Responsive Scrollable Menu

Samantha: राज निदिमोरू संग पार्टी में पहुंचीं सामंथा, बेबी बंप पर अटकी फैंस की नजर; चहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो!

Samantha Ruth Prabhu Baby Bump: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'मा इंटी बांगारम' की सफलता और प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच वह हाल ही में अभिनेता और निर्देशक राहुल रविंद्रन के बर्थडे सेलिब्रशन में शामिल हुईं। इस दौरान उनके साथ राज निदिमोरू भी नजर आए। पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

राहुल ने शेयर की तस्वीरें
23 जून को राहुल रविंद्रन ने अपना 45वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। उन्होंने इस खास मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में राहुल और उनकी पत्नी चिन्मयी श्रीपादा के जुड़वां बच्चे भी नजर आ रहे हैं।

बेबी बंप ने खींचा ध्यान

पार्टी में सामंथा ब्लैक को-ऑर्ड सेट में दिखाई दीं, जबकि राज निदिमोरू कैजुअल लुक में नजर आए। तस्वीरों में सामंथा की हल्की बेबी बंप की झलक दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। यही वजह है कि फैंस की नजर सबसे ज्यादा इन्हीं तस्वीरों पर टिक गई।

बच्चों के साथ दिखे राज
कुछ तस्वीरों में राज निदिमोरू बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं सामंथा उनके पास बैठकर मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

15 साल से ज्यादा पुरानी दोस्ती
राहुल रविंद्रन और सामंथा की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने साल 2010 में तमिल फिल्म 'मॉस्कोविन कावेरी' में साथ काम किया था। तभी से दोनों अच्छे दोस्त हैं। राहुल और उनकी पत्नी चिन्मयी को सामंथा के सबसे करीबी दोस्तों में गिना जाता है।

प्रेग्नेंसी की चर्चा हुई तेज

हाल ही में 'मा इंटी बांगारम' की निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने एक इंटरव्यू में सामंथा की प्रेग्नेंसी का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि सामंथा की प्रेग्नेंसी ऐसे समय में आई है, जब उनकी फिल्म को भी शानदार सफलता मिली है। हालांकि, अब तक सामंथा या राज निदिमोरू ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर चमकी फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'मा इंटी बांगारम' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के जरिए सामंथा ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।

यह भी पढ़े- Samantha Pregnancy Confirmed: सामंथा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान; प्रेग्नेंसी की खबर को डायरेक्टर ने किया कन्फर्म!

Continue reading on the app

राजेश एक्सपोर्ट्स के 9 ठिकानों पर ED की छापा:₹190 करोड़ विदेश भेजने और 40% सोना कम मिलने का आरोप; सेबी ने मार्केट से बैन किया

ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर्स से जुड़े मुंबई और बेंगलुरु के 9 ठिकानों पर छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी ने ये कार्रवाई FEMA यानी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत की। जांच के दौरान कंपनी के बही-खातों और असली स्टॉक में अंतर देखने को मिला है। साथ ही कंपनी पर विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन और हेराफेरी के आरोप हैं। हाल ही में मार्केट रेगुलेटर सेबी ने भी कंपनी और उसके चेयरमैन को शेयर मार्केट से बैन कर दिया था। स्टॉक से 40% कम मिला असली सोना ED के मुताबिक, कंपनी के खातों में जितना सोना दिखाया गया था, मौके पर फिजिकल स्टॉक उससे 40% कम मिला है। इसके अलावा जांच में यह भी पता चला है कि बेनामीदारों के जरिए राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयरों का कई बार लेन-देन किया गया था। इस पूरी हेराफेरी के जरिए देश से बाहर करीब 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 190 करोड़ रुपए गैर-कानूनी तरीके से भेजे गए हैं। ₹3000 करोड़ का संदिग्ध इंपोर्ट और अफ्रीका की खदानों में गुप्त निवेश ED फिलहाल तीन बतों पर जांच कर रही है... सेबी का आरोप: ₹15.15 लाख करोड़ का फर्जी रेवेन्यू दिखाया राजेश एक्सपोर्ट्स का रेवेन्यू (करोड़ रुपए में)

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 World Cup: लगातार 21 बार नाकाम, अब 4 मैच में दूसरी बार खेली ऐसी पारी, डैनी वायट का जलवा जारी

मेजबान इंग्लैंड ने इस वर्ल्ड कप में शुरुआत ही अच्छी की और ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीत लिए, वहीं चौथे मैच में उसका सामना वेस्टइंडीज से हुआ. इस मैच में एक बार फिर डैनी वायट का कमाल दिखा, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शतक जमा दिया था. Thu, 25 Jun 2026 01:32:19 +0530

  Videos
See all

Viral Video | राजा का नन्हा शावक कुएं में गिरा, फिर हुआ चमत्कार | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T20:00:25+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: कांग्रेस ने हैदराबाद में सड़क का नाम बदलकर ट्रंप के नाम किया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T20:00:10+00:00

Viral News | बॉयफ्रेंड के घर के बाहर युवती का बवाल, VIDEO वायरल | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T20:05:34+00:00

Ketan Agrawal Pune Case | आंखों में मोहब्बत, दिमाग में कत्ल! | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T20:10:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers