A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Pakistan के अंदर घुसकर ड्रोन हमला शुरू, अफगान ने ISIS अड्डे उड़ाए, हर तरफ हाहाकार!

आतंकिस्तान के अंदर घुसकर तालिबान ने अपना बदला लेना शुरू कर दिया है और ऐसा पहली बार हुआ है जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाने के लिए ड्रोन बरसाए हो। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में ऐसी भयंकर तबाही मचा दी है जिसके बाद शहबाज और मुनीर कुछ भी बोलने या करने लायक नहीं बचे हैं। इस्लामाबाद में हाई अलर्ट है, डर है और मीटिंग पर मीटिंग चल रही है कि कैसे इस कोहराम से बचा जाए। कहावत है जो जिसके लिए गड्ढा खोदता है उसी में वह खुद गिरता है और पाकिस्तान इस बार गिरा नहीं बल्कि आग में लिपट चुका है और अफगान ने पाक को भस्म करने की कसम भी खा ली है। दरअसल बता दें कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर एयर स्ट्राइक की थी। तालीबान का दावा है कि इन हमलों में आम नागरिक मारे गए जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल थी। उस वक्त काबुल ने यह साफ कहा था कि इस कार्रवाही का जवाब दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: जब तक मैं PM हूं...भाई की कसम खाकर नेतन्याहू ने दी भारत को चौंकाने वाली ताकत!

तब पाकिस्तान को लगा था कि मामला कुछ दिनों में शांत हो जाएगा। लेकिन असली झटका अभी बाकी था। क्योंकि अब तालीबान यह दावा कर रहा है कि उसने पाकिस्तान के अंदर घुसकर जवाबी कारवाही की है। तालीबान का कहना है कि उसके लड़ाकू विमानों और ड्रोन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तुखा में मौजूद आईएसआईएस से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया है। उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया है। अफगान की तरफ से यह दावा किया गया कि इन जगहों का इस्तेमाल अफगानिस्तान के खिलाफ हमलों की प्लानिंग, कोऑर्डिनेशन और लॉन्चिंग के लिए किया जाता था। और यहीं से शुरू होता है इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट। सालों से पाकिस्तान दुनिया को यही बताता आया है कि वो अपनी सुरक्षा के लिए सीमा पार कारवाही करता है। पाकिस्तान का कहना होता है कि अगर उसकी सुरक्षा को खतरा होगा तो वो दूसरे देश की सीमा के अंदर जाकर भी कार्रवाही करेगा। लेकिन इस बार तालिबान ने पाकिस्तान की ही उसी दलील को उसी के खिलाफ इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यानी अफगानिस्तान का कहना है कि उसकी सुरक्षा को खतरा था। 

इसे भी पढ़ें: अगर धमकी देते देते पाकिस्तान ने सचमुच युद्ध छेड़ दिया तो भारत क्या करेगा?

इसलिए उसने पाकिस्तान के अंदर मौजूद उन ठिकानों को निशाना बनाया जिन्हें वो खतरा मानता है और यही वो बात है जिसने इस्लामाबाद की टेंशन को कई गुना ज्यादा बढ़ा दिया है क्योंकि अब मामला सिर्फ एक हमले का नहीं है| मामला इस बात का है कि पाकिस्तान जिस तर्क का इस्तेमाल सालों से करता आया अपने जिहादियों के द्वारा नफरत फैलाता आया अब वही तर्क उसके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला और चगाई इलाके के अलावा खेबर पख्तूनखा के कुछ क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। तालीबान का दावा है कि इन इलाकों में आईएसआईएस, खुरासान से जुड़े नेटवर्क और सुविधाएं मौजूद थी। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है। सबसे बड़ा मैसेज यह है कि तालीबान पहली बार यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि अगर उसके खिलाफ सीमा पार कारवाही होगी तो जवाब भी सीमा के उस पार पहुंच सकता है। यानी अब लड़ाई सिर्फ बॉर्डर पर नहीं बल्कि रणनीति और संदेश की भी है। और यही वजह है कि पाकिस्तान के लिए यह घटना सिर्फ एक सुरक्षा चुनौती नहीं बल्कि एक रणनीतिक चेतावनी बन गई है।  

