India's Got Latent 2: पहले एपिसोड में आलिया-शरवरी करेंगी धमाका, जानिए कब और कहां देखें समय रैना का शो
India's Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद शो के दूसरे सीजन का पहला एपिसोड रिलीज होने जा रहा है और इस बार इसकी शुरुआत बॉलीवुड की दो चर्चित अभिनेत्रियों आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की मौजूदगी के साथ होगी।
समय रैना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को कन्फर्म कर दिया है, जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
समय रैना ने शेयर किया एपिसोड का पोस्टर
शो के पहले एपिसोड की घोषणा करते हुए समय रैना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की तस्वीरें दिखाई गईं, जिसमें दोनों हंसती हुई नजर आ रही हैं। आलिया के कैप पर उनकी आगामी फिल्म 'अल्फा' का नाम भी लिखा हुआ दिखाई दिया।
पोस्ट के साथ समय ने फैंस से पूछा कि क्या वे शो की शुरुआत के लिए तैयार हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
फैंस की दीवानगी हुई दोगुनी
शो की वापसी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने समय रैना के कमबैक की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने इसे भारतीय डिजिटल कंटेंट की सबसे बड़ी वापसी में से एक बताया।
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के शो में शामिल होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स और कमेंट्स भी वायरल होने लगे।
कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब शो में इतना धमाल होगा कि "नेटफ्लिक्स का सेट टूट जाएगा।" कुछ लोगों ने यह भी कहा कि समय रैना के जोक्स सुनने के बाद एक तरफ दर्शक हंसेंगे तो दूसरी तरफ वकीलों के फोन भी बजने लगेंगे।
नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर होगा प्रसारण
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का पहला एपिसोड 20 जून को शाम 7 बजे रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि दर्शक इसे नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।
नेटफ्लिक्स पर शो बिना विज्ञापनों के उपलब्ध होगा, जबकि यूट्यूब पर इसे विज्ञापनों के साथ देखा जा सकेगा।
पहले सीजन को लेकर हुआ था बड़ा विवाद
शो का पहला सीजन काफी लोकप्रिय रहा था, लेकिन इसके एक एपिसोड को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया था। उस दौरान शो के कुछ बयानों पर आपत्ति जताई गई थी, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
विवाद बढ़ने के बाद शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे। हालांकि समय रैना ने बाद में अपने लाइव शो के दौरान दूसरे सीजन की घोषणा कर दी थी।
Anne Hathaway pregnancy: 43 की उम्र में तीसरी बार मां बनेंगी ऐनी हैथवे, बेबी बंप का Video शेयर कर दी खुशखबरी
Anne Hathaway pregnancy: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और ऑस्कर विजेता ऐनी हैथवे ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति एडम शुलमैन के साथ तीसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक क्यूट वीडियो शेयर किया।
प्रेग्नेंसी की अटकलों के बाद ऐनी ने दी खुशखबरी
कुछ दिनों पहले छुट्टियों के दौरान ऐनी हैथवे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उन तस्वीरों को देखकर फैंस ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे। अब अभिनेत्री ने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह सफेद रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं।
वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ एक प्यारा कैप्शन भी शेयर किया, जिसमें लिखा- x Baby, I’m yours x. इस ऐलान के बाद दुनियाभर से फैंस और सेलिब्रिटीज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
दो बेटों के माता-पिता हैं ऐनी और एडम
ऐनी हैथवे और एडम शुलमैन ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों पहले से ही दो बेटों के माता-पिता हैं। उनका बड़ा बेटा जोनाथन 10 साल का है, जबकि छोटा बेटा जैक 6 साल का है।
ऐनी हैथवे की हालिया प्रोजेक्ट्स
ऐनी हैथवे अपने प्रोफेशनल जीवन में भी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में वह फिल्म 'द डेविल वेयर्स प्राडा 2' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म 'द ओडिसी' में नजर आएंगी, जिसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



