Responsive Scrollable Menu

ब्रिटेन में कट्टरपंथी नेता के सामने कूड़ेदान वाला उम्मीदवार:अजीबोगरीब वादों से सुर्खियां बटोर रहा, कहा- हर वोटर को सस्ता घर दूंगा

ब्रिटेन में इन दिनों एक ऐसा उम्मीदवार चर्चा में है, जो चुनाव प्रचार के दौरान कूड़ेदान जैसी पोशाक पहनता है और खुद को एलियन बताता है। काउंट बिनफेस नाम के ये उम्मीदवार क्लैक्टन उपचुनाव में रिफॉर्म यूके के कट्टरपंथी नेता नाइजेल फराज के खिलाफ मैदान में हैं। काउंट बिनफेस का कहना है कि चुनाव का नतीजा कुछ भी हो, जीत उसी की मानी जाएगी। वह अपने अजीबोगरीब वादों की वजह से भी खूब चर्चा में है। वे हर नागरिक को सस्ता घर देने का वादा कर रहे हैं। कॉपीराइट को लेकर विवाद हुआ, फिर नाम पड़ा काउंट बिनफेस काउंट बिनफेस का किरदार 46 वर्षीय लेखक और कॉमेडियन जॉन हार्वे निभाते हैं। वे काउंट बिनफेस नाम से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं। हार्वे ने पहली बार 2017 के ब्रिटिश आम चुनाव में लॉर्ड बकेटहेड नाम से तत्कालीन पीएम थेरेसा मे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस नाम को लेकर कॉपीराइट विवाद हो गया। दरअसल, लॉर्ड बकेटहेड भी एक व्यंग्यात्मक काल्पनिक किरदार है। यह काले रंग की टोपी पहनता है जो कि बाल्टी जैसा दिखता है। सबसे पहले 1987 में माइक ली नाम के एक शख्स ने लॉर्ड बकेटहेड नाम से यह चुनाव लड़ा था। इसके बाद हार्वे को लॉर्ड बकेटहेड नाम छोड़ना पड़ा। इसके बाद हार्वे ने काउंट बिनफेस किरदार को 2018 में चुनाव से कुछ महीने पहले लॉन्च किया। काउंट बिनफेस नाम का मतलब क्या है यह नाम 2 शब्दों से मिलकर बना है। काउंट, बिनफेस। काउंट राजशाही से जुड़ी एक उपाधि है। जैसे कि लॉर्ड, अर्ल या बैरन भी एक उपाधि है। ऐसे में काउंट बिनफेस का मतलब है- कूड़ेदान के चेहरे वाला काउंट। काउंट बिनफेस ने 2019 में तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के खिलाफ चुनाव लड़ा। इसके बाद वे 2021 और 2024 के लंदन मेयर चुनाव, 2023 उपचुनाव, 2024 आम चुनाव और 2026 में एक उपचुनाव में भी उम्मीदवार रहे। काउंट बिनफेस क्या चुनाव जीत पाएंगे? मौजूदा हालात में काउंट बिनफेस चुनाव जीत जाएंगे इसकी संभावना बहुत कम है। दरअसल, क्लैक्टन सीट से फराज सांसद रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्हें 46% वोट मिले थे। हालिया सर्वे में उन्हें करीब 73% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। ब्रिटेन की लेबर, कंजर्वेटिव और लिबरल डेमोक्रेट जैसी बड़ी पार्टियों ने इस उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा है। इससे फराज की जीत की संभावना और मजबूत हो गई है। काउंट बिनफेस इस चुनाव में फराज के सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन वे अकेले नहीं हैं। इस उपचुनाव में कुल 33 उम्मीदवार मैदान में हैं। काउंट बिनफेस के लिए असली जीत सीट जीतना नहीं, बल्कि अच्छा वोट हासिल करना होगा। अब तक उन्हें सबसे ज्यादा 2021 के लंदन मेयर चुनाव में करीब 1% वोट मिले थे। क्लैक्टन उपचुनाव में बड़ी पार्टियों के शामिल नहीं होने से काउंट बिनफेस फराज के सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्वी बन गए हैं। अगर उन्हें 5% या उससे ज्यादा वोट मिल जाते हैं, तो उनकी 500 पाउंड की जमानत राशि वापस मिल जाएगी। इसे उनके लिए बड़ी सफलता माना जाएगा। काउंट बिनफेस के चर्चित चुनावी वादे काउंट बिनफेस जैसे 3 और उम्मीदवार फराज के खिलाफ काउंट बिनफेस के अलावा 3 और उम्मीदवार हैं जो अपने व्यंग्यात्मक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ये तीनों उम्मीदवार ऑफिशियल मॉन्स्टर रेविंग लूनी पार्टी से हैं। यह ब्रिटेन की व्यंग्यात्मक राजनीतिक पार्टी है जो चुनाव में ऐसे उम्मीदवार उतारने के लिए जानी जाती है। इसकी स्थापना 1983 में संगीतकार डेविड सैच ने की थी। इस पार्टी के उम्मीदवार अक्सर अजीब पोशाक पहनते हैं और ऐसे चुनावी वादे करते हैं, जिनका मकसद लोगों को हंसाने के साथ-साथ राजनीतिक व्यवस्था की कमियों की ओर ध्यान दिलाना होता है। हालांकि पार्टी के कई मजाकिया सुझाव बाद में सच भी साबित हुए। इनमें 24 घंटे पब खोलने की अनुमति, पालतू जानवरों के पासपोर्ट और जनमत संग्रह (रेफरेंडम) के जरिए फैसले जैसे विचार शामिल हैं, जिन्हें बाद में ब्रिटिश सरकारों ने अलग-अलग समय पर लागू किया। ब्रिटेन में ऐसे उम्मीदवारों की पुरानी परंपरा ब्रिटेन में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र का कोई भी ब्रिटिश, आयरिश या पात्र कॉमनवेल्थ नागरिक संसदीय चुनाव लड़ सकता है। इसके लिए 500 पाउंड की जमानत राशि जमा करनी होती है और स्थानीय क्षेत्र के 10 लोगों का समर्थन चाहिए। इसी वजह से ब्रिटेन के चुनावों में अक्सर मजाकिया या व्यंग्यात्मक उम्मीदवार भी मैदान में उतरते हैं। कोई कार्टून किरदार की पोशाक पहनता है तो कोई अजीब वेशभूषा में प्रचार करता है। इनका मकसद चुनाव जीतने से ज्यादा चर्चा में आना और राजनीति पर व्यंग्य करना होता है।

