हनुमान जी का कहां हुआ जन्म? जन्मभूमि विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जस्टिस नागरत्ना ने एक लाइन में निपटा दिया केस
Supreme Court on Hanuman Janmbhoomi Dispute: हनुमान जन्मभूमि विवाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, लेकिन शीर्ष अदालत ने तत्काल हस्तक्षेप से इनकार कर दिया. जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट अपने आदेश में स्पष्टीकरण देने के लिए सक्षम है. यह विवाद आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) और कर्नाटक के श्री हनुमद जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बीच है. टीटीडी तिरुमला के अंजनाद्री पर्वत को हनुमान जी की जन्मस्थली बताता है, जबकि कर्नाटक ट्रस्ट हम्पी के पास अंजनाहल्ली को वास्तविक जन्मभूमि मानता है.
सेल्फी के लिए परफेक्ट... हरियाली के बीच बसी यह खूबसूरत दरगाह, बारिश में बन जाती है जन्नत, पर्यटकों की लगी भीड़
Jaipur Tourist Places: जयपुर के आसपास घने जंगलों और प्राकृतिक हरियाली के बीच स्थित यह खूबसूरत दरगाह धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुकी है. खासकर बारिश के मौसम में यहां का नजारा बेहद मनमोहक हो जाता है. चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ियों से घिरा शांत वातावरण और ठंडी हवाएं इस स्थान को एक बेहतरीन मानसून डेस्टिनेशन बनाती हैं. यहां आने वाले श्रद्धालु दरगाह पर माथा टेकने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लेते हैं. सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. शहर की भीड़भाड़ से दूर यह स्थान सुकून और शांति का अनूठा अनुभव कराता है. धार्मिक महत्व और प्राकृतिक खूबसूरती का अद्भुत संगम होने के कारण यह दरगाह जयपुर के सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)