Continue reading on the app

मेसी की चाय, एक ख़ास कैंडी और टोटके...अर्जेंटीना की जीत के पीछे की 'कबाला' कहानी

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम जीत के लिए 'कबाला' यानी टोटकों का पालन करती है। मैच से पहले खिलाड़ी खास कैंडी खाते हैं और मेसी चाय पीते हैं। इन रिवाजों के बाद से टीम ने 1 वर्ल्ड कप समेत 4 बड़ी ट्रॉफियां जीती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया को बड़ा झटका! ऑलराउंडर Nitish Kumar Reddy UK दौरे से बाहर, चोट बनी मुसीबत

भारत के लिए एक और झटका यह है कि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी UK के आने वाले व्हाइट-बॉल दौरे से बाहर हो गए हैं। उन्हें अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ ODI सीरीज़ के दौरान क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी। उम्मीद थी कि रेड्डी हार्दिक पांड्या की जगह लेंगे, जो लगातार चोटों के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि नितीश कुमार रेड्डी आयरलैंड सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। MRI से पता चला है कि उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन है और फ़ाइबर में भी दिक्कत (टूट-फूट) आई है। उन्हें आगे की जांच के लिए COE में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
 

इसे भी पढ़ें: ODI World Cup 2027 | Mohammad Kaif ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर दिया बड़ा बयान, फिटनेस और जुनून को बताया अहम


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नितीश को अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने में कम से कम चार हफ़्ते लगेंगे और इसमें और ज़्यादा समय भी लग सकता है। इसका मतलब है कि वह आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे से बाहर हो गए हैं। अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे से पहले नीतीश चोटिल हो गए थे और इस वजह से लखनऊ में होने वाला मैच नहीं खेल पाए थे। भारतीय टीम के लिए चिंता की बात यह थी कि कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस ऑलराउंडर को अपनी क्वाड (जांघ की मांसपेशी) में कुछ दिक्कत थी। 

हालांकि, वह चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध थे और असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी इस बात पर ज़ोर दिया। तीसरे वनडे से पहले डोशेट ने कहा कि नीतीश शायद पिछला मैच भी खेल सकते थे। लेकिन वह कल के मैच के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। इसके बाद, वह तीसरे मैच के लिए प्लेइंग XI में वापस आ गए। SRH के इस ऑलराउंडर को UK में होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज़ के लिए तीनों स्क्वाड में शामिल किया गया था। वह आयरलैंड T20I, इंग्लैंड T20I और वनडे सीरीज़ के लिए नंबर 1 सीम बॉलिंग ऑलराउंडर थे। हालांकि, उनकी चोट भारत के लिए चिंता का विषय है।
 

इसे भी पढ़ें: ICC ने महिला क्रिकेटरों के लिए जारी कीं Return to Play Guidelines, अब मातृत्व और करियर साथ-साथ


भारत ने अभी तक नीतीश की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। टीम में उनके जैसा दूसरा खिलाड़ी मौजूद नहीं है। शिवम दुबे और हर्षित राणा, सीम बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर दूसरे विकल्प हैं। हालांकि, दुबे मुख्य रूप से बैटिंग करते हैं, जबकि हर्षित ज़्यादातर बॉलर हैं। एक तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर नीतीश की अहमियत तब बढ़ी जब उन्होंने इंडिपेंडेंट फ़ास्ट बॉलिंग कोच स्टेफ़न जोन्स के साथ काम करने के बाद अपनी गेंदबाज़ी की रफ़्तार 120 kmph से बढ़ाकर 130 kmph के आस-पास पहुँचा ली।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 23 Jun 2026 12:03:29 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | NEET Re Exam पर अब कौन कर रहा सियासत? | Rubika Liyaquat | #nkp #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T07:34:04+00:00

Madhya Pradesh में मौत का तांडव...तेज रफ्तार ट्रक ने ली 6 मजदूरों की जान | Road Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T07:35:13+00:00

Noida: नोएडा के कोचिंग सेंटर्स का रिएलिटी चेक | Lucknow Coaching Fire | Accident | Update | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T07:45:06+00:00

SUDARSHAN NEWS LIVE BREAKING 24X7: World War 3 | Israel attacks | Today News | America | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T07:33:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once