पाकिस्तान फिर शर्मासार! मात्र 86 पर हुआ ढेर, ऑस्ट्रेलिया ने 113 रनों से रौंदकर जीता मैच, ये टीमें हुईं वर्ल्ड कप से बाहर
ICC Womens T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान महिला क्रिकेट आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. अब ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 113 रनों के बड़े अंतर से हराकर शर्मसार कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम फातिमा सना की कप्तानी में इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है. पाकिस्तान को बांग्लादेश की टीम से भी हार का सामना करना पड़ा था. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 113 रनों की बड़ी हार ने पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को भी शर्मसार कर दिया है.
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रनों से चटाई धूल
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 21 ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मंगलवार रात हेडिंग्ले, लीड्स में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई. उनके बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों के सामने मात्र 86 रनों पर ढेर हो गए.
Australia cruise past Pakistan to register a fourth win on the trot at the #T20WorldCup ????
— ICC (@ICC) June 23, 2026
????: https://t.co/mGYggODO52 pic.twitter.com/YOfUeA9OUO
ऑस्ट्रेलिया के लिए इन बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
इस मुकाबले में ऐलिस पेरी ने शानदार पारी खेली. उन्होंने पाकिस्तानी बॉलर्स की जमकर धुलाई की और 48 बॉल में 9 चौके और 1 छक्के के साथ 71 रनों की पारी खेली. उनके अलावा जॉर्जिया वॉल ने 39, एनाबेल सदरलैंड ने 27 और निकोला कैरी ने 26 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल, रमीन शमीम और नशरा संधू ने 2-2 विकेट हासिल किए.
पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने
इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से एकमात्र बल्लेबाज मुनीवा अली थी, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने हिम्मत दिखाई. उन्होंने 25 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 32 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अन्य कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स के सामने टिक नहीं पाया और पाकिस्तान 13.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 86 रनों पर ढेर हो गई.
ये टीमें हुईं वर्ल्ड कप से बाहर
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 4 मैच खेले हैं. इस दौरान उसे सभी चारों मैचों में हार मिली है. इसके साथ ही वो आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप से एलिमनेट हो चुकी है. पाकिस्तान के साथ-साथ ग्रुप ए से नीदरलैंड की टीम भी बाहर हो चुकी है. वहीं ग्रुप 2 से आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी हैं.
इन टीमों के पास अभी भी चांस
ग्रुप ए में अभी बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और भारत के पास मौका है कि वो सेमीफाइनल में जगह बना सकें. ये तीनों टीमें अभी भी सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस में हैं. वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के पास मौका होगा कि वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकें.
टीम इंडिया कैसे बना सकती है सेमीफाइनल में जगह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका से हार मिली थी. इस मैच में हार के बाद से उनके सेमीफाइनल में जगह बनाने के रास्ते मुश्किलों से भर गए हैं. अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह अपने बाकी बचे हुए दोनों मैच बड़े अंतर से जीतकर बना सकती है. भारतीय टीम अपने अगले दो मुकाबलों में बांग्लादेश क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से भिड़ने वाली है.
ये भी पढ़ें : भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! विमेंस वर्ल्ड कप के बीच श्री चरणी बनी नंबर-1 टी20 गेंदबाज, रैंकिंग में इन खिलाड़ियों का भी धमाल
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 50
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 50
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_image" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_name" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "id" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 59
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 59
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "saved" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 60
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 60

News Nation