आज की ताजा खबर LIVE: पूरे देश में आज ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे
Samantha pregnancy: जल्द मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? Viral Video में बेबी बंप देख उड़ी प्रेग्नेंसी की रूमर्स
Samantha pregnancy: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी के बाद सामंथा कई बार पब्लिकली स्पॉट हुईं। इसी बीच जब उन्हें हालिया फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सफलता का जश्न मनाते देखा गया तब इंटरनेट पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
वीडियो में सामंथा अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ नजर आ रही हैं। समारोह के दौरान दोनों बेहद खुश दिखाई दिए, लेकिन लोगों का ध्यान अभिनेत्री के लुक पर जाकर टिक गया।
फैंस ने बेबी बंप होने का लगाया अनुमान
वायरल क्लिप्स में सामंथा सफेद रंग की फिटेड टी-शर्ट पहने दिखाई दे रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि वीडियो में उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। इसी आधार पर कई लोगों ने अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।
Samantha pregnant agita pola ???? Adai raj yenga sammuva potu pregnant akitie da ????#samantha #samantharuthprabhu pic.twitter.com/V1Pe8Snf6M
— Billa_2 (@2_billa33825) June 20, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में बधाइयों की भरमार देखने को मिली। कई फैंस ने अनुमान लगाया कि सामंथा जल्द ही मां बन सकती हैं।
फिलहाल प्रेग्नेंसी का कोई ऐलान नहीं
हालांकि, अब तक सामंथा रुथ प्रभु या राज निदिमोरू की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अभिनेत्री की टीम ने भी इन चर्चाओं की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।
दिसंबर 2025 में की थी राज निदिमोरू से शादी
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने दिसंबर 2025 में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
यह समारोह कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में आयोजित किया गया था। शादी के बाद से दोनों अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में साथ नजर आते रहे हैं।
इससे पहले सामंथा ने एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















