकारी नहीं दी जिनकी वजह से एयरस्पेस का उल्लंघन हुआ।
Continue reading on the app