कौन है दुनिया का सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला कप्तान? टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हैं 2 भारतीय नाम
Top 10 Captains With Most Wins In International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में कई दिग्गज कप्तान हुए हैं, जिन्होंने अपनी टीम को आईसीसी टूर्नामेंट्स में खिताबी जीत दिलाईं. तो किसी ने अपनी टीम के लिए कुछ ऐसे मैच जीते, जो आज भी फैंस के जहन में जिंदा है. मगर, क्या आप उन कप्तानों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं.
10वें स्थान पर हैं केन विलियमसन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में 10वें नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान का नाम आता है. विलियमसन ने 2012 से 2024 तक न्यूजीलैंड के 206 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 107 मैचों में जीत दिलाई और 84 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान 2 मैच टाई पर खत्म हुए और 8 मैच ड्रॉ रहे. इस तरह उनका विनिंग प्रतिशत 51.54 का रहा.
नंबर-9 पर आते हैं स्टीव वॉ
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में 9वें नंबर पर स्टीव वॉ का नाम आता है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने 1997 से 2004 तक 163 मुकाबले में टीम की कप्तानी की, जिसमें 108 मैचों में जीत दिलाई और 44 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान 3 मैच टाई हुए और 7 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. इस तरह स्टीव वॉ का विनिंग प्रतिसत 66.25 का रहा.
नंबर-8 पर आता है इयोन मोर्गन
इस लिस्ट में इयोन मोर्गन का नाम 8वें नंबर पर आता है. उन्होंने 2011 से 2022 तक 198 मैचों में इंग्लैड क्रिकेट टीम की कप्तानी की है, जिसमें 118 मैचों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की और 67 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान 4 मैच टाई हुए. उनका विनिंग प्रतिशत 59.59 का रहा.
नंबर-7 पर आते हैं हेन्सी क्रोन्ये
इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हेन्सी क्रोन्ये का नाम 7वें स्थान पर आता है. क्रोन्ये ने 1994 से 2005 तक साउथ अफ्रीका के 191 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 126 मैचों में जीत दर्ज की और 46 मैचों में हार का सामना किया. इस दौरान एक मैच टाई रहा और 15 मैच ड्रॉ रहा. इस दौरान उनका विनिंग प्रतिशत 65.96 का रहा.
नंबर-6 पर हैं स्टीफन फ्लेमिंग
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में छठवें नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का नाम आता है. फ्लेमिंग ने 1997 से 2007 तक 303 मैचों में कीवी टीम की कप्तानी की, जिसमें 128 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की, तो वहीं 135 मैचों में हार का सामना किया. वहीं, 2 मैच टाई हुए और 25 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. इस तरह फ्लेमिंग का विनिंग प्रतिशत 42.24 का रहा.
नंबर-5 पर है विराट कोहली का नाम
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने 2013 से 2022 तक 213 मुकाबलों में भारत की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 135 मैचों में जीत दर्ज की, तो वहीं 60 मैचों में उनकी कप्तानी में भारत को हार का सामना करना पड़ा. 3 मैच टाई हुए, तो 11 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. इस तरह विराट कोहली का विनिंग प्रतिशत 63.38 रहा. आपको
नंबर-4 पर हैं एलेन बॉर्डर
इंटरनेशनल क्रिकेटर में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर का नाम आता है. एलेन ने 1984 से 1994 तक 271 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 139 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई. वहीं, 89 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान 2 मैच टाई हुए और 38 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. एलेन बॉर्डर कै विनिंग प्रतिशत 51.29 का रहा.
नंबर-3 पर हैं ग्रीम स्मिथ
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ का नाम आता है. स्मिथ ने 2003 से 2014 के बीच 286 इंटरनेशनल मैचों की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 163 मैचों में जीत दिलाई, जबकि 89 मैचों में हार का सामना किया. इस दौरान एक मैच टाई हुआ और 27 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. इस तरह ग्रीम स्मिथ का विनिंग प्रतिशत 56.99 का रहा. आपको बता दें, ग्रीम स्मिथ के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जिताने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 109 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें 53 मैच जिताए, 29 मैच हारे, 27 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए.
नंबर-2 पर हैं एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आते हैं. धोनी ने 332 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की. इस दौरान उन्होंने 178 मैचों में भारत को जीत दिलाई और 120 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. 6 मैच टाई हुए, तो 15 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. माही का विनिंग प्रतिशत 53.61 रहा.
नंबर-1 पर हैं रिकी पोंटिंग
इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम पर दर्ज है. पोंटिंग ने 2002 से 2012 तक 324 मैचों में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तानी की. उनकी कप्तानी में कंगारू टीम ने 220 मैच जीते, जबकि 77 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान 2 मैच टाई रहे और 13 मैच ड्रॉ हुए. उनका विनिंग प्रतिशत 67.9 रहा.
