Gold-Silver Rate: चांदी 11000 रुपये हुई सस्ती, बाजार खुलते ही सोने की चमक भी पड़ी फीकी, जानें आज का भाव
Gold-Silver Rates: सोना-चांदी खरीदने वाले के लिए बड़ी खुशखबरी है। बुधवार को बाजार खुलते ही सोना-चांदी के दाम गिर गए। चांदी पिछले 3 दिनों में 11000 रुपये तक सस्ती हो गई। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट भी घटकर 1.44 लाख रुपये पर आ गया।
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही गोल्ड और सिल्वर के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत पिछले तीन दिनों में करीब 11,000 रुपये प्रति किलो तक गिर चुकी है। हफ्ते के तीसरे बिजनेस डे यानी बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही गोल्ड और सिल्वर के भाव में फिर गिरावट दर्ज की गई। चांदी का वायदा भाव फिसलकर 2.22 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर करीब 1.44 लाख रुपये रह गई।
खबर अपडेट की जा रही है...
Success Story: 23 बीघा बंजर जमीन ने बदली किस्मत, फलोदी की पप्पू देवी सोलर प्लांट से हर महीने कमा रहीं 18 लाख रुपये
Phalodi Pappu Devi Success Story: राजस्थान के फलोदी जिले के खारा गांव की महिला किसान पप्पू देवी ने पीएम कुसुम योजना के तहत अपनी 23 बीघा जमीन पर 2.5 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाकर मिसाल कायम की है. 8.5 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट से वे हर महीने डिस्कॉम को बिजली बेचकर 18 लाख रुपये कमा रही हैं. उनकी इस कामयाबी पर खुद पीएम नरेंद्र मोदी उनसे संवाद कर चुके हैं. यह प्लांट हर दिन 18 से 19 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहा है और स्थानीय लोगों को रोजगार भी दे रहा है.




News Nation
News18



















