LIVE: Extreme heat across Europe | BBC News
The UK is likely to experience its hottest June day on record since 1976, with temperatures forecast to rise above 35C (95F). The Met Office has issued a rare red warning for extreme heat for parts of England and Wales from 09:00 BST on Wednesday until 21:00 on Thursday. This heatwave is not limited to the UK, with countries across Europe suffering extreme temperatures and deaths. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews
Kaga Electronics के साथ JV और दमदार Q4 नतीजों ने Syrma SGS के शेयर को पहुंचाया रिकॉर्ड हाई, एक महीने में 34% की छलांग
Syrma SGS Share Price: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 23 जून को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस कंपनी Syrma SGS Technology के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया. NSE पर यह शेयर 6.4% चढ़कर ₹1,422 प्रति यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. दोपहर करीब 1:05 बजे, यह शेयर 4.75% की बढ़त के साथ ₹1,399.70 प्रति इक्विटी शेयर पर ट्रेड कर रहा था.
कितनी रही तेजी?
23 जून 2025 को यह स्टॉक ₹500 प्रति शेयर के सालाना निचले स्तर पर था. पिछले हफ्ते इसमें 7% की बढ़ोतरी हुई और पिछले महीने में यह 34% उछला. साल की शुरुआत से अब तक, Syrma SGS के शेयरों में 93% की जबरदस्त बढ़त देखी गई है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह तेजी केवल एक दिन की प्रतिक्रिया नहीं है, बल्कि कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और बड़े रणनीतिक फैंसलों का नतीजा है.
ये भी पढ़ें- Kirloskar Oil Engines के शेयर में लगातार दूसरे दिन धमाकेदार तेजी, JM Financial ने अपग्रेड कर दी 'बाय' रेटिंग
Kaga Electronics के साथ JV ने लगाई आग
इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा ट्रिगर सोमवार को आई वह खबर है जिसमें Syrma SGS ने जापानी कंपनी Kaga Electronics के साथ जॉइंट वेंचर (JV) बनाने का ऐलान किया. यह JV जापानी क्लाइंट्स के लिए प्रोडक्शन पर फोकस करेगी. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, Syrma SGS इस JV कंपनी (JVCo) में 60 फीसदी हिस्सेदारी रखेगी, जबकि बाकी 40% जापानी फर्म Kaga Electronics की भारतीय इकाई के पास होगी. इस एग्रीमेंट के तहत भारत में एक टेक्नोलॉजिकली एडवांस्ड और स्टेट-ऑफ-द-आर्ट EMS मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित, डेवलप और ऑपरेट की जाएगी जो जापानी क्लाइंट्स पर केंद्रित होगी. इस ट्रांजैक्शन के तहत Syrma SGS JVCo में ₹15 करोड़ की वैल्यू के इक्विटी शेयर पाएगी, जबकि Kaga को ₹10 करोड़ के शेयर मिलेंगे. JVCo के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में चार डायरेक्टर होंगे, जिनमें से दो Syrma SGS द्वारा नॉमिनेट होंगे और दो Kaga द्वारा.
Q4 नतीजों ने भी भरा उत्साह
Kaga JV के अलावा कंपनी के शानदार Q4 FY26 नतीजों ने भी शेयर में तेजी को और हवा दी है. कंपनी ने Q4 FY26 में करीब ₹119 करोड़ का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को ₹71.45 करोड़ का घाटा हुआ था. यानी कंपनी ने साल भर में घाटे से मुनाफे तक का जबरदस्त सफर तय किया है. रेवेन्यू की बात करें तो कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस रेवेन्यू Q4 FY25 के ₹924.36 करोड़ से 58.48% की सालाना बढ़त के साथ Q4 FY26 में ₹1,465 करोड़ पर पहुंच गया. जानकारों का कहना है कि हाई-मार्जिन सेगमेंट के कंसोलिडेशन और बढ़ते रेवेन्यू का यह कॉम्बिनेशन कंपनी की फाइनेंशियल रिकवरी स्टोरी को और मजबूत बनाता है.
बाजार में कंपनी की मजबूत पोजिशन
NSE डेटा के मुताबिक, 23 जून 2026 तक Syrma SGS Technology का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹26,986.63 करोड़ है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि 'China Plus One' स्ट्रैटेजी और जापानी कंपनियों के भारत में मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट के चलते Syrma SGS जैसी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस कंपनियां इस ट्रेंड का सबसे बड़ा फायदा उठाने की पोजिशन में हैं. Kaga Electronics के साथ यह JV उसी दिशा में एक बड़ा और रणनीतिक कदम है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.


BBC News
News Nation




















