भारत का रहस्यमयी मंदिर: एक ही प्रतिमा में विराजते हैं गणेश और हनुमान, दर्शन से दूर होती हैं बाधाएं
भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जो अपनी अनोखी मान्यताओं और अद्भुत स्वरूपों के कारण श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान रखते हैं। इन्हीं में से एक है तमिलनाडु के चेन्नई स्थित प्रसिद्ध मध्य कैलाश मंदिर, जहां भगवान गणेश और भगवान हनुमान के संयुक्त स्वरूप की दुर्लभ प्रतिमा स्थापित है। इस अद्भुत मूर्ति को ‘आद्यंत प्रभु’ के नाम से जाना जाता है और इसे देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
मध्य कैलाश मंदिर दक्षिण चेन्नई के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित वह प्रतिमा है, जिसमें एक ओर भगवान गणेश और दूसरी ओर भगवान हनुमान का स्वरूप दिखाई देता है। दाहिनी तरफ गणेश जी और बाईं तरफ हनुमान जी विराजमान हैं। यह अनूठा स्वरूप भक्तों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, इस स्वरूप की प्रेरणा मंदिर के एक अधिकारी को दिव्य दर्शन के रूप में प्राप्त हुई थी। इसके बाद इस प्रतिमा का निर्माण कराया गया। वर्ष 1994 में आद्यंत प्रभु की प्रतिमा का कुंभाभिषेक संपन्न हुआ और तभी से यह मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध हो गया। प्रतिदिन यहां विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
‘आद्यंत प्रभु’ नाम का अर्थ है – जिसका न कोई आरंभ हो और न ही कोई अंत। धार्मिक दृष्टि से यह नाम अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हनुमान जी को चिरंजीवी और गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है, इसलिए यह संयुक्त स्वरूप शक्ति, बुद्धि, साहस और सफलता का प्रतीक माना जाता है।
मंदिर परिसर में भगवान शिव, भगवान विष्णु, भगवान सूर्य और वेंकट आनंद विनायकर के भी मंदिर मौजूद हैं। यही कारण है कि यह स्थान केवल एक धार्मिक केंद्र ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
Samantha: राज निदिमोरू संग पार्टी में पहुंचीं सामंथा, बेबी बंप पर अटकी फैंस की नजर; चहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो!
Samantha Ruth Prabhu Baby Bump: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'मा इंटी बांगारम' की सफलता और प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच वह हाल ही में अभिनेता और निर्देशक राहुल रविंद्रन के बर्थडे सेलिब्रशन में शामिल हुईं। इस दौरान उनके साथ राज निदिमोरू भी नजर आए। पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
राहुल ने शेयर की तस्वीरें
23 जून को राहुल रविंद्रन ने अपना 45वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। उन्होंने इस खास मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में राहुल और उनकी पत्नी चिन्मयी श्रीपादा के जुड़वां बच्चे भी नजर आ रहे हैं।
बेबी बंप ने खींचा ध्यान
पार्टी में सामंथा ब्लैक को-ऑर्ड सेट में दिखाई दीं, जबकि राज निदिमोरू कैजुअल लुक में नजर आए। तस्वीरों में सामंथा की हल्की बेबी बंप की झलक दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। यही वजह है कि फैंस की नजर सबसे ज्यादा इन्हीं तस्वीरों पर टिक गई।
बच्चों के साथ दिखे राज
कुछ तस्वीरों में राज निदिमोरू बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं सामंथा उनके पास बैठकर मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
15 साल से ज्यादा पुरानी दोस्ती
राहुल रविंद्रन और सामंथा की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने साल 2010 में तमिल फिल्म 'मॉस्कोविन कावेरी' में साथ काम किया था। तभी से दोनों अच्छे दोस्त हैं। राहुल और उनकी पत्नी चिन्मयी को सामंथा के सबसे करीबी दोस्तों में गिना जाता है।
प्रेग्नेंसी की चर्चा हुई तेज
Samantha pregnant agita pola ???? Adai raj yenga sammuva potu pregnant akitie da ????#samantha #samantharuthprabhu pic.twitter.com/V1Pe8Snf6M
— Billa_2 (@2_billa33825) June 20, 2026
हाल ही में 'मा इंटी बांगारम' की निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने एक इंटरव्यू में सामंथा की प्रेग्नेंसी का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि सामंथा की प्रेग्नेंसी ऐसे समय में आई है, जब उनकी फिल्म को भी शानदार सफलता मिली है। हालांकि, अब तक सामंथा या राज निदिमोरू ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर चमकी फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'मा इंटी बांगारम' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के जरिए सामंथा ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।
यह भी पढ़े- Samantha Pregnancy Confirmed: सामंथा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान; प्रेग्नेंसी की खबर को डायरेक्टर ने किया कन्फर्म!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















