सोशल मीडिया पर फैंस सुबह से परेशान थे कि आखिर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने थलपति विजय को उनके जन्मदिन पर विश क्यों नहीं किया। लेकिन कुछ ही घंटों में तृषा ने एक धमाकेदार इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करके सारे गॉसिप्स पर फुल स्टॉप लगा दिया। उन्होंने विजय के लिए एक बेहद स्पेशल और प्यारी पोस्ट शेयर की है।
केक, कैंडल्स और वो प्यारी सी मुस्कान
तृषा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें विजय कई सारे बर्थडे केक्स के सामने बैठे मुस्कुरा रहे हैं। विजय मोमबत्तियां बुझाने की तैयारी में हैं, जबकि तृषा उनके बगल में खड़ी होकर उन्हें बड़े प्यार से देख रही हैं। इस कैंडिड फोटो ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
स्पेशल कैप्शन ने जीता दिल
इस खूबसूरत पल को शेयर करते हुए तृषा ने कैप्शन में लिखा, "उस इंसान के लिए जो सब कुछ बेहद खास बना देता है, HBD, 00.00।" यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है और फैंस कमेंट सेक्शन में दोनों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
इस विश से ठीक पहले सोशल मीडिया पर भारी ड्रामा चल रहा था। अफवाह उड़ी थी कि तृषा ने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। कुछ फैंस का दावा था कि उन्होंने हाल ही में विजय को अपनी फॉलोइंग लिस्ट से हटाया, तो कुछ का कहना था कि तृषा ने कभी विजय को प्लेटफॉर्म पर फॉलो किया ही नहीं था।
पिछले कुछ महीनों से विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर लगातार गॉसिप्स चल रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर खुलकर कोई बात नहीं की है। हाल ही में जब विजय के तलाक से जुड़े कुछ पेपर्स सामने आए, तो लोगों ने एक बार फिर दोनों का नाम जोड़ना शुरू कर दिया। यहां तक कि कुछ राजनीतिक लोग भी विजय पर निशाना साधने के लिए इस कथित रिश्ते का जिक्र कर चुके हैं। लेकिन तृषा की इस लेटेस्ट पोस्ट ने साफ कर दिया है कि दोनों के बीच का बॉन्ड आज भी बेहद मजबूत है।
ग्लोबल आर्थिक दबाव और पोर्टफोलियो में बदलाव के कारण विदेशी निवेशक भारतीय बैंकों के शेयरों को तेज़ी से बेच रहे हैं और रोजाना 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली कर रहे हैं. FII की कुल बिकवाली का लगभग आधा हिस्सा इसी बड़े पैमाने पर हो रही बिकवाली का है, जिसकी वजह US बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, डॉलर का मजबूत होना और जियोपॉलिटिकल जोखिम हैं. इसके बावजूद, घरेलू फंड अपनी होल्डिंग बढ़ा रहे हैं, जिससे बाजार में खींचतान की स्थिति बन रही है और अच्छे प्राइवेट बैंकों में खरीदारी के मौके भी मिल रहे हैं.
Vaibhav sooryavanshi can debut Ireland t20 series: भारतीय क्रिकेट में इस समय बदलाव की एक नई बयार बह रही है. आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में मिली शानदार खिताबी जीत के बाद, टीम इंडिया अब अपने नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में एक नए सफर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत को इसी हफ्ते आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच भी इसी मैदान पर 28 जून को आयोजित होगा. इस सीरीज में भारत की ओर से 3 खिलाड़ी टी20 में डेब्यू कर सकते हैं जिसमें सबसे बड़ा नाम वैभव सूर्यवंशी का है. Wed, 24 Jun 2026 16:32:08 +0530