कतर के गैस प्लांट में जोरदार धमाका, भारत-पाकिस्तान के कई लोगों की मौत; LPG किल्लत का फिर बढ़ा खतरा
Qatar Gas Export plant Blast: मिडिल ईस्ट में शांति लौट रही है. इस बीच कतर के एक प्रमुख गैस एक्सपोर्ट प्लांट में धमाका हुआ है. जिसमें कई लोगों की मौत हुई है. इनमें कई भारतीय और पाकिस्तानी शामिल हैं.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
शाहरुख-रजनीकांत को रणवीर सिंह ने कमाई के मामले में छोड़ा पीछे, ‘धुरंधर’ से की 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई
Ranveer Singh Became India Highest Paid Actor: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) काफी दिनों से अपनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ्रेंचाइजी की सक्सेस से उन्हें बहुत फायदा मिला है. आपको बता दें कि रणवीर धुरंधर फ्रेंचाइजी की वजह से इंडियन सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दावा किया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की डुओलॉजी से रणवीर सिंह ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. हालांकि, इस आंकड़े की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अब तक की सबसे बड़ी कमाई की है.
‘धुरंधर’ से की 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए शुरुआत में फीस लेने के बजाय प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल चुना. यानी उन्होंने एक तय रकम लेने की जगह फिल्म की कुल कमाई में हिस्सा लिया. जिससे उन्हें 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई. इस मॉडल के जरिए उन्हें केवल बॉक्स ऑफिस से ही नहीं, बल्कि सैटेलाइट राइट्स, ओटीटी डील और म्यूजिक राइट्स से मोटी कमाई हुई. ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्होंने कमाई के मामले में इंडियन सिनेमा में सबसे मोटी फीस लेने वाले एक्टर्स शाहरुख खान और रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया.
धुरंधर फ्रेंचाइजी में लगाए पैसे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को शुरुआत में एक फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा था, लेकिन बाद में इसकी स्टोरी को बढ़ाया गया. जिससे इसे दो पार्ट्स में बनाने का फैसला लिया गया. ऐसे में फिल्म का बजट काफी बढ़ गया था. कहा जा रहा है कि इस दौरान रणवीर सिंह ने एक्टर की ही भूमिका नहीं निभाई, बल्कि प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए फाइनेंशियली भी सहयोग भी दिया.
फिल्म को फाइनेंशियली सपोर्ट देने के लिए रणवीर सिंह को काफी फायदा हुआ. उन्हें फिल्म सफल होने के बाद बड़ा हिस्सा मुनाफे के तौर दिया गया. जब दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया तो मेकर्स के साथ-साथ इसका फायदा रणवीर सिंह को हुआ. यही वजह है कि उनकी कमाई को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है. अगर सामने आए आंकड़े सही साबित होते हैं, तो यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी कमाई होगी.
प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल कई एक्टर अपनाते हैं
फिल्म इंडस्ट्री में प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल नया नहीं है. इस मॉडल को कई एक्टर्स अपनाते हैं. हालांकि, इसमें जोखिम भी काफी होता है. अगर फिल्म फ्लॉप हो जाए तो एक्टर को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं, ब्लॉकबस्टर साबित होने पर मोटी कमाई भी होती है. रणवीर के मामले में यही मॉडल सबसे फायदेमंद साबित हुआ.
ये भी पढ़ें: 'मैंने अपना बच्चा खो दिया', Om Puri की पहली पत्नी सीमा कपूर ने किया बड़ा खुलासा, पति की दूसरी बीवी के लिए ये बात
शाहरुख खान और रजनीकांत कितनी करते हैं कमाई
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कुछ चुनिंदा सुपरस्टार ही ऐसे हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए प्रॉफिट-शेयरिंग डील करते हैं. इनमें शाहरुख खान (Shahrukh Khan), रजनीकांत (Rajinikanth), प्रभास और अल्लू अर्जुन जैसे एक्टर शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान ने ‘पठान’ और ‘जवान’ के लिए प्रोफिट-शेयरिंग मॉडल अपना था. जिससे उन्हें 150 से 200 करोड़ रुपये तक की कमाई हुई. वहीं रजनीकांत भी अपनी फिल्मों के लिए 150 करोड़ से 225 करोड़ रुपये तक फीस लेने वाले सितारों में गिने जाते हैं. ऐसे में रणवीर सिंह मोटी कमाई करने वाले एक्टर की लिस्ट शामिल ही नहीं हुए बल्कि उनसे भी आगे निकल गए हैं. एक्टर ने 40 साल की उम्र में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
वर्क फ्रंट पर काफी बिजी हैं रणवीर सिंह
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ‘प्रलय और ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ शामिल हैं. इन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट बनी हुई है. ऐसे में ‘धुरंधर’ से जुड़ी कमाई की खबरों ने रणवीर सिंह की स्टार पावर और ज्यादा मजबूत कर दिया है. हालांकि, 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के दावों की खबर अभी साफ नहीं है. यह तस्वीर तभी साफ होगी जब फिल्म की टीम या एक्टर की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आएगी.
ये भी पढ़ें: खरबपति शाहरुख खान शाहिद कपूर के पापा को सप्लाई करते थे समोसे, एक्टर ने सुनाया NSD का दिलचस्प किस्सा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation