केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दिया:21 जून को राज्यसभा कार्यकाल खत्म हुआ था; भाजपा ने दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया था
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा मंजूर किया गया है। हालांकि, इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है। कुरियन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। कुरियन अगस्त 2024 से जून 2026 तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। 21 जून को उनका राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो गया था। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। इसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Riteish Deshmukh: 'क्या Salman-Sanjay को Lock Upp में डालेंगे?' पत्रकार के सवाल पर फूटा रितेश देशमुख का गुस्सा
Lock Upp: फेमस रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सज़ा' के लॉन्च इवेंट में अभिनेता रितेश देशमुख एक सवाल पर नाराज नजर आए। मीडिया से बातचीत के दौरान एक्टर से उनके करीबी दोस्तों सलमान खान और संजय दत्त को लेकर ऐसा सवाल पूछा गया, जिसे सुनकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।
क्या था सवाल?
मुंबई में आयोजित शो के लॉन्च इवेंट में रितेश देशमुख, फराह खान, एकता कपूर और नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल मौजूद थी। इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने रितेश से पूछा कि क्या वह सलमान खान और संजय दत्त को 'लॉक अप' में बुलाना चाहेंगे, क्योंकि दोनों को "लॉक-अप का अनुभव" है। साथ ही उनसे यह भी पूछा गया कि वह दोनों को क्या सजा देंगे।
रितेश ने दिया करारा जवाब
A journalist asked actor Riteish Deshmukh whether he would invite his friends Salman Khan and Sanjay Dutt to his show Lock Upp, saying that both of them have a lot of experience with jail and lock-ups.
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) June 22, 2026
Hearing this, Riteish Deshmukh suddenly went silent and appeared visibly… pic.twitter.com/rtXCxAiawI
सवाल सुनते ही रितेश देशमुख ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि आपके सवाल का जवाब देकर मैं उसे कोई डिग्निटी देना चाहूंगा।" रितेश का जवाब सुनकर साफ था कि उन्हें यह सवाल बिल्कुल पसंद नहीं आया।
कंटेस्टेंट चुनना मेरा काम नहीं
जब उनसे दोबारा पूछा गया कि क्या वह सलमान और संजय को शो में देखना चाहेंगे, तो रितेश ने स्पष्ट किया कि कंटेस्टेंट चुनना उनकी जिम्मेदारी नहीं है।
उन्होंने कहा, "मेरा काम सिर्फ शो होस्ट करना है। मुझे पहले से नहीं पता होता कि शो में कौन आने वाला है। जो भी मेहमान आते हैं, हम उनसे बातचीत करते हैं।"
पुराने मामलों का था जिक्र
पत्रकार का सवाल सलमान खान और संजय दत्त के पुराने कानूनी मामलों की ओर इशारा करता था। सलमान खान का नाम 1998 के काला हिरण शिकार मामले में जुड़ा था, जबकि संजय दत्त को 1993 मुंबई बम धमाकों से जुड़े अवैध हथियार रखने के मामले में जेल की सजा हुई थी।
27 जून से शुरू होगा नया सीजन
'लॉक अप' के दूसरे सीजन का नाम 'लॉक अप: सच या सज़ा' है। पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था, लेकिन इस बार फराह खान और रितेश देशमुख शो को होस्ट करेंगे। इस सीजन में 14 चर्चित हस्तियां जेल जैसे माहौल में रहेंगी और कई मुश्किल टास्क का सामना करेंगी।
मुंबई में हुए लॉन्च इवेंट में राम कपूर को शो का पहला कंटेस्टेंट घोषित किया गया। इसके अलावा शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना को भी नए कंटेस्टेंट के रूप में पेश किया गया। यह शो 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
यह भी पढ़े- : 'तू तो ब्रश करता है, फिर इतनी गंदगी क्यों?' सुनील पाल ने समय रैना पर फिर कसा ताना, Video Viral
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi





















