Explainer: क्या आग लगने पर लॉक हो जाते हैं इलैक्ट्रॉनिक डोर, ये कैसे काम करते हैं
लखनऊ के अलीगंज में हुए भयावह आग हादसे में ये पाया गया कि इस दौरान इलैक्ट्रॉनिक डोर अपने आप लॉक हो गया. फिर ये खुला ही नहीं. भारत में कुछ और भी आग हादसों में यही शिकायत पाई गई. तो क्या ऐसे डिजिटल लॉक डोर असुरक्षित होते हैं. वो आखिर क्यों ऐसे हादसों के समय लॉक हो जाते हैं. हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर इसे लगाने में सारे मानकों का पालन हुआ है तो ऐसा नहीं होता. जानें इसके बारे में सबकुछ
राजस्थान में छिपा स्वर्ग! क्या आपने देखा है ‘वॉटरफॉल फोर्ट’? मानसून में पर्यटकों के लिए बन जाता टूरिस्ट पॉइंट
Rajasthan Waterfall Fort: पाली जिले के सोजत क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक किला मानसून के दौरान एक अनोखे पर्यटन स्थल में बदल जाता है. बारिश के दिनों में किले की सीढ़ियों पर बहता पानी दूधिया झरने जैसा दिखाई देता है, जिसके कारण इसे स्थानीय लोग ‘वॉटरफॉल फोर्ट’ भी कहते हैं. प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत का यह अनूठा संगम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. जैसे ही पहाड़ियों से पानी उतरता है, किले की सीढ़ियां झरने का रूप ले लेती हैं और पूरा क्षेत्र मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है. हर वर्ष बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक और फोटोग्राफी प्रेमी यहां पहुंचते हैं. यह स्थान राजस्थान के उन छिपे हुए पर्यटन स्थलों में शामिल है, जो प्राकृतिक सुंदरता और इतिहास दोनों का शानदार अनुभव कराते हैं.

