यहां देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट
| रैंक | कप्तान | देश | कप्तानी में मैच | जीत | जीत % |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Ricky Ponting | ऑस्ट्रेलिया | 324 | 220 | 67.90 |
| 2 | MS Dhoni | भारत | 332 | 178 | 53.61 |
| 3 | Graeme Smith | दक्षिण अफ्रीका | 286 | 163 | 56.99 |
| 4 | Allan Border | ऑस्ट्रेलिया | 271 | 139 | 51.29 |
| 5 | Virat Kohli | भारत | 213 | 135 | 63.38 |
| 6 | Stephen Fleming | न्यूजीलैंड | 303 | 128 | 42.24 |
| 7 | Hansie Cronje | दक्षिण अफ्रीका | 191 | 126 | 65.96 |
| 8 | Eoin Morgan | इंग्लैंड | 198 | 118 | 59.59 |
| 9 | Steve Waugh | ऑस्ट्रेलिया | 163 | 108 | 66.25 |
| 10 | Kane Williamson | न्यूजीलैंड | 202 | 105 | 51.98 |
ये भी पढ़ें: ट्राई सीरीज खत्म, अब अगली बार कब और किसके खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
'तू अपना नेचुरल गेम खेल...', वैभव सूर्यवंशी को कौन करता है मोटिवेट? 94 रन की ताबड़तोड़ पारी के बाद खुद खोला राज
Vaibhav Sooryavanshi : भारत के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब सभी की नजरेंं उनपर टिकी रहती हैं. वैभव ने श्रीलंका की मेजबानी में खेली गई ट्राई सीरीज के लीग मैचों में तो कुछ खास नहीं किया, लेकिन फिर फाइनल मैच में उन्होंने सारी कसर पूरी कर दी. वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके बाद से ही हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि उन्हें किसने मोटिवेट किया.
किसने किया था वैभव सूर्यवंशी को मोटिवेट?
9⃣4⃣ runs
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
2⃣9⃣ balls
???? fours
8⃣ sixes
Vaibhav Sooryavanshi was at his brutal best in the #TriNationSeries Final ????????
Updates ▶️ https://t.co/CnmyVyoyjy#SLAvINDA pic.twitter.com/k9crKMvbcU
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की और 29 गेंद पर 94 रन ठोक दिए. मगर, इस सीरीज में इससे पहले वैभव को अच्छी शुरुआत तो मिल रही थी, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे. ऐसे में वैभव ने खुलासा किया कि उन्होंने कोच ऋषिकेश कानिटकर से बात की जिन्होंने उसे कहा कि अब अपना खेल खेलने की सलाह दी थी, जो उनके काम आई. नतीजन, वैभव ने मैच जिताऊ पारी खेली.
वैभव ने बताया, "जब रन नहीं आ रहे थे तब मैंने ऋषि सर से बात की और कुछ चीजों पर चर्चा की. उन्होंने मुझे खुलकर खेलने की बात कही. यहां की स्थितियां थोड़ी अलग हैं. इसलिए मुझे शुरुआत में कुछ दिक्कत आई." आपको बता दें, खेले गए 4 लीग मैचों में 117 रन बनाए थे. वहीं, फाइनल मैच में उन्होंने आतिशी पारी खेली और 94 रन जड़े, जिसने भारत को खिताबी जीत दर्ज करने में मदद की.
अगली बार कब और कहां खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी?
Built for the big moments ????
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
94 runs off 29 balls in the #TriNationSeries 2026 Final gets Vaibhav Sooryavanshi a very well-deserved POTM ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/CnmyVyoyjy#SLAvINDA pic.twitter.com/9gRStXzrY1
ट्राई सीरीज अब खत्म हो चुकी है. अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय सीनियर टीम से जुड़ेंगे और आयरलैंड दौरे पर जाएंगे. जी हां, सीनियर सिलेक्टर्स ने वैभव को टी-20 स्क्वाड में शामिल किया है और अब वह टीम इंडिया का हिस्सा बनकर आयरलैंड दौरे पर जाएंगे. जहां, भारत को 26 जून और 28 जून को 2 वनडे मैच खेलने हैं. ऐसे में अब यदि वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो वह 26 जून को एक्शन में नजर आ सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने खेली थी आतिशी पारी
The SMILE in the end ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 21, 2026
Playing with freedom. Speaking with confidence. Smiling through it all. ????
Vaibhav Sooryavanshi, your ???????????????????????? ???????? ???????????? ????????????????????!#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/Cg8BZzVQ9Q
श्रीलंका ए के साथ खेले जा रहे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 11 गेंदों पर फिफ्टी लगाई और इसी के साथ वह लिस्ट ए में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का कारनामा किया. वहीं, इस मुकाबले में वैभव ने 29 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए और 94 रनों की आतिशी पारी खेली.हालांकि, वैभव सेंचुरी से चूक गए और वह 324.14 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
आपको बता दें, ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 5 मैच खेले, जिसमें 42.20 के औसत और 200.95 की स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 29 चौके और 11 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: ये हैं टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स, लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचे जो रूट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















