क्या आपकी भी सूजी उपमा चिपचिपी बन जाती है? पानी के इस सीक्रेट रेशियो से हर बार बनेगा एकदम खिला-खिला और स्वादिष्ट
Sooji Upma Recipe : क्या आपकी भी सूजी उपमा चिपचिपी और हलवे जैसी हो जाती है? पानी के इस एक सीक्रेट रेशियो और आसान शेफ ट्रिक्स से हर बार उपमा बनेगा एकदम खिला-खिला और स्वादिष्ट. जानिए परफेक्ट रेसिपी.
क्या दांत में तंबाकू दबाने से गायब हो जाता है दर्द? डेंटिस्ट से जानें पूरा सच
Toothache Home Remedies: अगर आप भी दांत दर्द की समस्या से परेशान हैं और रात-रात भर सो नहीं पाते तो यह खबर आपके लिए है. कई लोग दर्द से राहत पाने के लिए गुटका या तंबाकू का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या यह तरीका सही है? डेंटल एक्सपर्ट डॉ. सुधीर दुबे ने बताया कि दांत दर्द के दौरान तंबाकू रखने से राहत महसूस होती है. तंबाकू में निकोटिन होता है जो नर्व को कुछ देर के लिए सुन्न कर देता है. इससे हमें लगता है कि दर्द में राहत मिल गई है, जबकि ये राहत कुछ देर के लिए होती है. इसके ज्यादा इस्तेमाल से दांतों पर खराब असर पड़ता है. इसके अलावा उन्होंने वीडियो में दादी-नानी के कुछ पुराने और आसान घरेलू नुस्खे भी बताए हैं, जो दांत दर्द में राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. डॉक्टर ने बताया कि दांत सिर्फ खाने को चबाने का काम नहीं करते, बल्कि पाचन प्रक्रिया में भी जरूरी भूमिका निभाते हैं, इसलिए दांतों की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, यह सेहत पर भारी पड़ सकता है.
























