Responsive Scrollable Menu

ईरान बोला-लेबनान में हमला रुका तभी अमेरिका से बातचीत करेंगे:स्विट्जरलैंड में पहले दौर की मीटिंग खत्म, 3 मुद्दों पर अभी भी पेंच फंसा

ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच रविवार को स्विट्जरलैंड में करीब 80 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों देश 60 दिन के युद्धविराम को स्थायी शांति समझौते में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पहली ही बैठक में दोनों पक्षों के बीच बड़े मतभेद सामने आ गए। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने कहा कि आगे की बातचीत तभी संभव होगी जब इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहा संघर्ष पूरी तरह खत्म हो। फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों पक्षों की अगली बैठक कब होगी। बातचीत में पाकिस्तान तथा कतर के अधिकारियों ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। बीबीसी ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि, बातचीत में 3 अहम मुद्दों पर पेंच फंसा रहा। इनमें होर्मुज को फिर से पूरी तरह खोलने को लेकर ईरान के अलग-अलग बयानों को स्पष्ट करना, दक्षिणी लेबनान में सीजफायर लागू कराना और परमाणु समझौते से जुड़ी बातें शामिल थीं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उसने लेबनान में हिजबुल्लाह को नहीं रोका तो अमेरिका फिर से उस पर हमला कर सकता है। ईरान ने इस चेतावनी को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी भी संघर्ष के लिए तैयार है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प बोले हिजबुल्लाह को रोको, वरना फिर हमला करेंगे: ट्रम्प ने कहा कि ईरान लेबनान में अपने समर्थक हिजबुल्लाह को तुरंत रोके। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर अमेरिका पिछले हफ्ते से भी ज्यादा सख्त कार्रवाई करेगा। 2. वेंस बोले- अमेरिका और ईरान मिलकर शांति के लिए काम करेंगे: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है। उनके मुताबिक, दोनों देश मिलकर शांति और समृद्धि को बढ़ावा दे सकते हैं और ट्रम्प अगले 10 साल में पश्चिम एशिया की तस्वीर बदलना चाहते हैं। 3. होर्मुज स्ट्रेट पर सस्पेंस के बीच अमेरिका बोला- 24 घंटे में 67 जहाज गुजरे: ईरान के स्ट्रेट बंद करने के दावे के बावजूद अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा कि समुद्री यातायात जारी है। अमेरिका ने वैकल्पिक मार्ग भी खोला है और जहाजों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। 4. लेबनान में मौतों का आंकड़ा 4,100 के पार: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक 4,106 लोगों की मौत और 12,153 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइली सेना प्रमुख इयाल जमीर ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई दोबारा शुरू हो सकती है। 5. ईरान का दावा- कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए शुरुआती समझौते के तहत कतर में जमा ईरान के 6 अरब डॉलर वापस मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि समझौते की शर्तें तेहरान के पक्ष में हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

संकट के मुहाने से सुरक्षित निकला भारतीय जहाज, आखिरी लम्हों में होर्मुज पर बड़ी हलचल

अमेरिका और ईरान के युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर स्थिति शांत नहीं हो पा रही है। शुरुआती दौर में ईरान ने इस जलमार्ग को बंद करने का ऐलान किया और बाद में अमेरिका ने नाकेबंदी लगा दी। अब तेहरान ने इसे फिर बंद करने का ऐलान किया है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब? श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में दिखाया दम, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू की बारी

Vaibhav sooryavanshi next match: वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट में नॉकआउट मुकाबलों के नए किंग बनकर उभरे हैं. इस साल खेले 5 'करो या मरो' के मैचों में 4 अर्धशतक और 1 शतक जड़कर उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है. श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में महज 29 गेंदों पर 94 रनों की बेखौफ पारी खेलने वाले वैभव अब 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. ऐसा करते ही वह सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ देंगे. Mon, 22 Jun 2026 05:31:02 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran War : लेबनान पर इजरायली रक्षा मंत्री का ऐलान | World War 3 | Israel Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T02:10:04+00:00

Top Headlines Of The Day: Uddhav Thackeray | SIT | Ram Mandir | Bharat Encounter | US-Iran Talks #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T02:12:01+00:00

US-Iran Talks Updates: ट्रंप की धमकियों के बीच अमेरिका-ईरान की शांतिवार्ता पटरी से उतरी | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T02:11:01+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar: Uttar Pradesh की बड़ी खबरें | CM Yogi | Akhilesh Yadav | Top News | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T02:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers