एक ‘पत्रकार’ ने कहा- ‘रं#@, दूसरे ने कहा- गला काट देंगे: महाराष्ट्र की एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान को इस्लामी कट्टरपंथियों ने दी जान से मारने की धमकी, शेयर किए वीडियो
महाराष्ट्र की एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान ने कहा कि दो मुस्लिम युवक ने अलग-अलग वीडियो बनाकर उन्हें जान से मारने की धमकियाँ और गालियाँ दीं।
CGBSE ने जारी किया NMMS Result 2026 : मेरिट विद्यार्थियों की लिस्ट भी घोषित, जानिए कैसे करें चेक
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा NMMS 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
CGBSE ने जारी किया NMMS Result 2026
राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) का आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाता है। लंबे इंतजार के बाद अब परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है और छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें NMMS रिजल्ट 2026 चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
- सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'NMMSE 2025-26 Result' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।
मेरिट लिस्ट और आंसर की भी जारी
परिणाम के साथ बोर्ड ने आधिकारिक उत्तर कुंजी (Answer Key) और चयनित विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। छात्र वेबसाइट पर जाकर इन दस्तावेजों को भी डाउनलोड कर सकते हैं। राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत चयनित छात्रों को केंद्र सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OpIndia
Haribhoomi