Continue reading on the app

D Y Chandrachud News: रूस ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ को सौंपी लीगल बैटल की कमान, यूक्रेन जंग से जुड़े केस में निभाएंगे भूमिका

भारत के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को रूस ने एक अहम अंतरराष्ट्रीय आर्बिट्रेशन मामले में अपना प्रतिनिधि आर्बिट्रेटर नियुक्त किया है। यह मामला यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशचाडबैंक की ओर से रूस के खिलाफ दायर निवेश विवाद से जुड़ा है। इसकी जानकारी ग्लोबल आर्बिट्रेशन रिव्यू की रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?
विवाद रूस और यूक्रेन के बीच 1998 में हुए द्विपक्षीय निवेश समझौते के तहत चल रही आर्बिट्रेशन कार्यवाही से संबंधित है। ओशचाडबैंक ने यूक्रेन के डोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में अपनी संपत्तियों और कारोबारी गतिविधियों को हुए नुकसान का दावा किया है।

बैंक का आरोप है कि 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू होने के बाद इन क्षेत्रों में उसकी संपत्तियों और कारोबार को नुकसान पहुंचा। इसी नुकसान को लेकर रूस के खिलाफ सैकड़ों मिलियन डॉलर का दावा किया गया है।

तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल करेगा मामले की सुनवाई
इस विवाद की सुनवाई तीन सदस्यीय आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल करेगा। कोस्टा रिका की आर्बिट्रेटर और पूर्व व्यापार मंत्री डायाला जिमेनेज को रूस और ओशचाडबैंक ने संयुक्त रूप से ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष चुना है।

वहीं, ग्रीस के आर्बिट्रेटर और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के प्रोफेसर स्टावरोस ब्रेकौलाकिस को ओशचाडबैंक ने नियुक्त किया है। रूस की ओर से पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को चुना गया है।

पहले रूस के प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं चंद्रचूड़
इस मामले में एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि रूस की ओर से चंद्रचूड़ को आर्बिट्रेटर बनाए जाने का यह पहला प्रस्ताव नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इससे पहले रूस से जुड़े कुछ अन्य निवेश विवादों में आर्बिट्रेटर बनने के प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए थे।

इनमें विंटरशॉल डीआ और यूक्रेन की सरकारी पावर ट्रांसमिशन कंपनी उक्रेनर्गो से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। इस बार चंद्रचूड़ ने रूस की ओर से आर्बिट्रेटर की भूमिका स्वीकार की है।

अंतरराष्ट्रीय आर्बिट्रेशन में अहम भूमिका
डीवाई चंद्रचूड़ नवंबर 2024 में भारत के चीफ जस्टिस के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह कानूनी और मध्यस्थता से जुड़े मामलों में सक्रिय रहे हैं। अप्रैल 2026 में भी उन्होंने आर्बिट्रेशन में निष्पक्षता और विशेषज्ञता को निवेशकों के भरोसे के लिए महत्वपूर्ण बताया था।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका का अब क्या होगा? दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए 3 स्टार खिलाड़ी

श्रीलंकाई टीम के लिए टेस्ट सीरीज की शुरुआत ही अपने 2 स्टार खिलाड़ियों के बिना हुई थी, जो अगले टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. मगर मुश्किल ये है कि टीम का सबसे अनुभवी बल्लेबाज भी अगला मैच नहीं खेल पाएगा. Wed, 19 Aug 2026 18:23:34 +0530

  Videos
See all

Imran Masood-Ashu Malik Viral Video: DISHA बैठक में क्यों हुई तीखी नोंकझोंक पर सांसद ने दी सफाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:45:24+00:00

Ranchi Protest: JSSC-CGL रद्द होने पर सविता कुमारी का बड़ा बयान #subitakumari #ranchiprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:41:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers